Thursday, July 23

Author: VorDesk

रक्सौल नगर परिषद चुनाव: कड़े मुकाबले में रंजीत, वीरेंद्र और जितेंद्र ने मारी बाजी, लाटरी ने तय की किस्मत

रक्सौल नगर परिषद चुनाव: कड़े मुकाबले में रंजीत, वीरेंद्र और जितेंद्र ने मारी बाजी, लाटरी ने तय की किस्मत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल, 27 मई 2026।(Vor desk) ।रक्सौल नगर परिषद में 'सशक्त स्थायी समिति' के तीन सदस्यों के लिए आज हुआ बहुप्रतीक्षित चुनाव भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। चुनावी नतीजों ने शहर की राजनीति में हलचल मचा दी है, जहाँ जीत का फैसला बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला रहा। जिला निर्वाची पदाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीएम मनीष कुमार की देखरेख में संपन्न हुई इस चुनावी प्रक्रिया में लाटरी पद्धति ने दो सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया।अति संवेदनशील माने जा रहे इस चुनाव में पार्षदों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला। प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पहले परिणाम में रंजीत कुमार श्रीवास्तव को 12 मत और नीलाक्षी श्रीवास्तव को भी 12 मत मिले, जिसके बाद नियमानुसार लाटरी निकाली गई और इसमें रंजीत कुमार श्रीवास्तव( वार्ड 2)को विजयी घोषित किया गय...
नेपाल पुलिस की बढ़ेगी ताकत: भारत ने बीरगंज में सौंपे 10 आधुनिक कैदी वाहन

नेपाल पुलिस की बढ़ेगी ताकत: भारत ने बीरगंज में सौंपे 10 आधुनिक कैदी वाहन

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज ,नेपाल।(Vor desk)। भारत और नेपाल के बीच मजबूत होती कूटनीतिक और मैत्रीपूर्ण साझेदारी के क्रम में मंगलवार को एक और अध्याय जुड़ गया। बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भारत ने नेपाल को 10 अत्याधुनिक कैदी वाहन (ट्रक) उपहार स्वरूप भेंट किए। महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीना ने पर्सा जिले के मुख्य जिला अधिकारी भोला दहल को ये वाहन औपचारिक रूप से सौंपे।कानून व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीभारत सरकार द्वारा प्रदान की गई यह खेप नेपाल की कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दी गई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य जिला अधिकारी भोला दहल ने भारत सरकार के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा मिल रही यह निरंतर सहायता न केवल समयोचित है, बल्कि दोनों देशों के बीच कायम व्यापक और पारस्परिक सहयोग का ए...
रक्सौल नगर परिषद में आज ‘सशक्त स्थायी समिति’ का चुनाव: दो पैनलों के बीच कड़ा मुकाबला

रक्सौल नगर परिषद में आज ‘सशक्त स्थायी समिति’ का चुनाव: दो पैनलों के बीच कड़ा मुकाबला

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल, 27 मई 2026।(Vor desk)।रक्सौल नगर परिषद की भविष्य की दिशा तय करने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण चुनाव आज संपन्न होने जा रहा है। नगर विकास एवं आवास विभाग की नई अधिसूचना के आलोक में, आज 'सशक्त स्थायी समिति' के तीन सदस्यों का चयन गुप्त मतदान के जरिए किया जाएगा।जिलाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी सौरभ जोरवाल के मुताबिक,इस बार की चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और लोकतांत्रिक है। पुरानी मनोनयन की परंपरा को समाप्त कर पहली बार बैलेट पेपर के जरिए गुप्त मतदान कराया जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया रक्सौल प्रखंड कार्यालय में सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगी। कुल 25 वार्ड पार्षद ही इस चुनाव में मतदान करेंगे। प्रत्येक पार्षद केवल एक रिक्ति के लिए नामांकन भर सकता है और एक ही दिन में नामांकन, मतदान व परिणाम की घोषणा की जाएगी।शपथ ग्रहण भी आज ही कराने की सूचना है। नगर परिषद के गलियारों में चुनावी स...
बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, रक्सौल में शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने दिए निर्देश

बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, रक्सौल में शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने दिए निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आगामी 28 मई, गुरुवार को मनाए जाने वाले इस त्योहार को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार और प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने की। इस दौरान एसडीपीओ मनीष आनंद भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि पर्व के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी भ्रामक खबर पर प्रतिक्रिया न दें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूच...
रक्सौल सीमा क्षेत्र में रहस्यमयी मौत: पेड़ से लटकी मिली अज्ञात महिला, जहर और फंदे ने बढ़ाई गुत्थी

