Wednesday, May 6

केरल में कांग्रेस गठबंधन की वापसी पर मोतिहारी कांग्रेस में उत्साह, केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाने की उठी मांग

मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)। केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन की जीत और करीब दस वर्षों बाद सत्ता में वापसी को लेकर पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमेटी में उत्साह का माहौल है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल ने इस जीत को पार्टी नेतृत्व की बेहतर रणनीति, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का परिणाम बताया है।

जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड के पूर्व सांसद केसी वेणुगोपाल की रणनीतिक भूमिका के कारण कांग्रेस गठबंधन को ऐतिहासिक सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, , भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पिछले पांच वर्षों तक लगातार जनसरोकारों और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर संघर्ष किया, जिसका परिणाम अब जनता के समर्थन के रूप में सामने आया है।

उन्होंने कहा कि केरल में कांग्रेस गठबंधन की जीत केवल राजनीतिक बदलाव नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की पुनर्स्थापना है। जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मांग की है कि केरल के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी केसी वेणुगोपाल को दी जाए। उनका कहना है कि यदि एनएसयूआई और युवा कांग्रेस से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले नेता को राज्य की कमान मिलती है, तो इससे देशभर के युवा कार्यकर्ताओं में सकारात्मक संदेश जाएगा।

केरल में कांग्रेस गठबंधन की जीत पर पूर्वी चंपारण कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला, संगठन सृजन जनसंपर्क अभियान के पश्चिमी चंपारण पर्यवेक्षक अनवर आलम, स्टेट डेलिगेट मुमताज अहमद, विजय कुमार जायसवाल उर्फ मुनमुन जायसवाल, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष बच्ची पांडे, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव, बिहार युवा कांग्रेस सचिव इफ्तेखार खान, वरिष्ठ कांग्रेसी संजीव कुमार सिंह उर्फ टुन्नी सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, मदन कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. परवेज आलम, विजय यादव, युवा कांग्रेस महासचिव सौरभ यादव, अखिलेश्वर मिश्रा, गुंजन मिश्रा तथा मोतिहारी कांग्रेस मीडिया सेल के दिलनवाज राशिद समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए पार्टी नेतृत्व को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!