ठंडा पिलाने का झांसा देकर बाइक सवार ने किया था मासूम को अगवा, पुलिस ने 12घंटे के अंदर भटवलिया के पास से सकुशल किया रेस्क्यू
मासूम के अपहरण से मचा हड़कंप, दरपा पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में बच्चा बरामद
छौड़ादानो।(Vor desk)। दरपा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार छापेमारी अभियान के कारण अपहृत मासूम को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया।
मामले को लेकर गुरुवार को दरपा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि बख्तौरा गांव निवासी रवि उर्फ लड्डू (10 वर्ष) को बुधवार की शाम एक अज्ञात युवक ठंडा पिलाने का प्रलोभन देकर बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया था। काफी देर तक बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही दरपा थाना पुलिस हरकत में आई और वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष अभियान चला...









