रक्सौल: जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने की कवायद, अनुश्रवण समिति की बैठक में राशन कार्ड सुधार और e-KYC पर जोर
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जन वितरण प्रणाली (PDS) के पारदर्शी संचालन और राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार, 04 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मनीष कुमार के नेतृत्व में रक्सौल अनुमंडल सभागार में आयोजित इस 'अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति' की बैठक में आपूर्ति विभाग से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विभागीय समीक्षा और विचार-विमर्श
बैठक के दौरान आपूर्ति विभाग के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) और लक्षित जन वितरण प्रणाली (TPDS) गोदामों के सहायक गोदाम प्रबंधकों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से खाद्यान्न के उठाव, ससमय वितरण, और लाभुकों की सुविधा पर चर्चा हुई। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जन वितरण प्रणाली के संचालन ...









