पुलिस टीम ने लूट और हत्या कांड में प्रयुक्त बलेरो और 9एमएम जिंदा कारतूस किया बरामद,घायल चालक के सीने से निकली गोली!
रक्सौल।(vor desk)।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर कस्बा टोला स्थित शिव शक्ति मॉर्डन राइस मिल के गेट पर हत्या,गोलाबारी और लूट की घटना की जांच के लिए मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा ने रक्सौल और अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में एस आई टी दल का गठन किया है,जो,अपराधियो के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी में जुटी है।बॉर्डर और जिले से लगी सीमा की नाकेबंदी कर वाहन और संदिग्ध की जांच शुरू कर दी गई है।वारदात में प्रयुक्त बलेरो को नकरदेई भिस बाबा चौक से बरामद कर लिया गया है।इस मामले में अग्रतर करवाई की जा रही है। एसपी श्री मिश्रा ने बताया कि अलर्ट के बीच बलेरो में एक 9एम एम के जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।तकनीकी अनुसंधान के साथ ही अपराधियो के ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है।
इस ,बीच इस बड़े लूट कांड को अंजाम देने के बाद अपराधियो के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है।जिससे मो...








