Wednesday, March 11

रक्सौल आसपास

रक्सौल में छठ महापर्व की तैयारी को ले कर एसडीओ मनीष और डीएसपी मनीष आनंद ने किया घाटों का निरीक्षण:सुरक्षा और व्यवस्था पर प्रशासन का विशेष ध्यान

रक्सौल में छठ महापर्व की तैयारी को ले कर एसडीओ मनीष और डीएसपी मनीष आनंद ने किया घाटों का निरीक्षण:सुरक्षा और व्यवस्था पर प्रशासन का विशेष ध्यान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।लोक आस्था के महापर्व छठ को सुरक्षित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए रक्सौल प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय और मुस्तैद है। पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप देने के क्रम में, रक्सौल के अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने अधिकारियों की एक टीम के साथ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का गहन निरीक्षण किया। रक्सौल नगर में आश्रम रोड,कौड़ीहार,कस्टम चेक पोस्ट,त्रिलोकीनाथ घाट , सूर्य मंदिर सहित कुल 20 छोटे बड़े घाटों पर यह महापर्व मनाया जा रहा है, जिनकी सुरक्षा और प्रबंधों का जायजा लेना इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य था। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने घाटों की स्थिति का आकलन किया और आयोजक समितियों तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोपरि रखते हुए, एसडीओ और डीएसपी ने सभी आयोजकों...
सरिसवा नदी रह गई काली,कार्तिकी छठ पर कैसे अर्ध्य देंगे छठ व्रती?विधान सभा चुनाव में मुद्दा बना प्रदूषण मुक्ति, श्रद्धालु और वोटर दोनों पूछ रहे सवाल!

सरिसवा नदी रह गई काली,कार्तिकी छठ पर कैसे अर्ध्य देंगे छठ व्रती?विधान सभा चुनाव में मुद्दा बना प्रदूषण मुक्ति, श्रद्धालु और वोटर दोनों पूछ रहे सवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*वीरगंज में भी त्राहि त्राहि की स्थिति,नेपाल सरकार,जन प्रतिनिधि, फैक्ट्री संचालकों को कोसते हुए लानत भेज रहे रक्सौल -वीरगंज के लोग! *विद्यान सभा चुनाव के दौरान नदी के हालात पर जन चिंता के बावजूद सुधि नहीं लेने के कारण प्रत्याशियों के खिलाफ भी गहरा जनाक्रोश! रक्सौल।( Vor desk)।कार्तिकी छठ पर्व पर भी सरिसवा नदी काली रह गई।पूर्वी चंपारण प्रशासन के अनुरोध और वीरगंज प्रशासन की पहल पर यह नदी आंशिक रूप से साफ हुई थी,और एक दो दिन पहले साफ पानी नदी में दिखने लगा था।एकाएक सोमवार को इस नदी में काफी काला और बदबूदार जल प्रवाहित होने लगा,जिसके बाद से क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश और नाराज़गी दिख रही है। नेपाल की ओर से स्वच्छ जल प्रवाहित नही होने की वजह से लोगो की चिंता बढ़ गई है कि छठ कैसे होगा?काफी लोग सूर्य मंदिर और छतों पर छठ मनाने का विकल्प चुनने को विवश हो गए हैं। घाट पर छठ पूजा का अस्ति...
छठ पर्व पर देर रात्रि तक रक्सौल बाजार गुलजार,अब रक्सौल में ‘नाइट मार्केट’ की मांग ज़ोरों पर

छठ पर्व पर देर रात्रि तक रक्सौल बाजार गुलजार,अब रक्सौल में ‘नाइट मार्केट’ की मांग ज़ोरों पर

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
व्यापारियों और आम जनता में उत्साह, वीरगंज की तर्ज़ पर देर रात तक बाज़ार सजाने की अपील रक्सौल (पूर्वी चम्पारण)।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल का बाज़ार, जो लंबे समय से नेपाल की आर्थिक और राजनीतिक उथल-पुथल तथा ऑनलाइन मार्केटिंग की चुनौतियों से जूझ रहा था, उसमें इस छठ पर्व के दौरान एक नई जान आ गई है। छठ के दौरान देर रात तक बाज़ार में रही रौनक और भीड़ ने स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों को एक नई उम्मीद दी है। अब सभी की मांग है कि शहर में 'नाइट मार्केट' (रात्रि बाज़ार) की अवधारणा को विकसित किया जाए।बाज़ार के समय में बड़ा बदलावएक समय था जब डेढ़-दो दशक पहले तक रक्सौल का बाज़ार सुबह 5 बजे ही खुल जाता था। नेपाल की राजधानी काठमांडू सहित कई शहरों और पहाड़ी जिलों से नेपाली ग्राहक भोर में ही यहां खरीदारी के लिए पहुंचने लगते थे। लेकिन, नेपाल की अस्थिरता और ऑनलाइन खरीददारी के बढ़ते चल...
बिहार से लगे मधेश प्रदेश में दो दिन रहेगी छठ पूजा की छुट्टी

