Friday, April 24

Author: VorDesk

बीरगंज: ‘गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान’ के साथ नारी शक्ति का महाकुंभ, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संस्थाओं की दिखी एकजुटता

बीरगंज: ‘गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान’ के साथ नारी शक्ति का महाकुंभ, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संस्थाओं की दिखी एकजुटता

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(vor desk)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीरगंज स्थित तेरापंथ भवन के तुलसी सभागार में 'गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान' के अंतर्गत एक भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती मीरा खेतान द्वारा फीता काटकर और नमस्कार महामंत्र के सामूहिक संगान के साथ अत्यंत गरिमामयी ढंग से हुआ। इस अवसर पर स्थानीय महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती ममता कोठारी ने स्वागत मंतव्य प्रस्तुत करते हुए उपस्थित सभी प्रबुद्ध अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया। ​समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय महिलाओं और गणमान्यों का सम्मान रहा। इस कड़ी में आमा नेपाल फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिमा मानन्धर, इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा श्रीमती मंजरी श्रेष्ठ, एकल जन कल्याण महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती उषा लोहिया, उपकार सेवा नेपाल की अध्यक्षा श्रीमती पू...
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: रक्सौल में नारी शक्ति का सम्मान, बाल विवाह और तीन तलाक के विरुद्ध मुखर हुईं महिलाएं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: रक्सौल में नारी शक्ति का सम्मान, बाल विवाह और तीन तलाक के विरुद्ध मुखर हुईं महिलाएं

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को 'स्वच्छ रक्सौल' के प्रशिक्षण केंद्र में एक भव्य महिला सम्मान समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की गरिमा को स्थापित करना और उनके सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था। समारोह में समाज सेवा, सुरक्षा और महिला अधिकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 13 महिलाओं को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ​सम्मानित होने वाली हस्तियों में प्रियंका डारा, आरती श्रीवास्तव (प्रयास), आरती गुप्ता (न्याय नेटवर्क परियोजना), श्वेता श्रीवास्तव, एसएसबी से जुड़ीं विभा कुमारी और कामिनी कुमारी, ओम शांति से भारती कुमारी, एसआई अनीता सिन्हा एवं कुमारी बिट्टू, नेहा श्रीवास्तव, निक्की सिंह, उषा श्रीवास्तव तथा अनि...
नेपाल में ‘बालेन क्रांति’: 36 साल बाद टूटा दिग्गजों का तिलस्म, रैपर से प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी तक शाह का सफर

नेपाल में ‘बालेन क्रांति’: 36 साल बाद टूटा दिग्गजों का तिलस्म, रैपर से प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी तक शाह का सफर

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​काठमांडू /वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल की सियासत में दशकों से जमे 'बरगद के पेड़ों' को एक 35 वर्षीय युवा इंजीनियर और रैपर ने उखाड़ फेंका है। 5 मार्च को हुए आम चुनावों के जो परिणाम सामने आ रहे हैं, वे किसी 'सुनामी' से कम नहीं हैं। पूर्व मेयर बालेन्द्र (बालेन) शाह और उनकी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने नेपाल के राजनीतिक मानचित्र को पूरी तरह बदल दिया है। रुझान और जीत के अंतर स्पष्ट कर रहे हैं कि बालेन शाह नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। ​केपी शर्मा ओली के 'अभेद्य किले' में ऐतिहासिक सेंध ​इस चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर झापा-05 निर्वाचन क्षेत्र में देखने को मिला। दशकों से गृह स्थित इस क्षेत्र पर राज करने वाले दिग्गज नेता केपी शर्मा ओली को बालेन शाह ने उनके ही गढ़ में 49,634 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया। ​झापा-05 का अंतिम परिणाम: ​बालेन शाह: 68,348 मत ...
बिहार नगरपालिका चुनाव 2026: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया कार्यक्रम, रक्सौल में होगा मुख्य पार्षद का उप-चुनाव

