Wednesday, March 11

रक्सौल आसपास

मेंटेनेंस के कारण रामगढ़वा के मीणा टोला पावर हाउस से 5 घंटे तक बिजली रहेगी बाधित,निपटा लें जरूरी काम!

मेंटेनेंस के कारण रामगढ़वा के मीणा टोला पावर हाउस से 5 घंटे तक बिजली रहेगी बाधित,निपटा लें जरूरी काम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk) रामगढ़वा प्रखण्ड के मीना टोला पावर हाउस से कल बुधवार को सुबह 08 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विधुत आपूर्ति में कटौती का मुख्य कारण मीना टोला पावर सब-स्टेशन (PSS) के रखरखाव कार्य को बताया गया है।मेंटनेंस कार्य के कारण मीना टोला फीडर से सप्लाई सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विधुत आपूर्ति बंद रहेगी ।सहायक विधुत अभियंता सुनील रंजन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान अपने जरूरी काम समय से पहले निपटा लें।एसडीओ सुनील रंजन ने बताया कि PSS के आवश्यक मेंटेनेंस के कारण बिजली कटौती की जा रही है। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रामगढ़वा प्रखण्ड में रेलवे लाइन के पूर्वी क्षेत्रों के गांव एवं सुगौली प्रखण्ड के उतरी मनसिंघा, दक्षिण मनसिंघा एवं फुलवार पंचायत में विधुत आपूर्ति बंद रहेगा। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयो...
रक्सौल आईसीपी बाईपास पर दुर्घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त, ड्राइवर बाल बाल बचा:पुलिस फरार ट्रक की तलाश में जुटी

रक्सौल आईसीपी बाईपास पर दुर्घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त, ड्राइवर बाल बाल बचा:पुलिस फरार ट्रक की तलाश में जुटी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल का आईसीपी बाईपास रोड एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना का गवाह बना, जो इस मार्ग पर बढ़ते हादसों के खतरनाक क्रम को दर्शाता है। विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक फरार ट्रक ने रिफाइन लदी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रिफाइन ट्रक संख्या यूपी 61-11185का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में रिफाइन ट्रक के चालक, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी विश्राम सिंह को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन उनके सह-चालक को मामूली चोटें लगी हैं। विश्राम सिंह ने बताया कि यदि उन्होंने समय रहते स्टीयरिंग नहीं घुमाया होता, तो यह दुर्घटना और भी भयानक हो सकती थी। टक्कर मारने वाली ट्रक बिना रुके मौके से फरार हो गई।हालाकि,यह दुर्घटना बकरियों को बचाने के चक्कर में हुई।यह दुर्घटना ऐसे समय में हुई है जब आइसीपी बाईपास रोड पर लगातार और बार-बार हादसे हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ब...
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच रक्सौल बॉर्डर पर बड़ी सफलता: 44 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच रक्सौल बॉर्डर पर बड़ी सफलता: 44 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार विधान सभा चुनावों के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और चौकसी पहले से ही तेज है, और इसी सख्ती के बीच रक्सौल पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत आदापुर प्रखंड अंतर्गत हरपुर थाना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 44 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।एसडीपीओ मनीष आनंद ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्मैक की डिलीवरी होने की सटीक सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने सीएपीएफ टीम के सहयोग से एक विशेष जांच अभियान चलाया। सघन तलाशी के दौरान, एक संदिग्ध व्यक्ति की शरीर जांच में यह मादक पदार्थ बरामद किया गया और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रभात पटेल के रूप में हुई है, जो रक्सौल थाना क्षेत्र के सहदेव...
मेधा और लगन का संगम: रक्सौल के रौनक केशान ने सीए फाइनल में लहराया शानदार सफलता का परचम

