गौ सेवा के साथ लायंस क्लब ऑफ बीरगंज परिवार ने मनाया 7वां चार्टर डे: मानवीय संवेदनाओं का दिया संदेश
बीरगंज।(Vor desk)। लायंस क्लब ऑफ बीरगंज परिवार ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा और करुणा की मिसाल पेश की है। क्लब ने अपने 7वें चार्टर डे के उपलक्ष्य में जीतपुर गौशाला, रानीघाट में गायों को चारा खिलाने का विशेष कार्यक्रम आयोजित कर समाज में मानवीय सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया। इस सेवाोन्मुख गतिविधि के माध्यम से क्लब के सदस्यों ने न केवल बेजुबानों की सेवा की, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष लायन नरोत्तम पांडे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट 325 S नेपाल के प्रथम डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम बिहारी पांडे उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि चार्टर डे जैसे महत्वपूर्ण दिन पर इस तरह के सार्थक आयोजन क्लब की दूरदर्शिता को दर्शाते हैं। उन्होंने बीरगंज पर...









