Friday, April 24

नेपाल

चुनाव को ले कर अभियान में 2 किलो 346 ग्राम गांजा के साथ बाइक सवार नेपाली तस्कर गिरफ्तार!

चुनाव को ले कर अभियान में 2 किलो 346 ग्राम गांजा के साथ बाइक सवार नेपाली तस्कर गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत नेपाल सीमावर्ती आदापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी के एक बड़े प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया। इस दौरान, सुरक्षाकर्मियों ने नेपाल से भारत की ओर गांजा ला रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान नेपाल के कलैया पिपरपति वार्ड7 निवासी नबाब साहनी के पुत्र गजेंद्र सहनी (34)के रूप में हुई है। रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें नेपाल से भारतीय सीमा में मादक पदार्थ की एक खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर, पुलिस और सीएपीएफ की एक संयुक्त टीम ने थानाध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा पर गश्त और जांच अभियान तेज कर दिया। गश्त के दौरान, नेपाल की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे गजेंद्र सहनी को सुरक्षाकर्मियों ने रोका और...
बिहार चुनाव से पहले सीमा पर सुरक्षा का घेरा: अवैध हथियार के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार

बिहार चुनाव से पहले सीमा पर सुरक्षा का घेरा: अवैध हथियार के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल(भारत-नेपाल सीमा)।(Vor desk): बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता और संयुक्त कार्रवाई ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। खुली सीमा के संवेदनशील क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (APF) द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त गश्ती अभियान के दौरान, एक अवैध हथियार (कटुवा पिस्तौल) के साथ दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब बिहार में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सीमा पर चौकसी चरम पर है।यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 390/22 के निकट, रक्सौल के नोनियाडीह पंचायत और नेपाल के इनरवा क्षेत्र के पास अंजाम दी गई। सशस्त्र सुरक्षा बल, नेपाल के परसा जिला डीएसपी पुरुषोत्तम भंडारी के नेतृत्व में, नेपाली APF और भारतीय SSB के जवानों की एक संयुक्त गश्ती टीम इस क्षेत्र में संदिग्ध गतिविध...
नेपाल बॉर्डर पर नई एंट्री व्यवस्था को लेकर हंगामा: राजद नेता ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

नेपाल बॉर्डर पर नई एंट्री व्यवस्था को लेकर हंगामा: राजद नेता ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार चुनाव के मद्देनजर रक्सौल से सटे नेपाल के वीरगंज बॉर्डर पर कड़ी निगरानी और जांच शुरू कर दी गई है। इसी सख्ती के बीच, वीरगंज के शंकराचार्य गेट पर लौटने के दौरान नई एंट्री और व्यक्तिगत जानकारी देने की व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा हुआ। राजद नेता को रोककर मांगी गई जानकारी घटना के केंद्र में राजद नेता और रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव रहे। नेपाली पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर वाहन के नंबर, कागजात (पेपर) के साथ-साथ वाहन में सवार प्रत्येक व्यक्ति की विस्तृत जानकारी (इंट्री और डिटेल) देने की मांग की। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने जल्द ही हंगामे का रूप ले लिया।नेपाली पुलिसकर्मी राम विशेष ठाकुर से राजद नेता की तीखी बहस हुई और कथित तौर पर हाथापाई तक की नौबत आ गई। श्री यादव ने पुलिस अधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए, बॉर्डर...
☀️ वीरगंज में नेपाली सेना द्वारा छठी माई को पहली सलामी, छठ पर्व बना ऐतिहासिक!

☀️ वीरगंज में नेपाली सेना द्वारा छठी माई को पहली सलामी, छठ पर्व बना ऐतिहासिक!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
voiceofraxaul.com रक्सौल /वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के वीरगंज में इस वर्ष का छठ पर्व एक ऐतिहासिक घटना का साक्षी बना, जब नेपाली सेना ने पहली बार छठी माई और सूर्य भगवान को सलामी दी। छठ पर्व के मुख्य दिन, यानी संध्या अर्घ्य के अवसर पर, वीरगंज महानगरपालिका के वार्ड नंबर-10 स्थित घडिअर्वा छठघाट पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सामान्य तौर पर, नेपाली सेना में केवल दशैं (दशहरा) के सप्तमी के दिन ही नवदुर्गा भवानी को सलामी देने की परंपरा रही है। लेकिन इस बार, वीरगंज के श्रीपुर में स्थित श्री श्रीजंग गण के सैनिकों की एक टुकड़ी ने छठघाट पर सूर्य भगवान के मंदिर के सामने पहुँचकर सलामी दी।यह अभूतपूर्व कदम घडिअर्वा छठ पूजा व्यवस्थापन समिति के विशेष आग्रह पर उठाया गया। श्री श्रीजंग गण के प्रमुख सेनानी लोकेन्द्र कार्की ने बताया कि छठ पर्व के प्रति आस्था और इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, औ...
✍️ आस्था का अटूट बंधन और प्रदूषित सरिसवा का सवाल….आखिर कब जगेंगे रक्सौलवासी?

