सरिसवा नदी के गंदे जल में अर्घ्य देने को विवश हुए छठ व्रती,घर और मंदिर परिसर में छठ करने की होड़!
रक्सौल।(vor desk)।लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा के अवसर पर काफी दबाव के बाद नेपाल से निकलने वाली सरिस्वा नदी का पानी अस्थाई रूप से साफ हुआ।इस बीच नदी में रसायन युक्त जल उत्सर्जित कर प्रदूषण फैलाते पाए जाने पर वीरगंज महा नगर पालिका प्रशासन द्वारा परवानीपुर स्थित सिद्धि टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड को 30हजार रुपए जुर्माना भी किया गया।महा नगर पालिका के स्वच्छता प्रकोष्ठ के प्रमुख सरफुद्दीन मियां ने बताया कि छठ पर्व के पूर्व फैक्ट्री संचालक पर उक्त जुर्माना किया गया।उन्होंने बताया कि अब तक उक्त फैक्ट्री समेत छह फैक्ट्री को जुर्माना किया गया है।इधर,पूर्व की अपेक्षा नदी का पानी साफ होने से रक्सौल और वीरगंज में सरिसवा नदी घाट पर छठ व्रती कार्तिकी छठ पर अर्क दे सकीं।हालाकि,नदी में स्नान से व्रतियों ने परहेज किया।नदी के जल का छींटा मार शुद्धिकरण की खानापूर्ति की गई।नदी के तल में जमे लेदी(उत्सर्ज...









