Sunday, September 6

Author: VorDesk

तिरंगे की शान में गूंजा ‘भारत माता की जय’, साइकिल पर निकले एसएसबी के जवान

तिरंगे की शान में गूंजा ‘भारत माता की जय’, साइकिल पर निकले एसएसबी के जवान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल में 47वीं वाहिनी की रैली ने दिया राष्ट्रभक्ति, स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश रक्सौल।(Vor desk)। तिरंगे की आन, बान और शान के साथ देशभक्ति के नारों से रविवार को रक्सौल का माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रक्सौल की ओर से साइकिल रैली निकाली गई। रैली में एसएसबी के अधिकारी-जवानों के साथ उनके बच्चे, स्थानीय युवा और प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े मीडियाकर्मी भी शामिल हुए। साइकिलों पर सवार जवानों और युवाओं के कदम आगे बढ़ते रहे और रास्ते भर ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष गूंजते रहे। देशभक्ति गीतों के बीच निकली रैली ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से जुड़ने के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया। तिरंगा हर घर की शान बने, यही संदे...
लोक सभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर रमा देवी के पैतृक घर में सेंध, आदापुर की पुलिसिंग पर सवाल

लोक सभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर रमा देवी के पैतृक घर में सेंध, आदापुर की पुलिसिंग पर सवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
ताला तोड़कर लाखों की चोरी से सनसनी; महीनों से बंद घर पर चोरों की नजर, आखिर पुलिस की गश्ती और निगरानी कहां थी? आदापुर (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। आदापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण भेड़ियारी गांव में सामने आया है। भाजपा की पूर्व सांसद सह लोकसभा की पूर्व डिप्टी स्पीकर रमा देवी और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के पैतृक आवास में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर से गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी किए जाने की बात सामने आई है। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन पुलिस कर रही है। यह सिर्फ एक घर में हुई चोरी नहीं है। यह आदापुर की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग पर सीधा सवाल है। जिस इलाके में एक चर्चित राजनीतिक परिवार का पैतृक घर लंबे समय से बंद था, वहां चोरों ने मौका तलाशा, ताले तोड़े, घर में...
रक्सौल:सातों माई मंदिर के पास पांच किलो गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार

रक्सौल:सातों माई मंदिर के पास पांच किलो गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। सूखा नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरैया थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए करीब पांच किलोग्राम गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।हरैया थाना पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम बाइपास स्थित सातों माई मंदिर के पास संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब पांच किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा जैसा) बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी की पहचान लालबाबू प्रसाद (पिता-भरत महतो), निवासी रामपुर, थाना सुगौली, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसका वर्तमान पता परसा, नेपाल है।पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ के साथ आरोपी की मोटरसाइकिल...
रक्सौल में डेंगू को ले कर अलर्ट जारी,सोमवार तक अनुमंडल अस्पताल में बनेगा सात बेड का डेंगू वार्ड!

रक्सौल में डेंगू को ले कर अलर्ट जारी,सोमवार तक अनुमंडल अस्पताल में बनेगा सात बेड का डेंगू वार्ड!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण, टीकाकरण व एचपीवी वैक्सीनेशन की समीक्षा रक्सौल, (VOR Desk)। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा ने शनिवार को अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने डेंगू वार्ड के लिए चिह्नित कक्ष का जायजा लेते हुए सोमवार तक सात बेड का डेंगू वार्ड तैयार करने का निर्देश दिया। वार्ड में मानक के अनुरूप सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। डॉ. शर्मा ने डेंगू को लेकर सतर्कता बरतने तथा संदिग्ध या लक्षण वाले मरीजों की तत्काल जांच और समय पर उपचार शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। बताया कि जिला स्तर पर डेंगू के 5 मामले सामने आए हैं, जिनमें 2 मरीज जिले के थे। दोनों उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नियमित टीकाकरण कक्ष की समीक्षा की। इ...
रक्सौल में अत्याधुनिक ब्लड सेंटर शुरू, आपात मरीजों को मिलेगी राहत

रक्सौल में अत्याधुनिक ब्लड सेंटर शुरू, आपात मरीजों को मिलेगी राहत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल में सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने किया उद्घाटन, 3 विधायक समेत जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों की रही मौजूदगी रक्सौल, (VOR Desk)। रक्सौल और सीमाई चंपारण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल में अत्याधुनिक ब्लड सेंटर का उद्घाटन पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने किया। सेंटर शुरू होने से गंभीर मरीजों को आपात स्थिति में रक्त की व्यवस्था के लिए बीरगंज, मोतिहारी या पटना जाने की परेशानी कम होगी। समारोह में सुगौली विधायक राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता, नरकटिया विधायक विशाल साह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा, लायंस क्लब अध्यक्ष प्रियंका सोनी, रक्तवीर रवि मस्करा और समाजसेवी रणजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अस्पताल के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक प्रो. (डॉ.) सुजीत कुमार ने कह...
रक्सौल में रविवार को 4 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