✍️ आस्था का अटूट बंधन और प्रदूषित सरिसवा का सवाल….आखिर कब जगेंगे रक्सौलवासी?

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।लोक आस्था का महापर्व छठ एक बार फिर यह साबित कर गया कि जनमानस की श्रद्धा और निष्ठा के आगे हर व्यवधान छोटा पड़ जाता है। सरिसवा के तट पर बसे सीमावर्ती नगर रक्सौल में, जहाँ भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्य देने के लिए बीस छोटे-बड़े घाटों—आश्रम रोड घाट से लेकर सूर्य मंदिर घाट तक—को दुल्हन की तरह सजाया गया, वहाँ एक ओर जहाँ सामुदायिक सद्भाव और आस्था का जनसैलाब उमड़ा, वहीं दूसरी ओर एक गंभीर चुनौती ने प्रशासन और नागरिकों दोनों की चिंता बढ़ा दी।वह चुनौती है, सरिसवा नदी के जल का प्रदूषण।यह पर्व प्रकृति और जल की पवित्रता को समर्पित है, किंतु जब व्रतियों को अपने आराध्य को अर्घ्य देने के लिए घरों की छतों या वैकल्पिक मंदिरों का सहारा लेना पड़े, तो यह स्पष्ट संकेत है कि हमने अपनी सदानीरा नदियों की अनदेखी की है। यह हृदय विदारक है कि एक ओर आस्था का इतना बड़ा पर्व है, और दूसरी ओर हमारी जीवन...
बिहार-नेपाल सीमा पर छठ पर्व की भव्य तैयारी: रक्सौल-बीरगंज में सांस्कृतिक एकता का अद्भुत नज़ारा होगा प्रस्तुत

बिहार-नेपाल सीमा पर छठ पर्व की भव्य तैयारी: रक्सौल-बीरगंज में सांस्कृतिक एकता का अद्भुत नज़ारा होगा प्रस्तुत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार और नेपाल की सीमा पर स्थित रक्सौल और वीरगंज में छठ पर्व को लेकर भव्य तैयारी चल रही है।सीमा पर दोनों ओर के नागरिक मिल जुल कर पर्व मनाते हैं और साझा संस्कृति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। यह पर्व  27 और 28 अक्टूबर को मनाया जाएगा।इस अवसर पर एक बार फिर भारत और नेपाल के बीच सदियों पुरानी सांस्कृतिक, धार्मिक एकरूपता और साझा परम्पराओं का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करेगा। सरिसवा नदी के तट पर, रक्सौल और बीरगंज की सीमा को जोड़ने वाले मैत्री पुल के नीचे स्थित कस्टम छठ घाट इसकी तैयारी का केंद्र बिंदु बना हुआ है। इस घाट पर भारत और नेपाल दोनों देशों के हजारों व्रती मिलकर सूर्य देव की आराधना करेंगे। नदी के दोनों छोर पर पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा, जहाँ दोनों देशों के लोग एक साथ व्रत रखकर अर्घ्य देंगे। रक्सौल कस्टम चेकपोस्ट घाट पर भारतीय नागरिक जुटेंगे, तो वहीं...
छठ पर्व पर देर रात्रि तक रक्सौल बाजार गुलजार,अब रक्सौल में ‘नाइट मार्केट’ की मांग ज़ोरों पर

छठ पर्व पर देर रात्रि तक रक्सौल बाजार गुलजार,अब रक्सौल में ‘नाइट मार्केट’ की मांग ज़ोरों पर

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
व्यापारियों और आम जनता में उत्साह, वीरगंज की तर्ज़ पर देर रात तक बाज़ार सजाने की अपील रक्सौल (पूर्वी चम्पारण)।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल का बाज़ार, जो लंबे समय से नेपाल की आर्थिक और राजनीतिक उथल-पुथल तथा ऑनलाइन मार्केटिंग की चुनौतियों से जूझ रहा था, उसमें इस छठ पर्व के दौरान एक नई जान आ गई है। छठ के दौरान देर रात तक बाज़ार में रही रौनक और भीड़ ने स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों को एक नई उम्मीद दी है। अब सभी की मांग है कि शहर में 'नाइट मार्केट' (रात्रि बाज़ार) की अवधारणा को विकसित किया जाए।बाज़ार के समय में बड़ा बदलावएक समय था जब डेढ़-दो दशक पहले तक रक्सौल का बाज़ार सुबह 5 बजे ही खुल जाता था। नेपाल की राजधानी काठमांडू सहित कई शहरों और पहाड़ी जिलों से नेपाली ग्राहक भोर में ही यहां खरीदारी के लिए पहुंचने लगते थे। लेकिन, नेपाल की अस्थिरता और ऑनलाइन खरीददारी के बढ़ते चल...
बिहार से लगे मधेश प्रदेश में दो दिन रहेगी छठ पूजा की छुट्टी

