मैत्री पुल पर शान से लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा: रक्सौल सीमा का बदलेगा स्वरूप, अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय मैत्री पुल अब एक नए और गौरवशाली स्वरूप में नजर आएगा। नगर परिषद रक्सौल द्वारा सीमा पर 100 फीट ऊंचा विशाल राष्ट्र ध्वज स्थापित करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मनीष कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार और अंचलाधिकारी शेखर राज ने संयुक्त रूप से भारतीय कस्टम कार्यालय के समीप चल रहे निर्माण कार्य का भौतिक निरीक्षण किया।
बोर्ड के प्रस्ताव पर हो रहा ऐतिहासिक कार्य
कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि नगर परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक में मैत्री पुल के पास विशाल राष्ट्रीय ध्वज लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ था। इसी निर्णय के आलोक में अब 100 फीट ऊंचे ध्वज की स्थापना की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना का उद्देश्य न केवल राष...









