Sunday, June 21

रक्सौल आसपास

जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए के खत्म करने के बारे में प्रबुद्धजनों को दी गई जानकारी

जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए के खत्म करने के बारे में प्रबुद्धजनों को दी गई जानकारी

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk)।370 धारा एवं 35 ए के विषय में विस्तृत जानकारी देने के लिए 370 धारा संपर्क अभियान के संयोजक सह भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के उपाध्यक्ष प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने नगर के पांच बुद्धिजीवी एवं प्रबुद्ध नागरिकों से मिलकर उन्हें इन धाराओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी। ज्ञातव्य है कि 370 धारा 35 ए हटाए जाने के बाद भाजपा ने पूरे देश में समाज के बुद्धिजीवी एवं प्रबुद्ध नागरिकों से मिलकर उसके कारण जम्मू कश्मीर में जो हालात बन गई थी उसके हटाए जाने के बाद जो प्रक्रिया बनने वाली है उसकी जानकारी दे रही है। इसी क्रम में देश को जो कुछ भी भुगतना पड़ा था और हटाए जाने के बाद जो लाभ जम्मू कश्मीर लद्दाख को मिलने वाला है उसके विषय में बताने का कार्य प्रतिनिधिमंडल ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने जिला के प्रख्यात कवि, साहित्यकार एवं ...
इग्नू द्वारा केसीटीसी केंद्र पर नामांकित विद्यार्थियों के लिए 20 अक्टूबर को आयोजित होगा प्रेरणा सत्र

इग्नू द्वारा केसीटीसी केंद्र पर नामांकित विद्यार्थियों के लिए 20 अक्टूबर को आयोजित होगा प्रेरणा सत्र

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।के सी टी सी कॉलेज इग्नू अध्ययन केंद्र पर जुलाई 2019 सत्र के लिए नामांकित विद्यार्थियों का प्रेरणा सत्र 20 अक्टूबर 2019 को 10:00 बजे सुबह से कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए इग्नू के समन्वयक प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि विद्यार्थियों को इग्नू के विषय में पूरी जानकारी इस सत्र में दी जाएगी । सभी नामांकित विद्यार्थियों को इसकी सूचना इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय दरभंगा द्वारा एस एम एस से दी जा रही है। प्रो0 सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों को इस प्रेरणा सत्र में भाग लेने का आग्रह किया है जो उनको अध्ययन में सहयोग करेगा । नये सत्र में नामांकन के इच्छुक विद्यार्थी इग्नू के विषय में जानकारी के लिए इस प्रेरणा सत्र में भाग ले सकते हैं ।प्रो0 सिन्हा ने बताया कि जनवरी सत्र 2020 के लिए पुनः नामांकन सभी कार्यक्रमों में 14 अक्टूबर 2019 से प...
सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद करेंगे नेपाल में विवाह भवन व अतिथि सदन का शिलान्यास!

सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद करेंगे नेपाल में विवाह भवन व अतिथि सदन का शिलान्यास!

नेपाल, रक्सौल आसपास
चौरसिया समाज की बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर, तैयारी की हुई समीक्षा रक्सौल।(vor desk )।चौरसिया(बरई) समाज सेवा संघ की रक्सौल इकाई के उपाध्यक्ष हृदेश प्रसाद चौरसिया के आवासीय परिसर में पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के चौरसिया(बरई) सेवा समिति(पर्सा) अध्यक्ष रामाकांत चौरसिया के साथ 15 सदस्यीय कार्यकारिणी एवं रक्सौल चौरसिया संघ के कार्यकारिणी कमिटी सदस्यों की संयुक्त बैठक संघ के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बताया गया कि चौरसिया(बरई) सेवा समिति, नेपाल द्वारा प्रस्तावित विवाह भवन सह अतिथि सदन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भारत (सिक्किम) के राज्यपाल बाबू गंगा प्रसाद चौरसिया के द्वारा दिनांक 14 नवम्बर 2019 को सुबह 10.30 बजे होना सुनिश्चित है। उपरोक्त कार्यक्रम में दोनों राष्ट्रों के स्वजातिय बंधुओं की अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति रहें।इसके ...
राजद नेता सुरेश यादव ने एसडीओ को ज्ञापन सौंप दाखिल-खारिज हेतु कैम्प लगाने की उठाई मांग

राजद नेता सुरेश यादव ने एसडीओ को ज्ञापन सौंप दाखिल-खारिज हेतु कैम्प लगाने की उठाई मांग