बिहार से लगे मधेश प्रदेश में दो दिन रहेगी छठ पूजा की छुट्टी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desj)।नेपाल के मधेस प्रदेश सरकार ने इस बार छठ पर्व के अवसर पर दो दिन की सार्वजनिक छुट्टी देने का निर्णय किया है। केंद्र सरकार द्वारा छठ पर्व के लिए केवल एक दिन यानी 27अक्टूबर सोमवार को संध्या घाट के दिन को ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण, छुट्टी बढ़ाने की मांग हो रही थी। इसी को देखते हुए, मधेस प्रदेश सरकार ने छठ के पारन28अक्टूबर  (दूसरे दिन का अर्घ्य और उपवास तोड़ने का दिन), यानी  मंगलवार को भी सार्वजनिक अवकाश देने का फैसला किया है। मधेस प्रदेश के मुख्य मंत्री जितेंद्र सोनल के निर्देश पर प्रदेश के गृह, संचार तथा कानून मंत्रालय ने शुक्रवार को सूचना जारी कर यह जानकारी दी है कि 28अक्टूबर मंगलवार(कार्तिक 11 गते) को छठ पर्व के अगले दिन मधेस प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ...
छठ पर्व पर विशेष पोलियो टीकाकरण अभियान,बिहार के बाहर से आने वाले एक एक बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो ड्रॉप!

छठ पर्व पर विशेष पोलियो टीकाकरण अभियान,बिहार के बाहर से आने वाले एक एक बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो ड्रॉप!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।छठ पूजा के अवसर पर बिहार के बाहर से आने वाले 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से प्रतिरक्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की पोलियो ट्रांजिट टीम रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के देख रेख में रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, भारत-नेपाल सीमा, आबकारी नाका गेट, कोईरिया टोला चौक और कौड़ीहार चौक जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर दल घूम-घूमकर बच्चों को पोलियो की दवा पिला रही है। इसकी जानकारी देते हुए पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन कुमार ने बताया की अभियान में कुल आठ (8) दवा पिलाने वाले दल और दो (2) पर्यवेक्षक दल लगाए गए हैं जो पूरे कार्य की निगरानी कर रहे हैं।  छठ घाटों पर भी स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों को पोलियो से प्रतिरक्षित किया जायेगा ।इसकी तैयारी कर ली गई है। यह प्रयास इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत को 2014 में पोलि...
छठ से पहले सरिसवा नदी को प्रदूषित करने वाले फैक्ट्रियों के खिलाफ खुला जन मोर्चा, ज़हरीला केमिकल बहाने पर पेट्रो ल्युब’ फैक्ट्री के प्रबंधक के   ऊपर फेंक दिया मोबिल!

छठ से पहले सरिसवा नदी को प्रदूषित करने वाले फैक्ट्रियों के खिलाफ खुला जन मोर्चा, ज़हरीला केमिकल बहाने पर पेट्रो ल्युब’ फैक्ट्री के प्रबंधक के ऊपर फेंक दिया मोबिल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।लोक आस्था का महापर्व छठ नज़दीक है,बावजूद प्रदूषण नियंत्रण की कारगर पहल नहीं हो सकी है,जिसके खिलाफ जन आक्रोश अब फूटने लगा है। इसी कड़ी में नेपाल के बारा ज़िले के राम वन से निकलकर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की जीवनरेखा कही जाने वाली सरिसवा नदी के प्रदूषण को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। प्रदूषण नियंत्रण के लिए लंबे समय से हो रही अनदेखी से भड़के स्थानीय निवासियों ने आज शुक्रवार को वीरगंज  महानगरपालिका–32, चोर्नी पर्सा स्थित नेपाल पेट्रो ल्युब इन्डस्ट्रिज प्रा.लि. के अधिकारियों को सबक सिखाया। मोबिल फेंक दिया और मुंह पर कालिख पोतते हुए खूब हंगामा किया।बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। क्या है पूरा मामला स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नेपाल पेट्रो ल्युब इन्डस्ट्रिज प्रा.लि., जो 'म्याक्सोल ल्युब्रिकेन्ट' का उत्पादन करती है, अप...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!