पूर्वी चंपारण: चुनावी हलचल तेज, रक्सौल नगर परिषद उप-चुनाव का रास्ता साफ; डीएम ने लिया ईवीएम वेयरहाउस का जायजा
मोतिहारी (vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले में आगामी चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। शुक्रवार, 5 जून 2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका/पंचायत) सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने जिला स्कूल, मोतिहारी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उप-चुनाव के लिए पुख्ता तैयारी
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मधुबन नगर पंचायत और पंचायत आम निर्वाचन 2026 'मल्टी पोस्ट ईवीएम' के माध्यम से संपन्न कराए जाएंगे, जिसके लिए वेयरहाउस को मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार पूरी तरह तैयार कर लिया गया है।साथ ही, M2 मॉडल ईवीएम के जरिए नगर परिषद रक्सौल और नगर पंचायत मेहसी में होने वाले उप-चुनाव को लेकर भी रूपरेखा तय कर ली गई है। ...









