Monday, July 27

नेपाल

सीमा सुरक्षा प्रबंध को ले कर रक्सौल में बिहार के मुख्य सचिव–डीजीपी की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, नेपाल के बदले हालातों के मद्देनजर सुरक्षा सतर्कता बढ़ी!

सीमा सुरक्षा प्रबंध को ले कर रक्सौल में बिहार के मुख्य सचिव–डीजीपी की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, नेपाल के बदले हालातों के मद्देनजर सुरक्षा सतर्कता बढ़ी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बॉर्डर के विकास पर बिहार प्रशासन का रहा फोकस,बनी राजनीति 11आतंकियों के भारत प्रवेश के इनपुट परबएसएसबी सहित सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद रक्सौल।(Vor desk), 18अप्रैल 2026।भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों और सीमा विकास को ले कर केंद्र सरकार के निर्देश पर बिहार सरकार के उच्चाधिकारियों ने पूर्वी चंपारण के रक्सौल में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं वाहिनी मुख्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने संयुक्त रूप से की।बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अरविंद कुमार चौधरी, एसटीएफ के महानिदेशक कुंदन कृष्णन, एसएसबी के उप महानिरीक्षक (बेतिया) हरि प्रकाश, 47वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय पांडेय, पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, रक्सौल के एसडीएम मनीष कुमार त...
नेपाल सरकार का ‘शॉक ट्रीटमेंट’: 100 रुपये से अधिक के सामान पर टैक्स, सीमावर्ती क्षेत्रों में आक्रोश और व्यापारिक संकट

नेपाल सरकार का ‘शॉक ट्रीटमेंट’: 100 रुपये से अधिक के सामान पर टैक्स, सीमावर्ती क्षेत्रों में आक्रोश और व्यापारिक संकट

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल में 'जेन जी' (Gen Z) आंदोलन की लहर पर सवार होकर सत्ता में आई नई सरकार के हालिया फैसलों ने भारत-नेपाल सीमा पर हलचल और तनाव दोनों बढ़ा दिए हैं। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की सरकार द्वारा लिए गए एक के बाद एक कड़े फैसलों ने सीमा के दोनों ओर रहने वाले नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया है। ताज़ा आदेश के तहत, अब भारतीय क्षेत्र से महज 100 रुपये से अधिक मूल्य का सामान नेपाल ले जाने पर अनिवार्य रूप से भन्सार (कस्टम ड्यूटी) देना होगा। ​लाउडस्पीकर से मुनादी और सख्ती का दौर ​नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बल (APF) लाउडस्पीकर के जरिए इस नए नियम की घोषणा कर रहे हैं। स्पष्ट किया गया है कि चाहे कोई आम नागरिक हो, सरकारी कर्मचारी या एनजीओ, किसी को भी इस नियम में रियायत नहीं मिलेगी।उत्तर प्रदेश से सटे इलाकों में इस नियम का सख्ती से पा...
भारत-नेपाल आर्थिक सहयोग मंच 2026: द्विपक्षीय व्यापार और साझा समृद्धि के नए अध्याय की शुरुआत

भारत-नेपाल आर्थिक सहयोग मंच 2026: द्विपक्षीय व्यापार और साझा समृद्धि के नए अध्याय की शुरुआत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने संबंधों को अब एक ठोस आर्थिक धरातल पर लाने के लिए वीरगंज में “भारत–नेपाल आर्थिक सहयोग मंच 2026” का भव्य आयोजन किया गया। “साझा समृद्धि के लिए द्विपक्षीय सहयोग को तीव्रता” के मूल मंत्र के साथ आयोजित इस फोरम ने दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक नई रूपरेखा प्रस्तुत की है।​इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के भारत–नेपाल केंद्र द्वारा कॉन्फेडरेशन ऑफ नेपलीज इंडस्ट्रीज (CNI) और बारा पर्सा उद्योग संघ (BPUS) के समन्वय से किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वीरगंज–रक्सौल जैसे रणनीतिक सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को नई गति देना और व्यापारिक बाधाओं को दूर करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स, दिल्ली के वरिष्ठ सचिव अतुल कुमार ठाकुर ने की, जबकि CNI (म...
नेपाल: भारत के सहयोग से पोखरिया में बनेगा भव्य विद्यालय भवन और पुस्तकालय, शिलान्यास संपन्न

