पत्रकार रेयाज आलम ‘लड्डू’ को भावभीनी श्रद्धांजलि: रक्सौल में हुई शोकसभा
रक्सौल।(Vor desk)। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) बिहार की रक्सौल अनुमंडल इकाई के तत्वावधान में गत दिनों सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए पत्रकार रेयाज आलम 'लड्डू' को श्रद्धांजलि देने के लिए लक्ष्मीपुर रक्सौल स्थित वाईएस रिसोर्ट के सभागार में एक शोकसभा का आयोजन किया गया।
इस हृदय विदारक घटना से आहत पत्रकारों ने सर्वप्रथम दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत, सभी उपस्थित पत्रकारों ने स्व. रेयाज आलम 'लड्डू' के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किए।सभी उपस्थित पत्रकारों ने बारी बारी से उन्हें याद किया और उनकी जिंदादिली,दिलेरी,निर्भीकता,मिलनसारिता,लेखनी को याद करते हुए सभी भावुक हो गए। सभी की आंखे इस मौके पर नम हो गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एनयूजेआई रक्सौल अनुमंडल संयोजक बिपिन कुशवाहा ने की। उ...









