चंपारण की बेटी ऋषुश्यामली ने यूपीपीएससी परीक्षा में हासिल की 7वीं रैंक, बढ़ाया शहर का मान
रक्सौल।(Vor desk)। दृढ़ संकल्प और निरंतर परिश्रम की प्रतिमूर्ति ऋषुश्यामली ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा में पूरे प्रदेश में 7वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और रक्सौल शहर का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो कठिन परिस्थितियाँ और सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकते।रक्सौल नगर परिषद के पूर्व प्रधान लिपिक श्याम नंदन पाण्डेय की पौत्री और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जाने-माने पत्रकार संजीव कौशिक की सुपुत्री ऋषुश्यामली की शुरुआती शिक्षा रक्सौल के विद्या विहार हाई स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली के सर्वोदय विद्यालय, आर.के. पुरम से 12वीं की परीक्षा न केवल उत्तीर्ण की, बल्कि वहां की टॉपर भी रहीं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने वर्ष 2018 में दिल्ली...









