वीरगंज के प्रसिद्ध गहवामाई मन्दिर में फुलापाती पर खोइछा भरने के लिए उमड़ी श्रदालुओं की भीड़,डोला यात्रा के पहुचने पर नेपाल सेना ने दी सलामी
रक्सौल।(Vor desk )। शारदीय नवरात्र के सप्तमी पर नेपाल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ की मान्यता रखने वाले वीरगंज स्थित प्रसिद्ध गहवा माई मन्दिर में फुलापाती उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।वहीं,इस अवसर पर आयोजित मेला में सीमाई क्षेत्र समेत नेपाल- बिहार के हजारों श्रद्धालुओँ की भारी भीड़ उमड़ी।इस बीच,नेपाल के सबसे बड़े पर्व बड़ा दशहरा के सप्तमी को फुलापाती के अवसर पर अहले धूम धाम से माता का डोला निकला।पुष्प वर्षा और माता की जय जय कार के बीच नेपाल सेना के चंडी प्रसाद गण बैरक से गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा मालपोत कार्यालय पहुंचा।
जहां निशान भगवती के मंदिर से माई के डोला के गहवामाई मन्दिर परिसर पहुचने पर नेपाल सेना के अधिकारियों व जवानों ने सलामी दी।तदोपरांत, फुलापाती स्वरूप केला, धान, हल्दी,मान वृक्ष, बेल,अशोक ,जयंती आदि नामकरण किए गए नव पत्र और नौ देवी की विशेष पूजा अर्चना के बाद आम श...









