Sunday, May 3

रक्सौल आसपास

25 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,हुंडई कार से बरामद हुई गांजा की खेप

25 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,हुंडई कार से बरामद हुई गांजा की खेप

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।नेपाल से मादक पदार्थ की तस्करी लगातार जारी ,जिसको देखते हुए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।इस बीच पुलिस ने एक अभियान में एक कार से गांजा की खेप बरामद की है।हरपुर थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर चलाए गए अभियान में उक्त सफलता मिली।मिली जानकारी के मुताबिक, घोडाशहन नहर अंतर्गत रक्सौल आदापुर मुख्य पथ के बरवा पेट्रोल पंप के समीप कार को रोक कर तलाशी ली गई।जिसमे 25किलो गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार तस्करों की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के यादवपुर निवासी अंकित कुमार व कमलजीत कुमार तथा मुंशी बाजार निवासी ऋतु कुमार के रूप में हुई है।पुलिस गिरफ्तार तस्करों से व्यापक पूछताछ कर रही है।तस्कर रक्सौल से आदापुर के रास्ते तस्करी के गांजा की खेप लेकर भारतीय शहरों में ले जाने के फिराक में पकड़े गए। ...
विधुत विभाग का एक्शन,बिजली चोरी में 66 पर प्राथमिकी, 577 बकायेदारों का कटा बिजली कनेक्शन!

विधुत विभाग का एक्शन,बिजली चोरी में 66 पर प्राथमिकी, 577 बकायेदारों का कटा बिजली कनेक्शन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बिजली बिल का भुगतान नही करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग की सख्ती तेज होती जा रही है। इस कड़ी में गुरुवार को रक्सौल विद्युत आपूति प्रमंडल के अन्तर्गत सभी अभियंताओ द्वारा चलाये गये सघन जांच अभियान में बकायेदारों पर बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान रक्सौल प्रमंडल में 66 व्यक्तियों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है जिनमे रक्सौल शहर के बैंक रोड में 1, अहिरवा टोला में 3, सैनिक रोड में 1 जिसमें मीटर बायपास करके विद्युत चोरी किया जा रहा था ,रक्सौल ग्रामीण में 17 , रामगढ़वा में 5, सुगौली में 10, आदापुर में11, छौडादानो में 5,घोड़ासहन में 4 , बनकटवा में 9 लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही 577 बिजली बिल बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया है। कंपनी द्वारा लगातार नोटिस वितरण, डोर-टू-डोर मीटर जाँच, बिजली बिल बकायेदारों का कनेक्शन काटने, सर्टिफिकेट केस करने का ...
रक्सौल में इंटरनेशनल स्तर का स्टेडियम बनाए  सरकार:रामबाबू यादव

रक्सौल में इंटरनेशनल स्तर का स्टेडियम बनाए सरकार:रामबाबू यादव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। युवा नशा से भी दूर होते हैं।स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा और स्वस्थ्य समाज का निर्माण होता है।खेल को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार को रक्सौल में इंटरनेशनल स्तर का स्टेडियम बनाना चाहिए,ताकि,युवा खेल में कैरियर बना सकें।उक्त बाते महा गठबंधन नेता सह पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम बाबू यादव ने आदापुर स्थित बंशीधर हाई स्कूल के प्रांगण में बुधवार को आदापुर स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट टी 20 के उद्घाटन के मौके पर कही।टूर्नामेंट का उद्घाटन श्री यादव के साथ आदापुर प्रखंड के उप प्रमुख मोहम्मद असलम, श्यामपुर पंचायत के मुखिया सफी अहमद , सरपंच श्रीकांत यादव ,राजू सिंह, सुनील कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया।मैच की शुरुआत धनहर दिहुली और आदापुर टीम के बीच हुई। टॉस जीतकर धनहर दिहुली टीम ने बैटिंग का निर्णय लिया।आदापुर...
पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रक्सौल में नशा के बड़े कारोबार का किया भंडाफोड़: पिता-पुत्र के घर से 1.7 किलो चरस ,15ग्राम स्मैक,590ग्राम गांजा और नशीली दवाएं बरामद

पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रक्सौल में नशा के बड़े कारोबार का किया भंडाफोड़: पिता-पुत्र के घर से 1.7 किलो चरस ,15ग्राम स्मैक,590ग्राम गांजा और नशीली दवाएं बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बिहार पुलिस ने रक्सौल बॉर्डर पर नशा के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। नशे का यह बड़ा कारोबार रक्सौल प्रखंड के हरदीया पंचायत के गम्हरिया नहर नवका टोला में चल रहा था। छापेमारी में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों लंबे समय से घर से ही नशीले पदार्थों का अवैध साम्राज्य कायम कर रखा था।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवका टोला गम्हारिया नहर निवासी मौलादिन मियां के पुत्र अबुलैश मियां और अबुलैस मियां के पुत्र राजा हुसैन के रूप में हुई है।इनका जुड़ाव नेपाल और सीमावर्ती इलाके के धंधेबाजों तक बताया गया है। छापेमारी में टीम ने आरोपियों के घर से 1 किलो 700 ग्राम चरस, 590 ग्राम गांजा (152 पाउच में), नाइट्रेजपाम की 140 टैबलेट, सेमप्लेक्सट की 40 टैबलेट, ऑनरेक्स कफ सिरप की 19 बोतलें और 15 ग्राम स्मैक बरामद क...
खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय के नव पद स्थापित प्राचार्य प्रो. संत साह का एबीभीपी ने किया स्वागत -सम्मान!

खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय के नव पद स्थापित प्राचार्य प्रो. संत साह का एबीभीपी ने किया स्वागत -सम्मान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शहर के खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय रक्सौल के नव पद स्थापित प्राचार्य प्रो. संत साह का स्वागत- सम्मान किया गया।इस दौरान पुष्प गुच्छ देने के साथ ही मुंह मीठा कराया गया।इस दौरान छात्र नेता अंकित कुमार ने उनसे अपेक्षाएं जताई कि प्राचार्य श्री साह के कार्यकाल में कॉलेज कैंपस में शैक्षणिक और कार्यालय कार्य अपने नियमित समय पर होगी और कैंपस में अनुशासन बनी रहेगी। मौके पर अभाविप जिला संयोजक अंकित कुमार जिला सह ,संयोजक सुरभी सिंह, सुहानी सिंह,निधि सिंह, रंजना सिंह,कुमार अमित,उज्जवल मिश्रा,शर्मा जी,पूर्व प्राचार्य जिछु पासवान,प्रेम प्रकाश ,शशी तिवारी,रणधीर सर,राहुल कुमार , फैज आदि उपस्थित रहे ...

महागठबंधन नेता राम बाबू यादव ने किया खिचड़ी भोज का आयोजन, कहा-इस बार बिहार में बदलाव तय!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शहर के लक्ष्मीपुर में महागठबंधन नेता राम बाबू यादव के आवास पर मकर संक्रांति पर दही चूड़ा का भोज आयोजित किया गया।श्री यादव ने इस अवसर पर सबको बधाई दिया और कहा कि इस खिचड़ी भोज से संबंध में प्रगाढ़ता आती है।यह समरसता का पर्व है,जिसे मिल जुल कर मनाने की जरूरत है।उन्होंने बताया कि चिवडा चनपटिया ,गुड बगहा,और तिलकुट गया से आया है।बिहार का यह खिचड़ी भोज आनंदित और एकजुट करने वाला है। रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधान सभा प्रत्याशीरामबाबू यादव ने कहा कि पूरे बिहार में नया आगाज होगा।बदलाव तय है ।तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि राजद ने माई बहन मान योजना की घोषणा की है,वह गांव-गांव टोला टोला में चर्चा का विषय बना हुआ हैदो सौ यूनिट बिजली फ्री का एलान लोगों में उत्साह दर्शा रहा है।बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं और चुनाव का इंतजार कर रहे...
डीएम सौरभ जोरवाल ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ किया रामगढ्वा स्थित तिलावे नदी का निरीक्षण, बाढ़ से निजात और सिंचाई व्यवस्था को ले कर दिए जरूरी निर्देश!

डीएम सौरभ जोरवाल ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ किया रामगढ्वा स्थित तिलावे नदी का निरीक्षण, बाढ़ से निजात और सिंचाई व्यवस्था को ले कर दिए जरूरी निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk)। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता दिलीप कुमार तथा कार्यपालक अभियंता पूर्वी चंपारण मोतिहारी इफ्तिखार इमाम के साथ मंगलवार को रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत रामगढ़वा प्रखंड के पटनी पंचायत स्थित तिलावे नदी तथा नाला का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान किए गए घोषणा के आलोक में किया गया।जिसका उद्देश्य रामगढ़वा प्रखंड के चार पंचायत पटनी इनरवा शिवनगर तथा रामगढ़वा पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निजात के लिए तथा सिचाई की सुविधा उपलब्ध कराना है।जिसको ले कर जिलाधिकारी श्री जोरवाल के द्वारा निरीक्षण के दौरान बाढ़ नियंत्रण के साथ-साथ सिंचाई सृजन के लिए योजना बनाने हेतु अभियंता गण के साथ आवश्यक विचार विमर्श किया गया। इसके पश्चात बंगरी नदी के तटबंध रहित क्षेत्र का भी बंगरी चौक पर निरीक्षण किया गया तथा रामपुर...
सांसद डा. संजय ने रक्सौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद धुरपति देवी पर साधा निशाना,तो गर्मा गई राजनीति, छिड़ गई बहस! .जानिए क्या है पूरा मामला…

