Thursday, July 30

ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल के अर्थमन्त्री स्वर्णिम वाग्ले ने वीरगंज-रक्सौल आईसीपी से यात्री सेवा शुरू करने का किया ऐलान, विदेशी नागरिकों को मिलेगी आवाजाही की सुविधा!

नेपाल के अर्थमन्त्री स्वर्णिम वाग्ले ने वीरगंज-रक्सौल आईसीपी से यात्री सेवा शुरू करने का किया ऐलान, विदेशी नागरिकों को मिलेगी आवाजाही की सुविधा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आईसीपी,ड्राइपोर्ट ,कस्टम निरीक्षण के बाद की बैठ,मंत्री ने कहा- 'बेड़ियाँ तोड़कर उड़ेगा निजी क्षेत्र, राजस्व चोरी पर नपेंगे अधिकारी' ​वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल में सत्ता परिवर्तन और बालेंद्र शाह सरकार गठन के बाद पहली बार भारतीय सीमा से सटे औद्योगिक शहर वीरगंज पहुंचे अर्थमन्त्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का स्पष्ट रोडमैप पेश किया है। शुक्रवार को वीरगंज स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी), सिर्सिया सूखा बंदरगाह और वीरगंज भन्सार का निरीक्षण करने के बाद मन्त्री वाग्ले ने वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के सभागार में आयोजित 'पूर्व-बजट संवाद' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए आगामी बजट को निजी क्षेत्र के लिए 'आर्थिक रूपांतरण' का दस्तावेज बताया।कहा कि अब एक मात्र लक्ष्य देश की तरक्की और समुन्नति है। ​निरीक्षण और सख्त न...
बीरगंज में ‘स्केलअप नेपाल’ का पांच दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू, व्यावहारिक कौशल पर जोर

बीरगंज में ‘स्केलअप नेपाल’ का पांच दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू, व्यावहारिक कौशल पर जोर

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​बीरगंज।(Vor desk)।बीरगंज स्थित उद्योग वाणिज्य संघ के सभागार में ' स्केल अप nepal ' द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गहन उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। 20 से 24 तारीख तक चलने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नेपाल के उभरते उद्यमियों को बाजार प्रबंधन, नवाचार (इनोवेशन) और व्यवसाय विस्तार के व्यावहारिक कौशल सिखाकर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। इस प्रशिक्षण में लगभग 120 उद्यमी भाग ले रहे हैं, जिन्हें अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। ​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उद्योग वाणिज्य महासंघ मधेश प्रदेश के अध्यक्ष अशोक टेमानी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि सफल उद्यमी बनने के लिए व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव अनिवार्य है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को नई पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाने और वास्तविक ब...
स्पीड ब्रेकर बना काल: बाइक अनियंत्रित होने से कपड़ा व्यवसायी की दर्दनाक मौत

स्पीड ब्रेकर बना काल: बाइक अनियंत्रित होने से कपड़ा व्यवसायी की दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रामगढ़वा।(Vor desk)।रामगढ़वा थाना के ठीक सामने गुरुवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नरकटियागंज निवासी और स्थानीय कपड़ा व्यवसायी नरेंद्र कुमार उर्फ जैनी (पिता: तुलसी पंडित) के रूप में हुई है। ​दुकान बढ़ाकर घर लौट रहे थे नरेंद्र​घटना के संबंध में बताया जाता है कि नरेंद्र कुमार रामगढ़वा बाजार में कपड़े की दुकान चलाते थे। गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से स्टेशन की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही उनकी बाइक थाना के सामने बने ऊंचे स्पीड ब्रेकर पर चढ़ी, वह अचानक अनियंत्रित हो गई। ​सिर में चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ा​बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण संतुलन बिगड़ते ही नरेंद्र सिर के बल सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें उठाने का प्रयास किया...
रक्सौल पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए बैठक,चमकी बुखार को ले कर चौपाल लगाने और गाडा सिल वैक्सिंनेशन पर जोर

रक्सौल पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए बैठक,चमकी बुखार को ले कर चौपाल लगाने और गाडा सिल वैक्सिंनेशन पर जोर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। ​रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के सभागार में गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलेटरों के साथ वर्तमान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन किया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदाधिकारियों और समन्वयकों ने भाग लिया, जिनमें बीसीएम सुमित सिन्हा, जय प्रकाश कुमार, देवेश कुमार मिश्रा, दीपक कुमार सिंह और सौरभ मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे। ​बैठक के दौरान डॉ. जायसवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नया सर्वे कर 'ड्यू लिस्ट' को तत्काल अपडेट करें। विशेष रूप से परिवार नियोजन क...
रक्सौल अस्पताल पहुंचे क्षेत्रीय स्वास्थ्य निदेशक, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रक्सौल अस्पताल पहुंचे क्षेत्रीय स्वास्थ्य निदेशक, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक (आरएडी) डॉ. अजय कुमार ने गुरुवार की सुबह स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल की। डॉ. कुमार अहले सुबह ही अस्पताल परिसर पहुंच गए थे, जहाँ उन्होंने करीब दो घंटे तक रुककर इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम और ओपीडी समेत विभिन्न विभागों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को कार्यशैली में सुधार लाने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में कड़े निर्देश दिए। हालांकि, अनुमंडलीय अस्पताल में गहन जांच और बैठक करने के बावजूद वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं गए। ​क्षेत्रीय निदेशक का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह हाल ही में अस्पताल के दो चिकित्सकों पर हुई बड़ी कार्रवाई के तत्काल बाद हुआ है। विदित हो कि बीते 30 मार्च क...
महंगाई और बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, रक्सौल में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

