Monday, June 8

Author: VorDesk

नेपाल में 100 रुपये से अधिक सामान पर टैक्स नीति से बढ़ी नाराजगी, सरकार नरम पड़ने के संकेत,अर्थ मंत्री ने नियम संशोधन का किया ऐलान!

नेपाल में 100 रुपये से अधिक सामान पर टैक्स नीति से बढ़ी नाराजगी, सरकार नरम पड़ने के संकेत,अर्थ मंत्री ने नियम संशोधन का किया ऐलान!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल सरकार द्वारा भारतीय बाजारों से 100 रुपये से अधिक मूल्य का सामान लेकर नेपाल प्रवेश करने पर अनिवार्य भंसार (कस्टम टैक्स) लगाने की नीति अब सरकार के लिए ही बड़ी राजनीतिक और सामाजिक चुनौती बनती जा रही है। सीमा क्षेत्रों में इस व्यवस्था को “शॉक ट्रीटमेंट” की तरह देखा जा रहा है, जिससे आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ी है। बढ़ते विरोध और जनआक्रोश के बीच अब सरकार भी नरम रुख अपनाती दिखाई दे रही है। नेपाल के अर्थमंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने मंगलवार को अर्थ समिति में आयोजित चर्चा के दौरान संकेत दिया कि 100 रुपये की वर्तमान सीमा में संशोधन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नियम वर्तमान सरकार द्वारा नहीं बनाया गया था, लेकिन सीमा क्षेत्र के लोगों की कठिनाइयों को देखते हुए इसमें बदलाव पर विचार हो रहा है। दरअसल, नेपाल सरकार ने भारतीय सीमावर्ती बाजारों से 100 रुप...
भाजपा ने पार्वती तिवारी को बनाया रक्सौल पश्चिमी मंडल प्रभारी

भाजपा ने पार्वती तिवारी को बनाया रक्सौल पश्चिमी मंडल प्रभारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार अभियान के तहत सक्रिय कार्यकर्ता पार्वती तिवारी को रक्सौल पश्चिमी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। रक्सौल पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने पार्वती तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि वह सक्रिय, समर्पित और कुशल कार्यकर्ता हैं तथा उनके नेतृत्व में मंडल संगठन और मजबूत होगा। वहीं भाजपा जिला मंत्री मोतीलाल ने मंडल की पहली बैठक में शामिल होकर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर मार्गदर्शन दिया। नवनियुक्त मंडल प्रभारी पार्वती ने पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस दौरान के अध्...
वीरगंज में मनाई गई स्व. बाबा राम जनक तिवारी की 27वीं पुण्यतिथि, मधेश आंदोलन में योगदान को किया गया याद

वीरगंज में मनाई गई स्व. बाबा राम जनक तिवारी की 27वीं पुण्यतिथि, मधेश आंदोलन में योगदान को किया गया याद

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। में मधेश आंदोलन के प्रणेता माने जाने वाले स्वर्गीय बाबा राम जनक तिवारी की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। वीरगंज घंटाघर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर भाग्य नाथ गुप्ता ने की। इस दौरान मधेशवादी नेता एवं अधिवक्ता , अधिवक्ता , शशी कपूर मियाँ, नेजामुद्दीन समानी, शिव पटेल, शम्भु गुप्ता, श्याम गुप्ता, अखिलेश प्रसाद सहित स्व. तिवारी के पौत्र अधिवक्ता , परिवारजन, समर्थक और पत्रकार मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने स्व. बाबा राम जनक तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए अधिकार संपन्न, समृद्ध मधेश तथा विकसित नेपाल निर्माण का संकल्प दोहराया। कार्य...
मैत्री पुल पर बवाल: नेपाल पुलिस के लाठी चार्ज में भारतीय ई-रिक्शा चालक घायल, रक्सौल-वीरगंज सीमा पर बढ़ा तनाव

