रोटरी क्लब के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तवीर, 3 महिलाओं सहित 49 लोगों ने किया ‘जीवनदान’
वीरगंज।(Vor desk)।
'रक्तदान ही जीवनदान है' के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए रोटरी क्लब ऑफ वीरगंज एवं रोटरी क्लब ऑफ वीरगंज मेट्रोपोलिस के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को माइस्थान पार्क में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वीरगंज के विभिन्न अस्पतालों और रक्त संचार केंद्र में खून की कमी की सूचना के बाद रोटरी क्लब ने त्वरित पहल करते हुए इस मानवीय कार्य को अंजाम दिया।
3 महिलाओं सहित 49 लोगों ने किया रक्तदान
शिविर की सफलता की जानकारी देते हुए रोटरी क्लब ऑफ वीरगंज मेट्रोपोलिस के अध्यक्ष संजय जोशी ने बताया कि अल्प सूचना के बावजूद समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 49 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें 3 महिलाओं का विशेष योगदान रहा। रक्तदान करने वाले प्रमुख रक्तवीरों में विद्या भारती, श्वेता गुप्ता, कविता खेतान...