मेधा और लगन का संगम: रक्सौल के रौनक केशान ने सीए फाइनल में लहराया शानदार सफलता का परचम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का बेजोड़ उदाहरण पेश करते हुए रक्सौल शहर के पुराना एक्सचेंज रोड निवासी रौनक केशान ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की फाइनल परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे शहर एवं जिले को गौरवान्वित किया है।प्रमुख व्यवसायी सह समाजसेवी शिव कुमार केशान के पौत्र और रामकृष्ण केशान उर्फ बंटी एवं नीमा केशान के पुत्र रौनक, बचपन से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा को सुनियोजित ढंग से आगे बढ़ाया और कड़ी मेहनत,लग्न से सफलता हासिल की। दसवीं तक की शिक्षा डीपीएस बीरगंज से पूरी की, जिसके बाद प्लस टू की पढ़ाई नीरजा मोदी स्कूल जयपुर से और बी.कॉम की डिग्री दिल्ली यूनिवर्सिटी से हासिल की। दिल्ली यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए, उन्होंने अभूतपूर्व लगन के साथ सीए की तैयारी की और इस कठिन परीक्षा में सफलत...
रक्सौल विधानसभा: चुनावी त्रिकोण में बदलाव की बयार, युवा और मुस्लिम रुझान ने दी हवा

रक्सौल विधानसभा: चुनावी त्रिकोण में बदलाव की बयार, युवा और मुस्लिम रुझान ने दी हवा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा से सटा रक्सौल विधानसभा क्षेत्र इस बार एक बड़े राजनीतिक बदलाव के मुहाने पर खड़ा दिखाई दे रहा है। पिछले कई दशकों से राष्ट्रीय पार्टियों के दबदबे वाले इस क्षेत्र में, जन सुराज की एंट्री ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है, जिसके चलते पारंपरिक चुनावी गणित ध्वस्त होता दिख रहा है। यह चुनावी त्रिकोण इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि राजनीतिक हवा ने अपना रुख बदला है और परिणाम उलट-पलट होने के संकेत मिल रहे हैं।आदापुर के बाद जन सुराज ने रक्सौल शहर के मुख्य पथ पर भी अपना चुनावी कार्यालय खोल दिया है। यह कार्यालय सड़क के पूर्व में स्थित एनडीए और इंडिया गठबंधन के कार्यालयों के ठीक पास है, जिससे 'तंदूरी गली' का पूरा इलाका चुनावी शोर से गूंज रहा है। यह शोर साफ संदेश दे रहा है कि इस बार चुनाव दो ध्रुवों के बीच सिमटा हुआ नहीं है।जन सुराज के प्रत्याशी भुवन पटेल, जो एक स्वच्...
रक्सौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य प्रेक्षक मयंक अग्रवाल ने किया चुनावी तैयारियों का सघन निरीक्षण,दिए कई निर्देश

रक्सौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य प्रेक्षक मयंक अग्रवाल ने किया चुनावी तैयारियों का सघन निरीक्षण,दिए कई निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। सोमवार को 10-रक्सौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक, मयंक अग्रवाल, ने चुनावी तैयारियों का सघन जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर, जो कि एसएसबी कैंप हवाई अड्डा मैदान, रक्सौल में स्थित है, में चल रहे ईवीएम कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने कमीशनिंग कार्य में लगे कर्मियों और पदाधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर रक्सौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर सह एसडीएम मनीष कुमार और अन्य सहायक निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके उपरांत, प्रेक्षक महोदय ने रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय भैरो भगत सिसवा (केंद्र संख्या 10-11), उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरतमही (केंद्र संख्या...
महागठबंधन के मंच पर रक्सौल में ‘महा विरोधी जुटान’,नप की निवर्तमान सभापति धुरपति देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद को मुंह मीठा करा पहना दी जीत की माला ,अपनी पदमुक्ति के खिलाफ मांगा ‘न्याय’!

महागठबंधन के मंच पर रक्सौल में ‘महा विरोधी जुटान’,नप की निवर्तमान सभापति धुरपति देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद को मुंह मीठा करा पहना दी जीत की माला ,अपनी पदमुक्ति के खिलाफ मांगा ‘न्याय’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। इस बार रक्सौल की चुनावी फिजा बदली बदली सी है।यहां भाजपा के खिलाफ राजद कैंडिडेट देती रही है।लगातार दूसरी बार कांग्रेस चुनाव लड़ रही है।पिछले बार कांग्रेस के उम्मीदवार राम बाबू यादव दूसरे नंबर पर थे और राजद के बागी प्रत्याशी सुरेश यादव तीसरे नंबर पर थे।इस बार दोनों नेता चुनाव मैदान से बाहर हैं।लेकिन,फिजा इस मामले में बदली हुई है कि इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद हैं।उनके समर्थन में राजद नेता सुरेश यादव उतर कर मोर्चा संभालते दिख रहे हैं।बसपा के पूर्व प्रत्याशी डॉ अजय कुमार सिंह तो पहले ही समर्थन दे चुके हैं और यदा कदा चुनाव प्रचार में दिख भी रहे हैं।नई बात यह रही है कि महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव ने सोमवार को रक्सौल के कौड़ीहार चौक स्थित राजद अनुमंडल कार्यालय में महागठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन सह जन आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन क...
रक्सौल के लाल तौहीद ने किया कमाल, सीए फाइनल परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता!