रक्सौल में रविवार को 4 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पावर उपकेंद्र में होगा रखरखाव कार्य रक्सौल, (VOR Desk)। शहर के पावर शक्ति उपकेंद्र में आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य को लेकर रविवार को करीब 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने बताया कि पावर हाउस में जरूरी मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इसके चलते रक्सौल शहर के साथ ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। शटडाउन के दौरान रक्सौल टाउन-1, टाउन-2, कौड़ीहार, शीतलपुर, रामगढ़वा, इंडस्ट्रियल एवं बियाडा क्षेत्र, आईसीपी तथा रेलवे फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी भरने, मोबाइल चार्ज करने समेत अन्य जरूरी विद्युत कार्य सुबह 9 बजे से पहले पूरा कर लें, ताकि बि...
रक्सौल:आश्रम रोड से प्रतिबंधित नशीली ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार

रक्सौल:आश्रम रोड से प्रतिबंधित नशीली ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
60 पीस ऑनरेक्स कफ सिरप और दो मोबाइल फोन बरामद रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली ड्रग्स की डिलीवरी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आश्रम रोड से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 60 पीस प्रतिबंधित नशीली ड्रग्स (ऑनरेक्स कफ सिरप) और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गश्ती दल को सूचना मिली थी कि आश्रम रोड में किसी व्यक्ति को प्रतिबंधित नशीली ड्रग्स की डिलीवरी की जानी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आश्रम रोड में छापेमारी की। इस दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अभय कुमार (43), पिता स्व. रामनाथ प्रसाद, निवासी पुनौरा वार्ड नंबर-11 तथा मुन्ना कुमार (31), पिता गणेश राय, निवासी रंजीतपुर, थाना पुनौरा, जिला सीतामढ़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से 60 पीस ऑनरेक्स कफ सिरप और दो मोबाइल फोन बर...
सफाईकर्मी हड़ताल:समझौते की मुहर के साथ रक्सौल में लौटी सफाई व्यवस्था

सफाईकर्मी हड़ताल:समझौते की मुहर के साथ रक्सौल में लौटी सफाई व्यवस्था

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सात दिन बाद नगर निकाय कर्मी काम पर लौटे, चंद्रशेखर का ढोल-ताशे से स्वागत; 24 घंटे में कचरा हटाने का लक्ष्य रक्सौल। (Vor Desk) सात दिनों से ठप पड़ी रक्सौल की सफाई व्यवस्था अब पटरी पर लौटने लगी है। पटना में राज्य सरकार और नगर निकाय कर्मियों के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बीच हुए लिखित समझौते के बाद शुक्रवार को कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की घोषणा की। हड़ताल खत्म होने के साथ ही शहर में जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर को हटाने की चुनौती अब नगर परिषद के सामने है। पटना से लौटे बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) के महासचिव एवं वार्ता कमेटी के सदस्य चंद्रशेखर कुमार का कर्मियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। नगर परिषद के जन सुविधा केंद्र तक जुलूस निकाला गया। यहां ढोल-ताशे और सिंघा बजाकर हड़ताल समाप्त होने का जश्न मनाया गया। कर्मियों को संबोधित करते हुए चंद्र...
नेपाल से शरीर में छिपाकर गांजा ला रहा था 58 वर्षीय व्यक्ति, रक्सौल में गिरफ्तार

नेपाल से शरीर में छिपाकर गांजा ला रहा था 58 वर्षीय व्यक्ति, रक्सौल में गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। गुप्त सूचना के आधार पर रक्सौल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेपाल से शरीर में छिपाकर गांजा ला रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2.310 किलोग्राम गांजा और एक की-पैड मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया प्रखंड स्थित विशुनपुरवा गांव, वार्ड नंबर 12 निवासी 58 वर्षीय राजेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रमेश महतो ने बताया कि बुधवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से एक व्यक्ति अपने शरीर में गांजा छिपाकर रेलवे ढाला के रास्ते रक्सौल आने वाला है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर रेलवे ढाला के समीप जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान नेपाल के वीरगंज से रक्सौल की ओर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके शरीर से 2.310 किलोग्राम गां...
फर्जी आधार कार्ड से भारत में पहचान बना नेपाल का युवक, नाबालिग को नेपाल ले जाते गिरफ्तार

फर्जी आधार कार्ड से भारत में पहचान बना नेपाल का युवक, नाबालिग को नेपाल ले जाते गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के प्रयास का एक गंभीर मामला सामने आया है। 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने मैत्री ब्रिज के पास कार्रवाई कर फर्जी भारतीय आधार कार्ड रखने वाले नेपाल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके साथ करीब 16 वर्षीय भारतीय नाबालिग लड़की भी मिली, जिसे वह शादी का झांसा देकर नेपाल ले जाने की कोशिश कर रहा था। सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नाबालिग को सुरक्षित बचा लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेराज देवान (22), जिला रौतहट, नेपाल के रूप में हुई है। जांच में उसके पास भारत का फर्जी आधार कार्ड होने की बात सामने आई है। यह तथ्य सीमा पार पहचान के दुरुपयोग और मानव तस्करी के प्रयास से जुड़े मामले को और गंभीर बनाता है। फेसबुक मैसेंजर से बनाया संपर्क, निजी फोटो-वीडियो से दबाव एएचटीयू की पूछताछ के अन...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!