पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने वोट अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए की बैठक,’नेपाली बहुओं’ का वोटर लिस्ट से नाम कटने पर जताया एतराज!
रक्सौल ।(Vor desk)।राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और बक्सर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि वोट चोरी रोकने के लिए महागठबंधन के द्वारा वोट अधिकार यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।यह लोकतंत्र, संविधान और ‘वन मैन, वन वोट’ के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की सरकार के साथ मिलकर वोट काटने की साजिश रच रही है, जिसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं रहेगा, वह व्यक्ति न चुनाव लड़ सकेगा, न वोट दे सकेगा, न नागरिक रहेगा।
सुधाकर सिंह ने कहा कि एनडीए गठबंधन को हार का डर सता रहा है, इसलिए वह एसआईआर करा रही है। उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ भारत का बेटी-रोटी का रिश्ता है। हमारे यहां की बेटी को वहां संवैधानिक अधिकार मिल रहा है, लेकिन आज चुनाव आयोग के कारण नेपाल की बेटी जिसकी शादी भारत म...









