आदापुर: सोशल मीडिया पर कट्टा लहराना पड़ा भारी, वायरल फोटो देख पुलिस ने युवक को दबोचा
आदापुर (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। सोशल मीडिया पर रसूख दिखाने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियार के साथ फोटो डालना एक युवक को महंगा पड़ गया। आदापुर थाना पुलिस ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर अवैध कट्टे के साथ फोटो वायरल होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के उन असमाजिक तत्वों में हड़कंप है जो सोशल मीडिया को हथियारों के प्रदर्शन का जरिया बनाते हैं।
तफ्तीश के बाद झिटकहियाँ में छापेमारीजानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक युवक का कट्टा लहराते हुए फोटो तेजी से वायरल हो रहा था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने वायरल फोटो की तकनीकी जांच की और युवक की पहचान स्थापित की। आरोपी की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के झिटकहियाँ निवासी विकेश कुमार यादव उर्फ विकास (पिता राज किशोर राय) के रूप में हुई। पहचान सुनिश्चित होने...