महंगाई और बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, रक्सौल में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरुवार को रक्सौल के किसान नेता चौधरी चरण सिंह गोलम्बर चौराहे पर केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत सहित बिजली दरों में हो रही लगातार वृद्धि के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसियों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी कड़ी नाराजगी प्रकट की। ​पुतला दहन के अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने कहा कि जनता पहले से ही महंगाई की मार से त्रस्त है और अब पेट्रोल-डीजल की किल्लत व बिजली की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने सरकार से बढ़...
लेबर कोड के विरोध में रक्सौल नगर परिषद के सफाईकर्मियों का हल्ला बोल, कार्यालय गेट पर किया जोरदार प्रदर्शन

लेबर कोड के विरोध में रक्सौल नगर परिषद के सफाईकर्मियों का हल्ला बोल, कार्यालय गेट पर किया जोरदार प्रदर्शन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (VOR DESK): केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए लेबर कोड (श्रम संहिता) के विरोध में रक्सौल नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने गुरुवार को मोर्चा खोल दिया। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (एक्टू) और बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सफाईकर्मियों ने हिस्सा लिया और छह सूत्री मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी की। ​'मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश' – यूनियन का आरोप प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे महासंघ के महासचिव कामरेड चंद्रशेखर कुमार ने नए श्रम कानूनों को पूरी तरह मजदूर विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व के 29 महत्वपूर्ण श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नए कोड लागू किए हैं, जो श्रमिकों के संवैधानिक अधिकारों का हनन करते हैं। उन्होंने चेताव...
सरहद पर ‘मैत्री’ की सफाई या रक्सौल नगर परिषद की रुसवाई? पड़ोसी देश के श्रमदान ने स्थानीय प्रशासन पर खड़े किए बड़े सवाल

सरहद पर ‘मैत्री’ की सफाई या रक्सौल नगर परिषद की रुसवाई? पड़ोसी देश के श्रमदान ने स्थानीय प्रशासन पर खड़े किए बड़े सवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल में शुक्रवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने अंतरराष्ट्रीय मित्रता की मिसाल तो पेश की, लेकिन साथ ही स्थानीय नगर प्रशासन की कार्यक्षमता की पोल भी खोल दी। भारत-नेपाल मैत्री पुल और भारतीय कस्टम क्षेत्र के आसपास एसएसबी (SSB) और नेपाल की बीरगंज महानगरपालिका की टीम ने संयुक्त रूप से व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में नेपाल की ओर से नेपाल पुलिस के डीएसपी राजू कार्की और नेपाल एपीएफ के डीएसपी विकास कुमार सहित कई अधिकारियों ने स्वयं श्रमदान किया। ​अर्थ मंत्री के दौरे से पहले सक्रियता और जन आक्रोश सीमा क्षेत्र में कचरा हटाने के साथ-साथ धूल को नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव भी किया गया। हालांकि, इस सक्रियता के पीछे एक प्रमुख कारण नेपाल के अर्थ मंत्री का शुक्रवार को होने वाला बीरगंज कस्टम और बॉर्डर क्षेत्र का निरीक्...
रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में गहराया विवाद: भ्रष्टाचार के खुलासे के बीच उपाधीक्षक ने phc प्रभारी पर दर्ज कराई यौन उत्पीड़न की FIR

रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में गहराया विवाद: भ्रष्टाचार के खुलासे के बीच उपाधीक्षक ने phc प्रभारी पर दर्ज कराई यौन उत्पीड़न की FIR

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां रक्सौल अनुमंडल अस्पताल इन दिनों स्वास्थ्य सेवाओं से ज्यादा आंतरिक विवाद और गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।एक तरफ जहां जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय ने अस्पताल में 'रेफरल सिंडिकेट' चलाने के मामले में अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. स्वाति सपन और उनके पति डॉ. विजय कुमार को दोषी पाते हुए उन पर विभागीय कार्रवाई और स्थानांतरण का आदेश दिया है, वहीं दूसरी तरफ डॉ. स्वाति सपन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार पर यौन उत्पीड़न और छेड़खानी के गंभीर आरोप लगाकर मामले को नया मोड़ दे दिया है।सरकारी अस्पताल के दो चिकित्सकों के आमने सामने आने की घटना अब आम चर्चा का विषय बन गया है। ​लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का सख्त आदेश से खलबली ​अस्पताल के भीतर गरीब मरीजों के आर्थिक शोषण...
सरस्वती विद्या मंदिर की शाखा रक्सौल में आचार्यों की त्रिदिवसीय कार्यशाला शुरू

सरस्वती विद्या मंदिर की शाखा रक्सौल में आचार्यों की त्रिदिवसीय कार्यशाला शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में आचार्यों की त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को हुआ। कार्यशाला के प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में नरेश पटेल तथा विद्यालय के सहमंत्री विकास कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन एवं वंदना के साथ हुई। इसके उपरांत आचार्यों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित आचार्यों ने मुख्य अतिथि एवं सहमंत्री के मार्गदर्शन का लाभ उठाया।कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए प्रधानाचार्य प्रेम रंजन पटेल ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यालय के पूरे वर्ष के विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाती है। साथ ही विद्यालय की आंतरिक एवं बाह्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आचार्यों के विभागों का बंटवारा करने त...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!