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल विधानसभा के पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी सह राजद नेता सुरेश यादव ने मंगलवार को रक्सौल अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अमित कुमार को एक ज्ञापन सौंपा ।जिसमे बिहार सरकार के द्वारा जमीन बिक्री के लिये लागू नये नियम कायदों को जन विरोधी बताया गया। दाखिल खारिज की प्रक्रिया व भूमि बिक्री में जमाबंदी अनिवार्य करने के नियमो का विरोध किया गया। नए निबंधन नियम से उतपन्न समस्या को ले कर ध्यानाकर्षण करते हुए श्री यादव ने सौपे गए आवेदन में कहा कि जिला में अभी तक 4 लाख से अधिक लोग अपना दाखिल-ख़ारिज का ऑनलाइन अप्लाई किये है। जिसमें अधिकाश लोगों का नेट पर प्रोसेस पेंडिंग है। इस कारण परेशान लोग कई महीनों से अंचल कार्यालय में सीओ व कर्मचारी के यहां दौड़ रहे है।लोग न जमीन का निबंधन कर -करवा पा रहे हैं। सम्पति बंटवारा या अनुबंध में भी समस्या खड़ी हो गई हैं।लोग बुरी तरह परेशान हैं।लेकिन क...
एसएसबी की पहल,बॉर्डर क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को 22 दिनों का मोटरवाहन ट्रेनिंग प्रोग्राम!

एसएसबी की पहल,बॉर्डर क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को 22 दिनों का मोटरवाहन ट्रेनिंग प्रोग्राम!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मोटर वाहन ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। इसी कड़ी में एसएसबी की 47 वीं बटालियन (पनटोका) के एफ समवाय ने पनटोका हवाई अड्डा में मानव संसाधन विकास कार्यक्रम 2019-20 के तहत कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के द्वारा 22 दिवसीय मोटर ड्राइविंग कोर्स का उदघाट्न किया गया। जिसमें रक्सौल, पनटोका, भेलाही, महदेवा, सीमावर्ती इलाकों से 10 नवयुवकों का चयन कर उनको 22 दिनों का मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण दी जा रही है। ट्रेनिंग का संचालन कृष्णा मोटर ड्राइविंग इंस्टीट्यूट रक्सौल के द्वारा दी जा रही है। प्रशिक्षण के उपरांत सभी युवाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र तथा ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर कमांडेंट श्री शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम खासकर सीमावर्ती क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को व्यवसायिक प्रशिक्ष...
डेंगू के फैलने की आशंका व मछड़ों के प्रकोप को देखते हुए कीटनाशक छिड़काव हेतु ज्ञापन!

डेंगू के फैलने की आशंका व मछड़ों के प्रकोप को देखते हुए कीटनाशक छिड़काव हेतु ज्ञापन!

रक्सौल आसपास
भाजपा जिला कमिटी के प्रतिनिधिमण्डल ने एसडीओ से मिल कर की पहल की मांग रक्सौल।( vor desk)।भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार से मिलकर रक्सौल में डेंगू के पावँ पसारने की आशंका और मच्छड़ों के प्रकोप को देखते हुए सभी वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराने की मांग की । प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा, जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह, सांसद प्रतिनिधि राज किशोर राय भगत ,भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दूबे, मनोज शर्मा ,उपाध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, श्रीराम शर्मा, विजय कुशवाहा एवं प्रवीण सिंह शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार को एक ज्ञापन सौंप कर बताया कि नगर में डेंगू का प्रकोप बढ़ने से चिंता बढ़ गई है । रक्सौल नगर...
भाजपा युवा नेता कमलेश की अगुवाई में 25 युवाओं ने ग्रहण की पार्टी की सक्रिय सदस्यता

भाजपा युवा नेता कमलेश की अगुवाई में 25 युवाओं ने ग्रहण की पार्टी की सक्रिय सदस्यता

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता कमलेश कुमार की अगुवाई में 25 युवा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर युवा नेता कमलेश कुमार ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।भाजपा से जुड़कर काम करना गर्व की बात है।वही सक्रिय सदस्यता लेने वाले युवा कार्यकर्ताजनों ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवाद को प्रखर करने व पार्टी के संकल्प को साकार करने के लिए तथा रक्सौल के समुचित विकास के लिए हम सब युवाशक्ति अग्रणी भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रतिनिधि प्रो0 अवधेश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष भैरव गुप्ता ने पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। मौके पर भाजपा के अति पिछड़ा मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष भोला साह समेत सक्रिय सदस्य लेने वाले कार्यकर्ता धीरज पटे...
15 अक्टूबर को छौड़ादानों में सत्याग्रही करेंगें सांसद का घेराव,सवाल करेंगे की क्यों नही बन रही सड़क!

