चुनावी झलक:बोर्डर पर रही कड़ी सुरक्षा ,नेपाल भारत के सुरक्षा कर्मियों की निगरानी के बीच भारतीय वोटरो को वोट की मिली छूट!
चुनाव बाद देर शाम खुला बॉर्डर,आवाजाही हुई शुरू
रक्सौल।(vor desk)। छ्ठे चरण के लोक सभा चुनाव को ले कर इंडो नेपाल बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा रही।बोर्डर पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों के साथ नेपाल के सुरक्षा कर्मी भी संयुक्त गश्त पर दिखे।मैत्री पुल पर नेपाल पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बाल कृष्ण खड़का टीम के साथ दिन भर सक्रिय रहे।वहीं,सीमा से लगे ग्रामीण क्षेत्र के पंटोका सिरिसिया सड़क अंतर्गत पिलर संख्या 393 सहित विभिन्न बोर्डर पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी।बोर्डर को 72घंटे के लिए सिल किया गया था,जो चुनाव के बाद देर शाम खोल दिया गया। जिससे सीमा आर पार आवाजाही शुरू हो सकी ।
रक्सौल वीरगंज में बॉर्डर सील होने से फंसे देशी विदेशी पर्यटकों ने राहत की सांस ली।दोनो ओर से वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई।हालाकि,सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।बॉर्डर पर कड़ी चौकसी और निगरानी रही।बोर...









