Sunday, September 6

रक्सौल आसपास

घर परिसर से बाइक चोरी कर भाग रहा था नेपाल का युवक, रक्सौल में गिरफ्तार

घर परिसर से बाइक चोरी कर भाग रहा था नेपाल का युवक, रक्सौल में गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रक्सौल पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल के बारा जिला स्थित बसंतपुर निवासी दीपेंद्र महतो के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रमेश महतो ने बताया कि नहर रोड, वार्ड नंबर 19 निवासी शंभू तिवारी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उनके घर के परिसर में रखी बाइक चोरी कर एक व्यक्ति भाग रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रमेश महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ दीपेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाइक बरामद कर आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छापेमारी अभियान में अमन कुमार और शंभू शाह शामिल रहे। ...
15 अगस्त को लेकर रक्सौल पुलिस अलर्ट, सीमा पर बढ़ेगी निगरानी

15 अगस्त को लेकर रक्सौल पुलिस अलर्ट, सीमा पर बढ़ेगी निगरानी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एसडीपीओ के नेतृत्व में अपराध समीक्षा गोष्ठी, तस्करी व अपराध पर सख्ती के निर्देश रक्सौल।(Vor desk)। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को लेकर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। बुधवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ प्रीतेश कुमार के नेतृत्व में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। एसडीपीओ ने 15 अगस्त को सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और तस्करी के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। शराब, मादक पदार्थ, प्रतिबंधित सामान एवं अन्य अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। उन्होंने सीमावर्ती ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने, प्रमुख चौक-चौराहों व संवेदनशील स्थानों प...
आईसीपी परिसर में एसएसबी ने किया पौधरोपण,पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

आईसीपी परिसर में एसएसबी ने किया पौधरोपण,पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
47वीं वाहिनी व एफ समवाय आईसीपी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम रक्सौल।(Vor desk)। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं वाहिनी, रक्सौल तथा एफ समवाय आईसीपी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) परिसर में सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जवानों एवं आईसीपी कर्मियों ने छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के बीच पौधरोपण जरूरी है। केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी आवश्यक है। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने की अपील की। एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि सीमा सुरक्षा के साथ बल सामाजिक सरोकारों से जुड़े...
डेहरी नप के ईओ विमल कुमार की हत्या पर कलवार समाज में आक्रोश, सीबीआई जांच की मांग

डेहरी नप के ईओ विमल कुमार की हत्या पर कलवार समाज में आक्रोश, सीबीआई जांच की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( Vor desk)। डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी स्व. विमल कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को कलवार कल्याण समिति और कलवार महिला मंच के संयुक्त तत्वावधान में शहर के रामजानकी मंदिर परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। सभा में घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई गई। शोक सभा में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकारी अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं। सदस्यों ने सरकार से हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने तथा घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। सदस्यों ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत कठोर...
विमल कुमार की हत्या पर रक्सौल में उबाल, कैंडल मार्च में गूंजा इंसाफ का सवाल

विमल कुमार की हत्या पर रक्सौल में उबाल, कैंडल मार्च में गूंजा इंसाफ का सवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतर जताया आक्रोश, बोले—अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम नागरिकों की सुरक्षा कौन करेगा? दोषियों की गिरफ्तारी, परिवार को नौकरी-मुआवजे की मांग रक्सौल। (Vor desk) डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी स्व. विमल कुमार की निर्मम हत्या ने रक्सौल को भी झकझोर दिया। बुधवार शाम शहर की सड़कों पर निकला कैंडल मार्च सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि न्याय और सुरक्षित समाज की मांग को लेकर उठी सामूहिक आवाज बन गया। बाटा चौक से निकले मार्च में सैकड़ों नागरिकों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर हत्या के विरोध में आक्रोश जताया और सरकार से दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की मांग की। मार्च बैंक रोड चौक और थाना चौक होते हुए सूर्य मंदिर के समीप पहुंचा, जहां सभा आयोजित हुई। जलती मोमबत्तियों के बीच लोगों ने स्व. विमल कुमार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ‘जब अधिकारी सु...
श्रीराम जानकी म्यूजिकल ग्रुप के संगीत प्रशिक्षण कार्यालय का भव्य शुभारंभभक्ति, संगीत और संस्कृति के संगम का साक्षी बना समारोह; जूही राज ने जताया आभार