15 अक्टूबर को छौड़ादानों में सत्याग्रही करेंगें सांसद का घेराव,सवाल करेंगे की क्यों नही बन रही सड़क!

रक्सौल आसपास
चंपारण सत्याग्रह पद यात्रा दूसरे दिन पहुची रक्सौल,नुक्कड़ सभा मे सांसद और विधायक रहे निशाने पर! रक्सौल।(vor desk)।'रेल लाओ,सड़क बनाओ' व पूर्व की भांति रेल चलाओ,समतल सड़क बनाओ के नारे के साथ आयोजित 'चंपारण सत्याग्रह पद यात्रा' के दूसरे दिन रविवार को कोई 25 किलोमीटर की यात्रा के बाद सत्याग्रहियों का कारवाँ रक्सौल पहुचा।रक्सौल के कौड़िहार चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा में आह्वान किया गया कि उपेक्षा व बदहाली के लिए दोषी जनप्रतिनिधियों का घेराव किया जाए।एलान किया गया कि 15 अक्टूबर को छौड़ादानों में रेल ऊपरी पुल का उद्घाटन करने पहुच रहे सांसद डॉ0 संजय जायसवाल का सत्याग्रहियों द्वारा घेराव किया जाएगा।वहीं,कहा गया कि यदि शीघ्र ही समस्या के समाधान की ठोस पहल नही हुई,तो,दूसरे चरण के आंदोलन की घोषणा होगी।सड़क पर जन सैलाब उमड़ेगा।सरकार और जन प्रतिनिधियों से हिसाब लिया जाएगा। बता दे कि निरन्तर धरना-प्र...
राजद नेता रवि मस्करा ने किया  लेडीज हब का उद्घाटन!

राजद नेता रवि मस्करा ने किया लेडीज हब का उद्घाटन!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।शहर के श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर में दीपावली के अवसर पर आयोजित 'लेडीज हब' का उद्धघाटन युवा राजद नेता रवि मस्कारा के द्वारा किया गया । लेडीज हब की संयोजक ज्योति शर्मा ने कहा इस प्रदर्शनी में महिला संबंधित एवं पूजा सामग्री , खाद्य सामग्री ,सजावट के सामानों,लेडीज कुर्ती,लेंग्गीज़, साड़ी सूट की एक अलग वेराइटी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मौके पर पप्पू साह, आदित्य शेखर, दुर्गेश साह, शिवम कुमार ,युवा राजद नगर अध्यक्ष राज शर्मा, राजद महासचिव फखरुद्दीन,अमित चौधरी, तनुजा शर्मा, सुमन शर्मा, लक्ष्मी धारीवाल, शिखा रंजन, सरोज शर्मा ,पाखी शर्मा मौजूद रहे। ...
हर मोर्चे पर फेल है केन्द्र व राज्य सरकार ,कथनी और करनी में भी फर्क: शास्वत केदार पांडे

हर मोर्चे पर फेल है केन्द्र व राज्य सरकार ,कथनी और करनी में भी फर्क: शास्वत केदार पांडे

रक्सौल आसपास
रामगढ़वा।(vor desk)। केन्द्र की मोदी और राज्य की नीतीश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। इनकी कथनी व करनी दोनों में फर्क है। उक्त बातें वरीय कांग्रेस नेता सह बाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शास्वत केदार पांडेय ने शनिवार शाम प्रखंड के मौजे गांव में पत्रकार धनंजय मिश्र के पिता स्व प्रेम चंद्र मिश्र के निधन पर उनके परिजनों को सांत्वना देने के बाद पत्रकारों से कहीं। कहा कि सुशासन की ढोंग रचने वाली डबल इंजन की सरकार में चारों तरफ भ्र्ष्टाचार व्याप्त है। वहीं महंगाई एवं बेरोजगारी में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। आये दिन चोरी, डकैती अपहरण सहित आपराधिक घटनाएं घटित हो रही है। जिससे आमलोग खासे परेशान है। लेकिन इनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। मौके पर सुबोध सिंह, पूर्व मुखिया बालकिशोर प्रसाद, गिरीश देव ओझा, उपेन्द्र झा सहित कई लोग मौजूद थे। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!