त्रिवेणी स्पिनिंग मिल्स में लगी भीषण आग, 180 टन कपास खाक; 11 दमकलों और सैकड़ों कर्मियों ने बचाया बड़ा औद्योगिक संकट
रक्सौल/सिमरा।(Vor desk)। बारा जिले के जीतपुरसिमरा उपमहानगरपालिका-9 स्थित छातापिपरा में संचालित त्रिवेणी स्पिनिंग मिल्स में शुक्रवार को लगी भीषण आग ने कुछ ही देर में कपास गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में भंडारित करीब 180 टन कपास, महंगे मशीनरी उपकरण और भवन का बड़ा हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। हालांकि समय रहते किए गए संयुक्त बचाव अभियान के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़े औद्योगिक हादसे को टाल दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे गोदाम क्षेत्र से धुआं उठता दिखाई दिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कपास जैसी अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में मौजूद होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और...