बिहार से लगे मधेश प्रदेश में दो दिन रहेगी छठ पूजा की छुट्टी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desj)।नेपाल के मधेस प्रदेश सरकार ने इस बार छठ पर्व के अवसर पर दो दिन की सार्वजनिक छुट्टी देने का निर्णय किया है। केंद्र सरकार द्वारा छठ पर्व के लिए केवल एक दिन यानी 27अक्टूबर सोमवार को संध्या घाट के दिन को ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण, छुट्टी बढ़ाने की मांग हो रही थी। इसी को देखते हुए, मधेस प्रदेश सरकार ने छठ के पारन28अक्टूबर  (दूसरे दिन का अर्घ्य और उपवास तोड़ने का दिन), यानी  मंगलवार को भी सार्वजनिक अवकाश देने का फैसला किया है। मधेस प्रदेश के मुख्य मंत्री जितेंद्र सोनल के निर्देश पर प्रदेश के गृह, संचार तथा कानून मंत्रालय ने शुक्रवार को सूचना जारी कर यह जानकारी दी है कि 28अक्टूबर मंगलवार(कार्तिक 11 गते) को छठ पर्व के अगले दिन मधेस प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ...
छठ पर्व पर विशेष पोलियो टीकाकरण अभियान,बिहार के बाहर से आने वाले एक एक बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो ड्रॉप!

छठ पर्व पर विशेष पोलियो टीकाकरण अभियान,बिहार के बाहर से आने वाले एक एक बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो ड्रॉप!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।छठ पूजा के अवसर पर बिहार के बाहर से आने वाले 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से प्रतिरक्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की पोलियो ट्रांजिट टीम रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के देख रेख में रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, भारत-नेपाल सीमा, आबकारी नाका गेट, कोईरिया टोला चौक और कौड़ीहार चौक जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर दल घूम-घूमकर बच्चों को पोलियो की दवा पिला रही है। इसकी जानकारी देते हुए पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन कुमार ने बताया की अभियान में कुल आठ (8) दवा पिलाने वाले दल और दो (2) पर्यवेक्षक दल लगाए गए हैं जो पूरे कार्य की निगरानी कर रहे हैं।  छठ घाटों पर भी स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों को पोलियो से प्रतिरक्षित किया जायेगा ।इसकी तैयारी कर ली गई है। यह प्रयास इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत को 2014 में पोलि...
छठ से पहले सरिसवा नदी को प्रदूषित करने वाले फैक्ट्रियों के खिलाफ खुला जन मोर्चा, ज़हरीला केमिकल बहाने पर पेट्रो ल्युब’ फैक्ट्री के प्रबंधक के   ऊपर फेंक दिया मोबिल!

छठ से पहले सरिसवा नदी को प्रदूषित करने वाले फैक्ट्रियों के खिलाफ खुला जन मोर्चा, ज़हरीला केमिकल बहाने पर पेट्रो ल्युब’ फैक्ट्री के प्रबंधक के ऊपर फेंक दिया मोबिल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।लोक आस्था का महापर्व छठ नज़दीक है,बावजूद प्रदूषण नियंत्रण की कारगर पहल नहीं हो सकी है,जिसके खिलाफ जन आक्रोश अब फूटने लगा है। इसी कड़ी में नेपाल के बारा ज़िले के राम वन से निकलकर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की जीवनरेखा कही जाने वाली सरिसवा नदी के प्रदूषण को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। प्रदूषण नियंत्रण के लिए लंबे समय से हो रही अनदेखी से भड़के स्थानीय निवासियों ने आज शुक्रवार को वीरगंज  महानगरपालिका–32, चोर्नी पर्सा स्थित नेपाल पेट्रो ल्युब इन्डस्ट्रिज प्रा.लि. के अधिकारियों को सबक सिखाया। मोबिल फेंक दिया और मुंह पर कालिख पोतते हुए खूब हंगामा किया।बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। क्या है पूरा मामला स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नेपाल पेट्रो ल्युब इन्डस्ट्रिज प्रा.लि., जो 'म्याक्सोल ल्युब्रिकेन्ट' का उत्पादन करती है, अप...
लोक आस्था के महापर्व छठ पर मिलेगी निर्बाध बिजली, रक्सौल विद्युत विभाग ने कसी कमर,हेल्प डेस्क नंबर जारी!