नेपाल: भारत के सहयोग से पोखरिया में बनेगा भव्य विद्यालय भवन और पुस्तकालय, शिलान्यास संपन्न

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के मधेश प्रदेश अंतर्गत परसा जिले की पोखरिया नगरपालिका में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण विकास परियोजना का शुभारंभ हुआ है। मंगलवार को पोखरिया स्थित श्री महोबनी पदम माध्यमिक विद्यालय में नए विद्यालय और पुस्तकालय भवन के निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत श्री देवी सहाय मीणा और पोखरिया नगरपालिका के मेयर प्रदुमन प्रसाद चौहान ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। ​यह निर्माण कार्य 'नेपाल-भारत विकास सहयोग कार्यक्रम' के तहत 'उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना' (HICDP) के रूप में संचालित किया जा रहा है, जिसके लिए भारत सरकार ने 65.3 मिलियन नेपाली रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। प्रस्तावित योजना के अंतर्गत एक आधुनिक तीन मंजिला ...
भारतीय सहयोग से संवरेगा बारा का शैक्षिक भविष्य: महावाणिज्यदूत ने किया विद्यालय के नए भवनों का शिलान्यास

भारतीय सहयोग से संवरेगा बारा का शैक्षिक भविष्य: महावाणिज्यदूत ने किया विद्यालय के नए भवनों का शिलान्यास

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज (नेपाल)।(Vor desk)। भारत-नेपाल मैत्री संबंधों की मजबूती और विकास साझेदारी की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बारा जिले के प्रसौनी में आधुनिक शैक्षिक बुनियादी ढांचे की नींव रखी गई है। सोमवार को नेपाल-भारत विकास सहयोग कार्यक्रम के तहत प्रसौनी गाउँपालिका-2 स्थित श्री बेंगा साह माध्यमिक विद्यालय एवं पुस्तकालय भवन के निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ हुआ। वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीना और प्रसौनी गाउँपालिका के अध्यक्ष बिनोद प्रसाद जैसवाल ने संयुक्त रूप से इस परियोजना का शिलान्यास किया। ​4 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक परिसर भारत सरकार की 'उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना' (HICDP) के तहत इस निर्माण पर लगभग 4 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना के अंतर्गत तीन मंजिला दो अलग-अलग भवनों का निर्माण होगा। इसमें 12 नए और...
वीरगंज में हनुमान जयंती पर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा, भक्ति के रंग में डूबी सीमावर्ती नगरी

वीरगंज में हनुमान जयंती पर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा, भक्ति के रंग में डूबी सीमावर्ती नगरी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)। संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नेपाल की आर्थिक राजधानी वीरगंज में एक ऐतिहासिक और भव्य शोभा यात्रा का आयोजन संपन्न हुआ। विश्व हिंदू परिषद नेपाल सहित विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई यह यात्रा अपनी अद्वितीय भव्यता, कड़े अनुशासन और अपार जनभागीदारी के लिए यादगार बन गई। दोपहर 2 बजे वीरगंज के हृदय स्थल घंटाघर से शुरू हुई इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने अपनी अटूट आस्था और भक्ति का प्रदर्शन किया। ​भक्तिमय मार्ग और सजीव झांकियां ​शोभा यात्रा का पूरा मार्ग भक्ति और उत्साह की छटा से सराबोर रहा। घंटाघर से प्रारंभ होकर यह यात्रा माईस्थान मंदिर, हनुमान मंदिर, विर्तामाई मंदिर, छपकैया छठ घाट, रेलवे रोड, अमर चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर, रामटोल और गहवा माई मंदिर जैसे प्रमुख क्षेत्रों से गुज...
नेपाल के अर्थमन्त्री स्वर्णिम वाग्ले ने वीरगंज-रक्सौल आईसीपी से यात्री सेवा शुरू करने का किया ऐलान, विदेशी नागरिकों को मिलेगी आवाजाही की सुविधा!

