रक्सौल एयरपोर्ट पुनर्निर्माण की राह साफ: टेंडर जारी, बिहार-नेपाल कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
सांसद डॉ. संजय जायसवाल के प्रयासों को मिली सफलता, सीमावर्ती क्षेत्र में खुशी की लहर
रक्सौल।(Vor desk)। वर्षों से बंद पड़े रक्सौल एयरपोर्ट के पुनर्निर्माण को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। केंद्र और राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाते हुए एयरपोर्ट के नवनिर्माण के लिए इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाओं का टेंडर जारी कर दिया है। इसकी आधिकारिक जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी। उन्होंने इसे बिहार के बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
सरकार द्वारा जारी टेंडर के तहत रक्सौल एयरपोर्ट के रनवे, टैक्सीवे, एप्रन तथा अन्य एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण एवं विस्तार की योजना तैयार की जाएगी। लगभग 1200 करोड़ रुपये की लागत से रनवे को करीब 2360 मीटर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव है। रनवे वि...









