ठोरी के रिसोर्ट से गिरफ्तार हुए वीरगंज मेयर राजेशमान सिंह, अदालत ने 4.15 लाख नेपाली रुपये की धरौटी पर किया रिहा
वीरगंज।(Vor desk)। नागरिकता और सरकारी दस्तावेजों में कथित हेराफेरी के मामले में घिरे वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह को मंगलवार सुबह पर्सा पुलिस ने ठोरी गांवपालिका स्थित एक रिसोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पर्सा जिला अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के उपरांत अदालत ने कुल 4 लाख 15 हजार नेपाली रुपये की धरौटी पर उनकी रिहाई का आदेश दिया।
पर्सा जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता एवं डीएसपी हरि बहादुर बस्नेत ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अदालत द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने ठोरी स्थित थोरी विलेज रिसोर्ट से मेयर सिंह को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें वीरगंज लाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
सुनवाई के दौरान पर्सा जिला अदालत के न्यायाधीश गायत्री प्रसाद रेग्मी की इजलास ने दस्तखत जालसाजी मामले में 4 लाख नेपाली रुपये तथ...









