रक्सौल में पुलिस पदाधिकारियों का नागरिक अभिनंदन: नए थानाध्यक्ष का भव्य स्वागत और निवर्तमान प्रभारी की भावभीनी विदाई
रक्सौल।(Vor desk)। के स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को एक भव्य नागरिक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। इस कार्यक्रम के दौरान नवपदस्थापित थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। उपस्थित जनसमूह ने हेमंत सिंह को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और रक्सौल में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा जताई। वहीं, स्थानांतरित थाना प्रभारी अभिषेक कुमार को भावभीनी विदाई दी गई और उनके सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गय...









