रक्सौल नगर परिषद की वित्तीय छलांग: लक्ष्य से 38 लाख अधिक वसूला राजस्व, बनाया 118% की वसूली का कीर्तिमान
रक्सौल।(Vor desk)। नगर परिषद रक्सौल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन पर राजस्व संग्रहण में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी के नेतृत्व, कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के कुशल निर्देशन और प्रभारी टैक्स दरोगा हिमांशु रंजन के देख रेख में चलाए गए अभियान में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। नगर परिषद ने होल्डिंग टैक्स सहित विभिन्न करों के माध्यम से निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए सरकारी खज़ाने में लक्ष्य से कहीं अधिक राशि जमा करने की शानदार उपलब्धि दर्ज की है।
विशेष अभियान और 'ऑन टाइम सेटलमेंट' का रहा योगदान
वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, निकाय को इस वर्ष कुल 209.95 लाख रुपये का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध नगर परिषद ने 248.40 लाख रुपये की कुल वसूली कर 118.31 प्रतिशत की अभूतपूर्व उपलब्धि दर्ज की है।
राजस्व की इस रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि में 'ऑन टा...