मैत्री पुल पर बवाल: नेपाल पुलिस के लाठी चार्ज में भारतीय ई-रिक्शा चालक घायल, रक्सौल-वीरगंज सीमा पर बढ़ा तनाव

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल-वीरगंज सीमा स्थित मैत्री पुल सोमवार शाम अचानक तनाव का केंद्र बन गया, जब नेपाल पुलिस और भारतीय ई-रिक्शा चालकों के बीच विवाद के बाद लाठीचार्ज की नौबत आ गई। इस घटना में रक्सौल के लक्ष्मीपुर निवासी ई-रिक्शा चालक अनवर आलम घायल हो गए। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही खून बहने लगा। घायल चालक अनवर आलम ने बताया कि वह एक नेपाली मरीज को मैत्री पुल तक छोड़ने गया था। मरीज को उतारने के दौरान ही नेपाल पुलिस ने अचानक लाठीचार्ज शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी गलती के उनके साथ मारपीट की गई और ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया गया। बाद में काफी मिन्नतों के बाद वाहन वापस किया गया। अनवर आलम ने कहा कि पहले भारतीय ऑटो और ई-रिक्शा को शंकराचार्य गेट तक आने-जाने की अनुमति थी, लेकिन अब उन्हें मैत्री पुल से आगे नहीं बढ़ने दिया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत...
चुनाव से पहले रक्सौल नगर परिषद बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं की बारिश,नगर सरकार भवन सहित 7.32 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

चुनाव से पहले रक्सौल नगर परिषद बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं की बारिश,नगर सरकार भवन सहित 7.32 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*नगर सरकार भवन से लेकर सड़क-नाला और सौंदर्यीकरण तक पर जोर रक्सौल।(Vor desk)। शहर के वार्ड संख्या-1 स्थित नगर परिषद प्रशासनिक भवन के सभागार में मंगलवार को आयोजित नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक हंगामेदार माहौल के बीच संपन्न हुई। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने किया। बैठक में कुल छह एजेंडों पर चर्चा हुई और शहर के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सबसे पहले पूर्व बैठक के निर्णयों की समीक्षा कर उन्हें संपुष्ट किया गया। इसी क्रम में कर संग्राहक पंकज कुमार सिंह को टैक्स दरोगा पद पर पदोन्नति देने के प्रस्ताव को बहुमत से मंजूरी दी गई। इसके बाद शहर की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, पेयजल व्यवस्था और आधारभूत संरचना विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। सदन ने शहर के...
एयरपोर्ट टेंडर पर जश्न, लेकिन मंत्री पद से पूर्वी चंपारण की दूरी और अधूरी परियोजनाओं को लेकर विपक्ष ने घेरा; कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल ने कहा— “क्रेडिट की राजनीति नहीं, काम का हिसाब दें जनप्रतिनिधि

एयरपोर्ट टेंडर पर जश्न, लेकिन मंत्री पद से पूर्वी चंपारण की दूरी और अधूरी परियोजनाओं को लेकर विपक्ष ने घेरा; कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल ने कहा— “क्रेडिट की राजनीति नहीं, काम का हिसाब दें जनप्रतिनिधि

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।क्षेत्रीय सांसद डा संजय जायसवाल का रक्सौल पहुंचने पर खूब स्वागत हुआ।उनके साथ सुगौली के एलजेपी विधायक बबलू गुप्ता और नरकटिया के जेडीयू विधायक विशाल साह भी थे।प्रोटोकॉल के तहत कार्यकर्ताओं को स्वागत करना होता है।इस स्वागत में खास यह रहा कि खूब ढोल नगाड़े बजे,बैंड बाजा,माला,दो शाला से उन सभी का खैर मकदम हुआ। यह स्वागत पश्चिम बंगाल जीत के कारण हुआ।बिहार में भाजपा के मुख्य मंत्री बनने के कारण हुआ ।या रक्सौल एयरपोर्ट के टेंडर होने के कारण हुआ,इस पर चर्चा तेज हो चली है।हालाकि,जन प्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पोस्ट में एयरपोर्ट के टेंडर के कारण ही स्वागत होने की बात स्वीकारी है,जिस पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो अखिलेश दयाल ने तंज कसने के साथ ही उन्हें घेरते हुए सवाल खड़े किए हैं। यह स्वागत तब और चर्चे में आ गया,जब बिहार में बीजेपी सरकार के कै...
पनटोका वाइब्रेंट विलेज में एसएसबी का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 179 से अधिक ग्रामीणों का हुआ इलाज

