नेपाल चुनाव के लिए भारत की बड़ी मदद: वीरगंज में सौंपी गई वाहनों की चौथी खेप
वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल में आगामी आम चुनावों को निष्पक्ष और सफल बनाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए भारत सरकार ने सहायता सामग्री की चौथी किस्त नेपाल को सौंप दी है। रविवार को वीरगंज में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान भारतीय महावाणिज्य दूत देवी सहाय मीणा ने औपचारिक रूप से सहायता सामग्री के दस्तावेज पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी (CDO) भोला दाहाल को सुपुर्द किए।
रसद और परिवहन क्षमता में होगा इजाफा
भारत ने उपहार स्वरूप इस चौथी खेप में एक-एक टन क्षमता वाले 30 ट्रक और अन्य आवश्यक चुनावी उपकरण प्रदान किए हैं। दूतावास के वाणिज्य दूत सह सूचना अधिकारी मनीष दास ने बताया कि भारत अब तक चुनावी सहायता की विभिन्न किस्तों में 580 से अधिक गाड़ियाँ और तकनीकी सामग्रियां नेपाल को हस्तांतरित कर चुका है।इसका उदेश्य दुर्गम क्षेत्रों में चुनावी सामग्री पहुँचाने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करन...









