रक्सौल: ईद और रामनवमी पर सुरक्षा सख्त, पुलिस और एसएसबी ने फ्लैग मार्च कर दिया शांति का संदेश
रक्सौल (VOR Desk): आगामी ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रक्सौल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार की रात रक्सौल पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न हिस्सों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष हेमंत सिंह (IPS) ने किया, जिसमें बिहार पुलिस के जवानों के साथ एसएसबी की टुकड़ी ने कदमताल कर उपद्रवियों को कड़ा संदेश दिया और आम जनता में सुरक्षा का भाव जगाया।
यह फ्लैग मार्च स्थानीय थाना परिसर से प्रारंभ होकर शहर के तमाम प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। सुरक्षा बलों का यह दस्ता नागा रोड चौक, कोईरिया टोला, नहर चौक, कोड़िहार, घोड़ासहन नहर सड़क, ब्लॉक रोड, स्टेशन रोड तथा मुख्य बाजार क्षेत्रों तक पहुँचा। इस दौरान जगह-जगह ...