पनटोका वाइब्रेंट विलेज में एसएसबी का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 179 से अधिक ग्रामीणों का हुआ इलाज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रक्सौल द्वारा वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सीमावर्ती पैंटोका गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर मानवीय पहल की मिसाल पेश की गई। पैंटोका धर्मशाला परिसर में आयोजित इस ग्राम ओपीडी( Village OPD) शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार का लाभ उठाया। कार्यक्रम का आयोजन 47वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. निशि कान्त के मार्गदर्शन में ‘ए’ कंपनी, पनटोका द्वारा किया गया। शिविर में 179 से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सा शिविर में खांसी, जुकाम, बुखार, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, घुटने और कमर दर्द, सांस संबंधी समस्याएं, शरीर में जकड़न, त्वचा रोग, कान एवं आंखों से जुड़ी बीमारियों सहित विभिन्न मौसमी एवं स...
जनता दरबार में गूंजीं आमजन की समस्याएं, सात मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर अधिकारियों ने दिलाया त्वरित न्याय

जनता दरबार में गूंजीं आमजन की समस्याएं, सात मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर अधिकारियों ने दिलाया त्वरित न्याय

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(Vor desk)। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर शनिवार को आदापुर अंचल कार्यालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न पंचायतों और क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने जमीन विवाद, आपसी विवाद एवं अन्य प्रशासनिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए कुल सात मामलों का निष्पादन मौके पर ही किया। जनता दरबार में उपस्थित अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कई मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से समाधान कराया गया, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। इस दौरान आदापुर अंचल अधिकारी अनामिका सिंह, हरपुर थाना प्रभारी प्रियंका सिंह, आदापुर थाना प्रभारी पूजा कुमारी एवं आदापुर प्रखंड...
महुआवा थाना क्षेत्र में सूखे नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला गिरफ्तार

महुआवा थाना क्षेत्र में सूखे नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महुआवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गांजा सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में गांजा जैसा मादक पदार्थ, तैयार पुड़िया और पैकिंग सामग्री बरामद की है। मोतिहारी पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, महुआवा थाना क्षेत्र के गुमटी इलाके में छापेमारी के दौरान 420 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ जब्त किया गया। इसके अलावा 50 पीस तैयार पुड़िया तथा गांजा पैक करने में इस्तेमाल होने वाले करीब 200 प्लास्टिक भी बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मादक पदार्थ के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मोतिहार...
रक्सौल में बड़ा हादसा टला, दूल्हे की कार त्रिवेणी नहर में गिरी, भेलाही पुलिस ने बचाई चार लोगों की जान

रक्सौल में बड़ा हादसा टला, दूल्हे की कार त्रिवेणी नहर में गिरी, भेलाही पुलिस ने बचाई चार लोगों की जान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण के रक्सौल प्रखंड अंतर्गत भेलाही थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नरकटियागंज से आनंदीगंज जा रही दूल्हे की कार अचानक अनियंत्रित होकर त्रिवेणी नहर कैनाल में गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन भेलाही थाना पुलिस की तत्परता से दूल्हे समेत कार में सवार सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना पुराने एसएसबी कैंप के समीप की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार में जा रही कार अचानक चालक का नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरी। कार के पानी में गिरते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भेलाही थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानी...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!