श्रीराम जानकी म्यूजिकल ग्रुप के संगीत प्रशिक्षण कार्यालय का भव्य शुभारंभभक्ति, संगीत और संस्कृति के संगम का साक्षी बना समारोह; जूही राज ने जताया आभार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। पोस्ट ऑफिस रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर सह विवाह भवन परिसर में नटराज सेवा संगम के सौजन्य से श्रीराम जानकी म्यूजिकल ग्रुप के संगीत ट्रेनिंग एवं प्रशिक्षण कार्यालय का भव्य शुभारंभ बीती देर शाम श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समारोह में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर, ठाकुर अनुकुल चंद्र के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद भजन-कीर्तन और मंगलाचरण ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।संगीत प्रशिक्षण के साथ संस्कृति से जोड़ना उद्देश्यकथा व्यास जूही राज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि श्रीराम जानकी म्यूजिकल ग्रुप का उद्देश्य सिर्फ संगीत प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है। संस्था के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और भक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने...
जेईई-नीट में सफलता हासिल करने वाले कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं सम्मानित

जेईई-नीट में सफलता हासिल करने वाले कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जेईई-मेन, जेईई-एडवांस, गेट और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य देवेश कुमार पाण्डेय ने की, जबकि निदेशक विकास गिरी ने सफल विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं रागिनी कुमारी मिश्रा, पीयूष कुमार, जान्हवी कुमारी, मो. साहिल, राहुल कुमार, अनमोल कुमार, गर्व कुमार और निकहत प्रवीण को सम्मानित किया गया। इस दौरान सफल विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहे। विद्यालय के निदेशक विकास गिरी ने कहा कि इस शैक्षणिक सत्र में विद्यालय के छह से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन नीट और जेईई में ह...
सावन की रंगीन छटा में सजा रक्सौल, धूमधाम से मना 9वां ‘सुरंगों सावन’ महोत्सव

सावन की रंगीन छटा में सजा रक्सौल, धूमधाम से मना 9वां ‘सुरंगों सावन’ महोत्सव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फैन्सी ड्रेस, गीत-संगीत और नृत्य ने बांधा समां; राखी, सजावटी सामान व व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण रक्सौल।(Vor desk)। सावन की हरियाली, परंपरा और उल्लास के बीच मंगलवार को बैंक रोड स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रक्सौल शाखा का 9वां ‘सुरंगों सावन’ महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में महिलाओं, बच्चों और परिवारों की बड़ी भागीदारी रही। पूरे परिसर को सावन थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर ट्रस्ट के सचिव कैलाश चन्द्र काबरा, महेश अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिती खण्डेलवाल, शाखा अध्यक्षा सोनू काबरा, प्रांतीय अंचल प्रमुख एवं निवर्तमान अध्यक्षा वीणा गोयल, सचिव रचना रुंगटा, ज्योति राज गुप्ता, शारदा कला केन्द्र की संचालिका शिखा रंजन...
छठे दिन भी नहीं टूटी नगर निकाय कर्मियों की हड़ताल, रक्सौल में कचरे का संकट गहराया

छठे दिन भी नहीं टूटी नगर निकाय कर्मियों की हड़ताल, रक्सौल में कचरे का संकट गहराया

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सफाईकर्मी काम से बाहर, सड़क-मोहल्लों में जमा कचरा; दुर्गंध और संक्रमण के खतरे से परेशान शहरवासी रक्सौल।(Vor desk)। नगर निकाय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का मंगलवार को छठा दिन रहा, लेकिन गतिरोध खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिखे। कर्मियों के काम पर नहीं लौटने का सीधा असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। रक्सौल के कई हिस्सों में नियमित उठाव नहीं होने से कचरा जमा होता जा रहा है। मुख्य सड़कों, बाजारों, चौक-चौराहों और आवासीय इलाकों में कचरे के ढेर के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे बड़ी चिंता जनस्वास्थ्य को लेकर है। जगह-जगह जमा कचरे से दुर्गंध निकल रही है। बारिश और उमस के बीच कचरे के लंबे समय तक पड़े रहने से मच्छर-मक्खियों के बढ़ने और संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में हड़ताल जितनी लंबी खिंचेगी, सफाई व्यवस्था पर दबाव उतना ही बढ़ने की आशंका है। 30 जुल...
सड़क टूटी, 200 बीघा से अधिक फसलें जलमग्न, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण का संपर्क बाधित

सड़क टूटी, 200 बीघा से अधिक फसलें जलमग्न, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण का संपर्क बाधित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल–भेलाही–घोड़ासहन नहर सड़क खंड पर जयमंगलापुर गांव के समीप सोमवार देर रात सड़क का एक हिस्सा अचानक टूट गया। सड़क टूटते ही नहर का पानी तेज बहाव के साथ जयमंगलापुर सरेह के खेतों में फैल गया। इससे 200 बीघा से अधिक खेतों में लगी धान समेत अन्य फसलें जलमग्न हो गईं। सड़क टूटने के कारण पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के बीच इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से कई छोटे-बड़े वाहन रास्ते में फंस गए, जबकि लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। अचानक खेतों में पानी भरने से किसानों के सामने भारी फसल नुकसान का संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से नहर के पानी के बहाव को तत्काल नियंत्रित करने, क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मर...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!