रक्सौल सीमा क्षेत्र में रहस्यमयी मौत: पेड़ से लटकी मिली अज्ञात महिला, जहर और फंदे ने बढ़ाई गुत्थी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से सटे रक्सौल के तुमड़िया टोला इलाके में एक अज्ञात महिला का शव शीशम के पेड़ से लटका मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना ने आत्महत्या, हत्या और साजिश जैसी कई आशंकाओं को जन्म दे दिया है। पुलिस फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। घटना शहर के वार्ड संख्या-2 स्थित खेतिहर और अपेक्षाकृत सुनसान इलाके की है, जहां रविवार शाम बकरी चराने गई महिलाओं ने पेड़ से लटका शव देखा। दृश्य देखते ही महिलाएं घबरा गईं और दौड़कर आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही हरैया थाना की सबइंस्पेक्टर बिट्टू कुमारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के इलाके की जांच शुरू की। मृतका की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। वह लाल साड़ी पहने हुई थी तथा पैरों मे...
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत आयोजित “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम के 75वें संस्करण के अवसर पर शनिवार को 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) रक्सौल द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कमांडेंट संजय पाण्डेय के मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय सहित विभिन्न बाह्य सीमा चौकियों पर आयोजित हुआ।साइकिल रैली में 47वीं वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम, पर्यावरण संरक्षण एवं खेलकूद के प्रति जागरूक और प्रेरित किया गया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि “फिट इंडिया मूवमेंट” का उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। रैली के दौरान जवानों ने स्थानीय नागरिकों को साइकिल चलाने और नियमित व्यायाम अपना...
अंतरराष्ट्रीय जाली करेंसी गिरोह का मुख्य सरगना दया तिवारी उर्फ सुशील तिवारी गिरफ्तार, STF व मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई

अंतरराष्ट्रीय जाली करेंसी गिरोह का मुख्य सरगना दया तिवारी उर्फ सुशील तिवारी गिरफ्तार, STF व मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय अंतरराष्ट्रीय जाली करेंसी गिरोह के मुख्य सरगना दया तिवारी उर्फ सुशील तिवारी को बिहार एसटीएफ, आर्मी इंटेलिजेंस लखनऊ और हरैया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार पुलिस मुख्यालय (विशेष कार्य बल) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मिलिट्री इंटेलिजेंस (MI) लखनऊ से प्राप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को मेजरगंज थाना क्षेत्र से दबिश देकर गिरफ्तार किया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दया तिवारी उर्फ सुशील तिवारी, महेंद्र तिवारी का पुत्र है और वह खैरवा, जिला सीतामढ़ी का निवासी बताया गया है। उसके विरुद्ध हरैया थाना कांड संख्या 23/26 दिनांक 01.02.2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 317(5), 318(4), 61(2), 338, 336(3), 340(2), 111, 178, 179, 18...
ठंडा पिलाने का झांसा देकर बाइक सवार ने किया था मासूम को अगवा, पुलिस ने 12घंटे के अंदर भटवलिया के पास से सकुशल किया रेस्क्यू

ठंडा पिलाने का झांसा देकर बाइक सवार ने किया था मासूम को अगवा, पुलिस ने 12घंटे के अंदर भटवलिया के पास से सकुशल किया रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मासूम के अपहरण से मचा हड़कंप, दरपा पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में बच्चा बरामद छौड़ादानो।(Vor desk)। दरपा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार छापेमारी अभियान के कारण अपहृत मासूम को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। मामले को लेकर गुरुवार को दरपा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि बख्तौरा गांव निवासी रवि उर्फ लड्डू (10 वर्ष) को बुधवार की शाम एक अज्ञात युवक ठंडा पिलाने का प्रलोभन देकर बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया था। काफी देर तक बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दरपा थाना पुलिस हरकत में आई और वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष अभियान चला...
रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, साइबर ठगों द्वारा पैसे मांगने से मचा हड़कंप

रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, साइबर ठगों द्वारा पैसे मांगने से मचा हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
साइबर ठगी आशंका को ले कर पुलिस और साइबर सेल को दी गई सूचना रक्सौल।(Vor desk)।डिजिटल और सूचना तकनीक के इस दौर में साइबर अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल में देखने को मिला है। यहाँ साइबर ठगों ने आम लोगों को छोड़िए, सीधे जनप्रतिनिधि को ही अपना निशाना बना लिया है। रक्सौल के भाजपा विधायक सह कारा सुधार समिति सदस्य प्रमोद कुमार सिन्हा का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना की भनक लगते ही पूरे क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार, हैकर्स ने विधायक के आधिकारिक मोबाइल नंबर का नियंत्रण अपने हाथ में लेकर उनके परिचितों, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संदिग्ध मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इन संदेशों में बेहद शातिर तरीके से किसी जरूरी काम या आपात स्थिति का हवा...
सूर्य मंदिर तालाब में मिला 11 किलो का विशाल कछुआ, रक्सौल में आस्था और पर्यावरण संरक्षण पर छिड़ी नई चर्चा

सूर्य मंदिर तालाब में मिला 11 किलो का विशाल कछुआ, रक्सौल में आस्था और पर्यावरण संरक्षण पर छिड़ी नई चर्चा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
जानकार बोले — जीवित है तालाब का प्राकृतिक संतुलन रक्सौल।(Vor desk)। शहर के मुख्य पथ स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर परिसर इन दिनों एक अनोखी घटना को लेकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। मंदिर के पवित्र तालाब से करीब 11 किलो वजनी विशाल कछुए के मिलने के बाद श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों में कौतूहल का माहौल है। लोग इसे केवल एक जलीय जीव की मौजूदगी नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था, प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के विशेष संदेश के रूप में देख रहे हैं। जानकारी के अनुसार सूर्य मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य के तहत तालाब की उड़ाही कराई जा रही थी। इसी दौरान तालाब के भीतर अचानक विशालकाय कछुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सनातन परंपरा में कछुए को धैर्य, स्थिरता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्य...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!