रक्सौल पीएचसी: गर्भाशय कैंसर और चमकी बुखार की रोकथाम के लिए बनी कार्ययोजना
रक्सौल।(Vor desk)। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में आशा और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और आगामी महत्वपूर्ण अभियानों की सफलता सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (बच्चेदानी) के कैंसर से बचाव के लिए 'गाडा सील' टीकाकरण अभियान पर विशेष चर्चा की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे 14 से 15 वर्ष की आयु की उन किशोरियों की सूची तैयार करें जिन्हें अब तक एचपीवी वैक्सीन नहीं लगा है, ताकि वे अपने अभिभावकों के साथ पीएचसी पहुंचकर सुरक्षित रूप से वैक्सीन लगवा सकें।
आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए चमकी बुखार (एईएस और जेई) से बचाव के लिए भी ठोस रणन...









