स्थापना दिवस पर नेपाल सशस्त्र पुलिस बल का शक्ति प्रदर्शन, बारा-पर्सा में ‘फ्लैग मार्च’सीमा सुरक्षा और भारत-नेपाल समन्वय को मजबूती देने के लिए सुरक्षा बलों ने भरी हुंकार!
वीरगंज(नेपाल)।(vor desk)सशस्त्र पुलिस बल (APF), नेपाल के स्थापना दिवस के अवसर पर बारा और पर्सा के सीमावर्ती क्षेत्रों में एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सीमा की अखंडता और सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना था। बारा जिले से शुरू होकर पर्सा तक पहुंचा यह मार्च सुरक्षा और आपसी सहयोग का बड़ा संदेश दे गया
वरिष्ठ अधिकारियों ने किया नेतृत्व
इस ऐतिहासिक फ्लैग मार्च का सफल नेतृत्व सशस्त्र पुलिस बल नंबर 13 गण के गणपति पुरण चंद भट्ट ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी (सीडीओ) भोला ढकाल शामिल हुए। उनके साथ जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा के एसपी सुदीप राज पाठक, राष्ट्रीय अनुसंधान कार्यालय के प्रमुख संतोष ढकाल समेत नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
भारत-न...