लोक आस्था के महापर्व छठ पर मिलेगी निर्बाध बिजली, रक्सौल विद्युत विभाग ने कसी कमर,हेल्प डेस्क नंबर जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
कंट्रोल रूम स्थापित, 24x7 मॉनिटरिंग; सुरक्षा के लिए घाटों पर विशेष व्यवस्था रक्सौल।(Vor desk)।लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर रक्सौल विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। पर्व के दौरान किसी भी व्यवधान से बचने और उपभोक्ताओं को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए डिविजन स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां से विद्युत आपूर्ति की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने सभी उपभोक्ताओं को छठ  पर्व के दौरान विद्युत संबंधी किसी भी समस्या या सहयोग के लिए सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क करने की जानकारी दी है। सहायता और मॉनिटरिंग के लिए पुख्ता तैयारी विभाग ने त्योहारों के दौरान बिजली की मांग बढ़ने के बावजूद कोई कटौती न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।  * 24x7 हेल्पलाइन: उपभोक्ता ...
प्रशासन की पहल पर सरिसवा नदी का पानी हुआ आंशिक रूप से साफ, छठ व्रतियों ने ली राहत की सांस

प्रशासन की पहल पर सरिसवा नदी का पानी हुआ आंशिक रूप से साफ, छठ व्रतियों ने ली राहत की सांस

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। सरिसवा नदी का पानी छठ पर्व के अवसर पर आंशिक रूप से साफ हो जाने से व्रतियों को बड़ी राहत मिली है। पूर्वी चम्पारण प्रशासन के आग्रह और वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास की पहल पर नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में यह कामयाबी मिली है। इस दिशा में रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने भी पिछले दिनों वीरगंज प्रशासन को पत्र लिखकर छठ पर्व के लिए नदी में प्रदूषण और गंदे ,दुर्गंधयुक्त जल के प्रवाह को रोकने की मांग की थी। इसके बाद परसा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी तोय नारायण सुवेदी,,बारा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी प्रकाश पौडेल , वीरगंज महानगर पालिका के मेयर राजेश मान सिंह आदि के द्वारा एक बैठक भी आयोजित की गई थी। मामले को ले कर कड़ा रुख अपनाया गया,जिसके बाद पानी आंशिक रूप से साफ होने लगी है।बता दे कि इस मामले में पूर्व की करवाई में अब तक वीरगंज पथलै...
छठ महापर्व के लिए रक्सौल के 20 घाट सज धज कर तैयार,प्रशासन पर्व को सफल और सुरक्षित बनाने में जुटी;

छठ महापर्व के लिए रक्सौल के 20 घाट सज धज कर तैयार,प्रशासन पर्व को सफल और सुरक्षित बनाने में जुटी;

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल शहर में जोर-शोर से चल रही है। नगर परिषद यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि इस साल श्रद्धालु पूरी सुविधा और सुरक्षा के साथ सूर्य देव को अर्घ्य दे सकें। शहर के प्रमुख स्थानों—आश्रम रोड, बाबा मठिया, त्रिलोकीनाथ, चेक पोस्ट  कौड़ीहार चौक , तुमरिया टोला स्थित बुलावा ब्रह्म बाबा ,सूर्य मंदिर,सहित कुल 20 घाटों पर कार्तिक छठ पूजा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। घाटों पर साफ-सफाई का कार्य पूरा हो चुका है, जिसके बाद अब भव्य पंडाल लगाने और आकर्षक सजावट का काम अंतिम दौर में है। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी के स्पष्ट निर्देश पर सभी महत्वपूर्ण घाटों को विशेष सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। छठ व्रतियों के लिए यहाँ बिजली बत्ती, स्नान घर, कपड़े बदलने के लिए अलग चेंजिंग रूम, शौचालय ,पेय जल और सुरक्ष...
लोक आस्था के महापर्व के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति पूर्वक मनी खरना पूजा !

लोक आस्था के महापर्व के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति पूर्वक मनी खरना पूजा !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन रक्सौल में खरना पूजा पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। छठ व्रतियों ने इस दिन विशेष पवित्रता के साथ तैयारी की और गुड़ तथा चावल की खीर एवं रोटी का प्रसाद बनाया। शाम के समय, व्रतियों ने अपने कुल देवी-देवताओं और छठी मैया को यह प्रसाद अर्पित किया। इसके बाद, व्रती स्वयं यह प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के कठोर निर्जला व्रत की शुरुआत करती हैं, जो सूर्योदय और सूर्यास्त के अर्घ्य के साथ संपन्न होगा। खरना को शुद्धता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है, और इसके बाद ही महापर्व अपने अगले चरण में प्रवेश करता है।रक्सौल के छठ घाटों पर भी महापर्व को लेकर रौनक बनी हुई है। नगर परिषद द्वारा सभी घाटों पर साफ-सफाई और सजावट का काम पूरा कर लिया गया है, ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई असुविधा न हो। अब छठ व्रती अगले दि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!