नारायणी तट पर गूंजा योग का संदेश, भरतपुर में भारतीय महावाणिज्य दूतावास बीरगंज का विशेष आयोजन
भरतपुर (चितवन)।(Vor desk)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा मंगलवार, 16 जून 2026 को चितवन जिले के भरतपुर स्थित नारायणी नदी के रमणीय तट पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेपाल सरकार की सहकारी एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री सुश्री बिनु राई माँझी थीं, जबकि इसकी अध्यक्षता भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज के महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीना ने की।
इस अवसर पर चितवन के प्रमुख जिला अधिकारी श्री गणेश अर्याल, चितवन के पुलिस अधीक्षक, राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग (एनआईडी) चितवन के ए...