बिहार नगरपालिका चुनाव 2026: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया कार्यक्रम, रक्सौल में होगा मुख्य पार्षद का उप-चुनाव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल/पटना।(Vor desk)। राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार ने प्रदेश की विभिन्न नगरपालिकाओं में आम चुनाव और रिक्त पदों पर उप-चुनाव कराने की तैयारी तेज कर दी है। आयोग ने 06 मार्च 2026 को पत्र जारी कर मतदाता सूची तैयार करने का विस्तृत कार्यक्रम (शिड्यूल) घोषित कर दिया है, जिससे चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। ​रक्सौल नगर परिषद में मुख्य पार्षद पद के लिए होगा मतदान ​आयोग द्वारा जारी रिक्त पदों की विवरणी के अनुसार, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के अंतर्गत नगर परिषद रक्सौल में मुख्य पार्षद का पद रिक्त है। नगर विकास एवं आवास विभाग के पत्रांक 2301 (दिनांक 05.08.2025) के आलोक में यह पद खाली हुआ है, जिस पर अब उप-चुनाव संपन्न कराया जाएगा। रक्सौल के साथ-साथ जिले की नगर पंचायत मेहसी (वार्ड-2) में भी पार्षद पद के लिए उप-चुनाव होगा। ​मतदाता सूची निर्माण का कार्यक्रम ​आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुन...
नेपाल चुनाव 2026 ‘घंटी’ की प्रचंड सुनामी, पुराने दिग्गजों के किलों में सेंध; रास्वपा 4 सीट जीतने के साथ 109 सीटों पर आगे!

नेपाल चुनाव 2026 ‘घंटी’ की प्रचंड सुनामी, पुराने दिग्गजों के किलों में सेंध; रास्वपा 4 सीट जीतने के साथ 109 सीटों पर आगे!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज/रक्सौल।(Vor desk)।​नेपाल प्रतिनिधि सभा निर्वाचन 2026 के शुरुआती नतीजों और रुझानों ने देश की राजनीतिक दिशा बदलने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। स्थापित राजनीतिक दलों—नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले और माओवादी केंद्र—के पारंपरिक 'गढ़' इस बार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) की प्रचंड लहर में ढहते नजर आ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रास्वपा 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और 4 सीटों पर आधिकारिक जीत दर्ज कर चुकी है. ​'बैलेट विद्रोह' से पलटा पासा ​राजनीतिक विश्लेषकों ने इस चुनावी रुझान को जनता का 'बैलेट विद्रोह' करार दिया है. भ्रष्टाचार, राजनीतिक अस्थिरता और सुशासन की कमी से उपजी निराशा ने मतदाताओं को पारंपरिक दलों से विमुख कर रास्वपा की ओर मोड़ दिया है. काठमांडू के मेयर बालेन शाह के प्रभाव और रास्वपा की बढ़ती लोकप्रियता ने इस बार मधेस से लेकर पहाड़ों तक नए समीकरण लिख दिए हैं....
रक्सौल के लाल ने बढ़ाया मान: मनु कुमार का इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

रक्सौल के लाल ने बढ़ाया मान: मनु कुमार का इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के नागा रोड (वार्ड संख्या-11) निवासी रामाशंकर प्रसाद कानू एवं रेणु देवी के ज्येष्ठ पुत्र मनु कुमार ने अपनी मेहनत और मेधा के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। मनु कुमार का चयन भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन खुफिया विभाग (Intelligence Bureau) में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO/Executive) (ED)के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में उत्सव का माहौल है, बल्कि रक्सौल का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। ​अथक प्रयास और शैक्षणिक सफर वर्ष 2024 की प्रतिष्ठित आईबी (IB) परीक्षा के फाइनल परिणाम में मनु कुमार (रोल नंबर–209519302984) ने सफलता का परचम लहराया है। उनकी सफलता की नींव उनके रक्सौल स्थित प्रारंभिक वर्षों में ही पड़ गई थी। उन्होंने दसवीं और बारहवीं की शिक्षा कानपुर के जी.एस.ई. कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के ल...
भारत-नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़: 458 ग्राम स्मैक के साथ माँ-बेटा गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़: 458 ग्राम स्मैक के साथ माँ-बेटा गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​आदापुर/रामगढ़वा (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।: भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी का अंतरराष्ट्रीय जाल लगातार फैलता जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़वा क्षेत्र से आदापुर प्रखंड के सिरसिया माल गाँव निवासी माँ-बेटे को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्जिदा खातून और उनके बेटे दिलशाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उनके पास से 458 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 40 से 50 लाख रुपये आंकी गई है। ​साधारण परिवार की आड़ में तस्करी का खेल ​पुलिस जांच में सामने आया है कि यह परिवार आर्थिक रूप से बेहद सामान्य पृष्ठभूमि का है। आरोपी महिला सन्जिदा खातून रामगढ़वा बाजार में चूड़ी की दुकान चलाती थी, जबकि उसका पति काठमांडू (नेपाल) में रहकर सिलाई का काम करता है। प...
रक्सौल: श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति ने सम्मान और सौहार्द के रंगों के साथ मनाया होली मिलन समारोह