सांसद डा. संजय ने रक्सौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद धुरपति देवी पर साधा निशाना,तो गर्मा गई राजनीति, छिड़ गई बहस! .जानिए क्या है पूरा मामला…

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।रक्सौल नगर परिषद की सामान्य बैठक में पहली बार शामिल होने के बाद क्षेत्रीय सांसद डा संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया पर मुख्य पार्षद पर निशाना साधा,जिससे सूबे स्तर पर चर्चा परिचर्चा शुरू हो गई है।वहीं,दूसरी ओर क्षेत्र में सिसायत गर्मा गई है और इस मसले पर आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है। वन नेशन, वन इलेक्शन कमेटी के सदस्य डा संजय ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर स्टेट्स पोस्ट करते हुए रक्सौल नगर परिषद की मुख्य पार्षद (सभापति)धुरपति देवी द्वारा बुके देते और सोमवार की बोर्ड बैठक की तस्वीरों को साझा किया और लिखा कि -मैंने सभी को कहा कि आप सब चुने हुए वार्ड पार्षद हैं और नगर परिषद की बैठक में पूरी तैयारी के साथ आइये ।माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का 50% महिला आरक्षण बहुत बड़ा कदम है।परंतु यह भी देखने को मिलता है कि जो अध्यक्षता कर रहा है वह एक शब्द भी नहीं बोल पाता। इस ...
नगर परिषद बोर्ड की बैठक में सांसद डा. संजय ने किया अपील-रक्सौल को बनाएं आइडियल शहर, कहा-नगर परिषद में आएगा चेंज!

नगर परिषद बोर्ड की बैठक में सांसद डा. संजय ने किया अपील-रक्सौल को बनाएं आइडियल शहर, कहा-नगर परिषद में आएगा चेंज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सफाई व्यवस्था हेतु एनजीओ को अधिकृत करने के लिए टेंडर निकालने का निर्णय मुख्य पथ के डिवाइडर पर ग्रील लगाने और पौधरोपण का बना प्लान बैठक में सांसद , विधायक व 25 में 24 नगर पार्षद थे उपस्थितरक्सौल ।(vor desk)।सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में नगर परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित हुई।ईओ डॉ मनीष कुमार की उपस्थिति व मुख्य पार्षद धुरपति देवी की अध्यक्षता में हुई। यह बैठक में 2025-2026 के लिए तैयार होने वाले वित्तीय बजट प्राक्कलन पर चर्चा और सुझाव,नगर परिषद के सौंदर्यीकरण, शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर परिषद द्वारा किए जा रहे अलाव की व्यवस्था,नगर परिषद में चल रहे साफ सफाई की समीक्षा सहित कुल चार एजेंडों पर केंद्रित थी। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि और पदेन सदस्य के रूप में उपस्थित सांसद डॉ संजय जायसवाल ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि रक्सौल नगर के सर्वांगीण ...
प्रशासन ने आदापुर में तीन चिकित्सकीय संस्थान को किया सील,मची खलबली!

प्रशासन ने आदापुर में तीन चिकित्सकीय संस्थान को किया सील,मची खलबली!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)। अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित के आदेश पर आदापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार, आदापुर अंचलधिकारी अनामिका सिंह, आदापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी संतोष कुमार के द्वारा सोमवार को आदापुर बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की तथा बिना पंजीकरण एवं अनुज्ञप्ति के चलने वाले केंद्रों पर कार्यवाही हुई,जिससे खलबली रही।जांच के दौरान आदापुर बाजार में आदापुर अल्ट्रासॉउन्ड, राज अल्ट्रासॉउन्ड तथा गीता शाह का क्लिनिक मौके पर बंद पाया गया । मौके पर अनियमितता मिलने के बाद आदापुर बाजार में अशरफ अली, सगीर अंसारी के क्लिनिक को सील किया गया।इसके साथ ही पचपोखरिया में राजेश कुमार के नर्सिंग होम को भी सील किया गया ।मौके पर फरार संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज करी जा रही है। मौके पर आदापुर थाना तथा महुवावा थाना सुरक्षा के लिए मौजूद थे । ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!