रक्सौल के लाल तौहीद ने किया कमाल, सीए फाइनल परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम एक बार फिर सामने आया है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा जारी किए गए सीए फाइनल परीक्षा, सितंबर 2025 के परिणामों में रक्सौल के एक होनहार छात्र मोहम्मद तौहीद हुसैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है।तौहीद हुसैन ने सीए फाइनल की कठिन परीक्षा में अपने दोनों ग्रुप एक साथ पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि लगन से किए गए प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाते। सफलतामोहम्मद तौहीद हुसैन ने सीए फाइनल परीक्षा के ग्रुप-I में कुल 174 अंक और ग्रुप-II में कुल 154 अंक हासिल किए हैं। इस तरह उन्होंने कुल 654 अंकों के साथ सीए फाइनल की परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है। तौहीद की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय महादेवा से शुरू हो कर हजारीमल स्कूल ...
नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के असली नहीं नकली चेहरा, बिहार की जनता और अति पिछड़ों को भरमा रही है भाजपा :कांग्रेस प्रवक्ता अजय उपाध्याय

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के असली नहीं नकली चेहरा, बिहार की जनता और अति पिछड़ों को भरमा रही है भाजपा :कांग्रेस प्रवक्ता अजय उपाध्याय

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अजय उपाध्याय ने किया ऐलान -महा गठबंधन की सरकार बनी तो रक्सौल बनेगा जिला रक्सौल।(Vor desk)।​कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय उपाध्याय ने रविवार को रक्सौल में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार का चेहरा दिखा कर वोट बटोरने की साजिश हो रही है।भाजपा को नीतीश कुमार के सेहत की चिंता नहीं है,बल्कि,उनके चेहरे को आगे रख कर अति पिछड़ों के 36 प्रतिशत वोट बटोरना ही असली मंशा है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का नकली चेहरा हैं,असली चेहरा को छुपा कर रखा गया है।असली चेहरे तो गिरिराज सिंह, ललन सिंह , संजय झा सरीखे लोग हैं,जो भाजपा के इशारे पर खेल रहे हैं।यही कारण था कि जब महागठबंधन ने अति पिछड़े के एक बेटे को उप मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की,तो भाजपा वालों के पेट में दर्द होने लगा।उन्होंने कहा कि माल महाराज के मिर्जा ख...
रक्सौल की महिला नेत्री पार्वती तिवारी ने छठ के बाद असहायों को कराया मिष्ठान भोजन

रक्सौल की महिला नेत्री पार्वती तिवारी ने छठ के बाद असहायों को कराया मिष्ठान भोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भारतीय जनता पार्टी संगठन रक्सौल की जिला महिला मोर्चा की महामंत्री पार्वती तिवारी ने छठ महापर्व की समाप्ति पर एक प्रेरणादायक पहल करते हुए स्थानीय सामाजिक संस्था माहेर ममता पहुँचकर असहाय महिलाओं को अपने हाथों से तैयार मिष्ठान भोजन कराया और सेवा की एक नई मिसाल पेश की।टीवी पत्रकारिता का कैरियर छोड़कर राजनीति के माध्यम से समाज सेवा का मार्ग चुनने वाली पार्वती तिवारी को पूर्व बीजेपी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति राज गुप्ता ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था,जिसके बाद से उन्होंने लगातार अपनी सक्रियता से यह साबित किया है कि वह राजनीति और समाज सेवा दोनों के लिए प्रतिबद्ध हैं। रक्सौल की बहुचर्चित संस्था माहेर ममता में उनकी सेवा भावना अक्सर देखने को मिलती है। छठ पर्व की समाप्ति पर असहायों को भोजन कराने के इस नेक कार्य के दौरान उन्होंने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कह...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!