रक्सौल: श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति ने सम्मान और सौहार्द के रंगों के साथ मनाया होली मिलन समारोह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल के श्री राम जानकी विवाह भवन में 'श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति' द्वारा होली मिलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष शिवपूजन प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव में समाज के विभिन्न वर्गों ने एकजुट होकर अबीर-गुलाल उड़ाया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।​कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक भरत प्रसाद गुप्ता के सम्मान के साथ हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने होली को रिश्तों को संजोने का पर्व बताया। उन्होंने समाज में महिलाओं की बढ़ती सहभागिता की सराहना की, साथ ही सचेत किया कि आधुनिक दौर में मोबाइल के बढ़ते प्रभाव से पारिवारिक बिखराव हो रहा है। उन्होंने महिलाओं से परिवार को अधिक समय देने का आह्वान किया ताकि नई पीढ़ी में संस्कार और असली खुशियां जीवित रह सकें।​अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि होली ...
नेपाल आम चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच 60% मतदान, अब लोहे की जाली और सीसीटीवी के कड़े पहरे में मतगणना शुरू

नेपाल आम चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच 60% मतदान, अब लोहे की जाली और सीसीटीवी के कड़े पहरे में मतगणना शुरू

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​काठमांडू/वीरगंज/रक्सौल।(Vor desk) पड़ोसी देश नेपाल में नई सरकार चुनने के लिए प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के चुनाव गुरुवार, 5 मार्च को उत्साहपूर्ण और सामान्यतः शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। निर्वाचन आयोग के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, देशभर में लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान संपन्न होते ही सभी मतपेटियों को सील कर भारी सुरक्षा के बीच गणना केंद्रों पर पहुँचा दिया गया है, जहाँ कई जिलों में सर्वदलीय बैठक के बाद मतगणना की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ​चुनावी आंकड़े और 'जेनजी' उत्साह ​संघीय लोकतांत्रिक गणतंत्र बनने के बाद नेपाल का यह तीसरा आम चुनाव है। कुल 275 सीटों (165 प्रत्यक्ष और 110 समानुपातिक) के लिए हुए इस मतदान में लगभग 1.89 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया। 'जेनजी (Gen-Z) आंदोलन' के बाद हो रहे इस चुनाव में युवाओं की भागीदारी और राजनीतिक स्थिरता की...
सफलता की उड़ान: एसएवी स्कूल के आदित्य ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में गाड़े झंडे, 87% अंकों के साथ मिली कामयाबी

सफलता की उड़ान: एसएवी स्कूल के आदित्य ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में गाड़े झंडे, 87% अंकों के साथ मिली कामयाबी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। "मन में जज्बा, काम में ईमानदारी और समय का सही सदुपयोग हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।" इस कहावत को रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित एसएवी (SAV) विद्यालय के छात्र आदित्य कुमार सर्राफ उर्फ घनश्याम कुमार सर्राफ ने सच कर दिखाया है। आदित्य ने 'अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा' (AISSEE) में 87 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र और विद्यालय का मान बढ़ाया है। ​विद्यालय में जश्न: गुरुओं ने खिलाया लड्डू ​आदित्य की इस शानदार सफलता पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल रहा। विद्यालय के प्राचार्य साईमन रेक्स ने मेधावी छात्र का मुंह मीठा कराकर उसे बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षक मंदीप कुमार, कृष्णा कुमार और इंद्र सर्राफ सहित आदित्य के माता-पिता—गोपाल कुमार सर्राफ व रेखा देवी और उनकी छोटी बहन भी मौजूद रही। शिक्षकों ने आदित्य को उज्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!