रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में एसडीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने किया औचक निरीक्षण, बायोमेट्रिक खराब, बेड से चादरें गायब और डॉक्टर नदारद
रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच टीम ने बुधवार को रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। टीम की जांच में कई गखामियां उजागर हुई हैं।
लापरवाही पर भड़की टीम: हाजिरी में खेल और गंदगी पर नाराजगीनिरीक्षण के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल में बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली खराब पाई गई। जब टीम ने भौतिक उपस्थिति रजिस्टर मांगा, तो अस्पताल कर्मियों द्वारा आनाकानी की गई और देरी से रजिस्टर उपलब्ध कराया गया। इस पर एसडीएम मनीष कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि कार्यशैली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रसव वार्ड (लेबर रूम) के निरीक्षण में पाया गया कि बेडों पर चादरें नहीं थीं और साफ-सफाई की स्थिति भी दयनीय थी।
दवाओं का स...









