रामगढ़वा में दर्दनाक हादसा: एनएच-28 के गड्ढे से मिला लापता युवक का शव, दूसरी बाइक के गिरने से हुआ खुलासा
रामगढ़वा (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। रामगढ़वा थाना क्षेत्र स्थित चिरान मिल के निकट एनएच-28 के किनारे एक गहरे गड्ढे से गुरुवार सुबह एक युवक का शव और उसकी मोटरसाइकिल (नंबर BR05AW7511) बरामद की गई। मृतक की पहचान रक्सौल के लक्ष्मीपुर गांव निवासी भोला महतो के पुत्र चुनदेव महतो (करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो होलिका दहन के दिन यानी 2 मार्च से लापता थे।
दूसरी बाइक के गिरने से सामने आई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक मामला तब प्रकाश में आया जब गुरुवार सुबह करीब 5 बजे मोतिहारी के रघुनाथपुर निवासी राजकुमार साह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से मोतिहारी जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एनएच-28 के किनारे स्थित उसी गहरे गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि राजकुमार साह और उनकी पत्नी सुरक्षित बच गए। जब उन्होंने अपनी बाइक को गड्ढे से बाहर निकलवाने के लिए जेसीबी मशीन...









