Thursday, April 23

नेपाल के वीरगंज में डायरिया का प्रकोप,युवती सहित दो की मौत,करीब ढाई सौ लोग आक्रांत!

रक्सौल(vor desk)।नेपाल के वीरगंज में डायरिया (कालरा) का प्रकोप विभिन्न वार्डो में समुदाय स्तर पर फैल गया है।एक युवती सहित दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।वहीं, विभिन्न वार्डो में करीब250लोगों के आक्रांत होने की सूचना है।हालाकि,रविवार को अधिकृत तौर पर परसा जिला के जन स्वास्थ्य अधिकारी जय मोद ठाकुर ने 71लोगों के डायरिया से आक्रांत होने की पुष्टि की है। बताया गया कि शुक्रवार से रविवार तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार
वीरगंज के वार्ड3, 11,12,13,14 ,30 प्रभावित हैं।महानगर पालिका के स्वास्थ्य शाखा अधिकृत सुमन चंद्र ठाकुर के मुताबिक,वीरगंज के विभिन्न अस्पतालों में डायरिया लक्षण वाले के करीब 221से ज्यादा मरीज इलाजरत हैं ।इस बीच,नेपाल के पेय जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव ने प्रभावित एरिया मुरली और नारायणी हॉस्पिटल में पहुंच कर पीड़ितों से मुलाकात की और स्वास्थ्य स्थिति जानी।आवश्यक निर्देश भी दिए।उन्होंने बताया कि मधेश क्षेत्र में पेय जल की समस्या है।दूषित पानी की जांच के लिए मोबाइल वैन सक्रिय कर दिया गया है।डायरिया नियंत्रण के लिए सरकार संवेदनशील हैं।स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्यकर्मियों की 25टीम मोहल्लों में मुस्तैद हैं।इधर,महानगर पालिका प्रशासन ने हालात को देखते हुए वीरगंज के स्कूलों में दो दिनों का अवकाश घोषित कर दिया है।वहीं , चाट, भाजा,पुचका ,फास्ट फूड बिक्री,सेवन पर रोक लगा दिया है ।मांस,मछली बिक्री को ले कर भी कड़ाई शुरू कर दी गई है।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को कै दस्त के कारण इलाज के लिए वीरगंज के विभिन्न अस्पतालों में लाए गए 2 मरीजों की मौत हो गई है।इसमें परसा जिला के पोखरिया नगर पालिका वार्ड 9की एक युवती और वीरगंज महानगरपालिका वार्ड16 के एक युवक शामिल हैं।इन दोनों मौतों का कारण हैजा है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

इस बीच वीरगंज महानगरपालिका ने हैजा के प्रकोप को रोकने और नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात की है। मेयर राजेशमान सिंह ने टीम को तत्काल प्रभावित क्षेत्र में जाने के निर्देश दिए हैं। टीम ने मुर्ली टोल में घरों में इस्तेमाल किए जा रहे पीने के पानी के नमूने एकत्र किए हैं और आगे की जांच के लिए काठमांडू के टेकु स्थित स्वास्थ्य विज्ञान प्रयोगशाला में भेज दिए हैं।

इस बारे में जनस्वास्थ्य अधिकृत जयमोद ठाकुर ने कहा कि पर्सा जिले में पिछले 10 वर्षों में पहली बार हैजा का प्रकोप देखा गया है। हैजा एक जीवाणु रोग है जो दूषित भोजन या पानी के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है। इसके लक्षणों में निरंतर कै दस्त ,, पेट दर्द, आंखों में दर्द, शरीर में पानी की कमी और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!