नेपाल के अर्थमन्त्री स्वर्णिम वाग्ले ने वीरगंज-रक्सौल आईसीपी से यात्री सेवा शुरू करने का किया ऐलान, विदेशी नागरिकों को मिलेगी आवाजाही की सुविधा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आईसीपी,ड्राइपोर्ट ,कस्टम निरीक्षण के बाद की बैठ,मंत्री ने कहा- 'बेड़ियाँ तोड़कर उड़ेगा निजी क्षेत्र, राजस्व चोरी पर नपेंगे अधिकारी' ​वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल में सत्ता परिवर्तन और बालेंद्र शाह सरकार गठन के बाद पहली बार भारतीय सीमा से सटे औद्योगिक शहर वीरगंज पहुंचे अर्थमन्त्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का स्पष्ट रोडमैप पेश किया है। शुक्रवार को वीरगंज स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी), सिर्सिया सूखा बंदरगाह और वीरगंज भन्सार का निरीक्षण करने के बाद मन्त्री वाग्ले ने वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के सभागार में आयोजित 'पूर्व-बजट संवाद' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए आगामी बजट को निजी क्षेत्र के लिए 'आर्थिक रूपांतरण' का दस्तावेज बताया।कहा कि अब एक मात्र लक्ष्य देश की तरक्की और समुन्नति है। ​निरीक्षण और सख्त न...
बीरगंज में ‘स्केलअप नेपाल’ का पांच दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू, व्यावहारिक कौशल पर जोर

बीरगंज में ‘स्केलअप नेपाल’ का पांच दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू, व्यावहारिक कौशल पर जोर

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​बीरगंज।(Vor desk)।बीरगंज स्थित उद्योग वाणिज्य संघ के सभागार में ' स्केल अप nepal ' द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गहन उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। 20 से 24 तारीख तक चलने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नेपाल के उभरते उद्यमियों को बाजार प्रबंधन, नवाचार (इनोवेशन) और व्यवसाय विस्तार के व्यावहारिक कौशल सिखाकर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। इस प्रशिक्षण में लगभग 120 उद्यमी भाग ले रहे हैं, जिन्हें अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। ​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उद्योग वाणिज्य महासंघ मधेश प्रदेश के अध्यक्ष अशोक टेमानी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि सफल उद्यमी बनने के लिए व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव अनिवार्य है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को नई पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाने और वास्तविक ब...
भारत-नेपाल आर्थिक साझेदारी: बीरगंज में व्यापार की नई राहों पर मंथन, स्टार्टअप और डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने पर ज़ोर

भारत-नेपाल आर्थिक साझेदारी: बीरगंज में व्यापार की नई राहों पर मंथन, स्टार्टअप और डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने पर ज़ोर

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​बीरगंज।(Vor desk)। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक एवं रोटी-बेटी के संबंधों को अब आधुनिक आर्थिक ढांचे में ढालने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में रविवार को बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक उच्च स्तरीय आर्थिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। “ India-Nepal Economic Cooperation: Unlocking New Trade Potential”(भारत-नेपाल आर्थिक सहयोग: व्यापार की नई संभावनाओं को उजागर करना)विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में बिहार और नेपाल के शीर्ष उद्यमियों ने द्विपक्षीय व्यापार की बाधाओं को दूर करने और निवेश के नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।​संगोष्ठी के मुख्य वक्ता, भारतीय महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीना ने दोनों देशों के अटूट आर्थिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और बीरगंज महावाणिज्य दूतावास व्य...
नेपाल में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का गिरफ्तार

नेपाल में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​काठमांडू ।(Vor desk)। नेपाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध बालेन सरकार का कड़ा एक्शन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में नेपाल पुलिस के केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (CIB) ने रविवार सुबह नेपाली कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का को गिरफ्तार कर लिया है। खड़का की यह गिरफ्तारी मुख्य रूप से संपत्ति शुद्धीकरण (मनी लॉन्ड्रिंग) और जमीन कब्जाने के पुराने विवादों से जुड़ी बताई जा रही है। ​सीआईबी सूत्रों के अनुसार, दीपक खड़का लंबे समय से लैनचौर स्थित नेपाल स्काउट की सरकारी जमीन के विवाद में आरोपित थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने स्काउट की भूमि का उपयोग किया लेकिन उसका करोड़ों रुपये का किराया नहीं चुकाया। इस मामले में नेपाल स्काउट ने उनके विरुद्ध 5 करोड़ 41 लाख रुपये की वसूली और जमीन खाली कराने के लिए राज्य व्यवस्था समिति से गुहार लगाई थी। ​खड़का का विवादो...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!