रक्सौल में संदिग्ध परिस्थितियों में कर्मी की मौत, पुत्र ने दुकान संचालक समेत छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया,पुलिस कर रही जांच
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। शहर के चावल बाजार निवासी एक युवक ने अपने पिता की मौत को लेकर रक्सौल थाना में आवेदन देकर दुकान संचालक सहित छह नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार चावल बाजार वार्ड संख्या-21 निवासी उत्सव कुमार ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि उसके पिता सुजीत कुमार (47 वर्ष) रक्सौल बाजार स्थित एक टायर दुकान'न्यू बिहार टायर'में कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। आरोप है कि 18 जून2026 की रात दुकान परिसर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दुकान संचालक और अन्य लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की।
•दुकान मालिक और स्टाफ पर मारपीट व हत्या का आरोप
लिखित शिकायत और दिए बयान में आरोप लगाया गया है कि 18 जून की रात करीब 10 बजे दुकान के संचालक असफाक आलम उर्फ मुन्ना (प...









