Sunday, May 3

रक्सौल आसपास

दरपा पुलिस ने लूट पाट की योजना बना रहे चार अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

दरपा पुलिस ने लूट पाट की योजना बना रहे चार अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
देसी कट्टा, तीन जिन्दा कारतूस, एक शटर कटर बरामद आदापुर।(vor desk)। सीमा क्षेत्र में एक बार फिर शटर तोड़वा गिरोह सक्रिय होने लगा है।घने कोहरा और कड़ाके की ठंड का फायदा उठा कर वारदात को अंजाम देने की साजिश की भनक लगते ही दरपा थाना प्रभारी उमाशंकर मांझी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार लोगों को दबोचा है ।इनके पास से एक देसी कट्टा, तीन जिन्दा कारतूस,एक शटर कटर बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तिनकोणी गांव के श्याम सुंदर कुमार के घर चार पांच व्यक्ति लूट पाट करने का संगठित योजना बना रहे हैं। पुलिस को भनक लगते ही थाना प्रभारी ने अपने जवानों के साथ पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ये अभियुक्त घोड़ासहन शटर तोड़वा गिरोह के सक्रिय सदस्य विकास कुमार सिंह,अमर जीत कुमार सिंह, अंकित कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह इस काम में संलिप्त ह...
विधुत विभाग ने राजस्व संग्रहण को लेकर किया तैयारी, डिफाल्टर उपभक्ताओ को भेजेगा रेड नोटिस, बकाया है तो कटेगा बिजली

विधुत विभाग ने राजस्व संग्रहण को लेकर किया तैयारी, डिफाल्टर उपभक्ताओ को भेजेगा रेड नोटिस, बकाया है तो कटेगा बिजली

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।लक्ष्य निर्धारित राजस्व संग्रहण को लेकर विधुत विभाग के द्वारा बैठकों का दौर जारी है। रामगढ़वा प्रशाखा में कनीय विधुत अभियंता मोहमद ग़ालिब ने सुपरवाजर लव कुमार एवं मीटर रीडर , मानवबल के साथ बैठक किया। लक्ष्य निर्धारित राजस्व संग्रहण के लिए कार्यपालक विधुत अभियंता अजय कुमार के निर्देशों को सभी मीटर रीडर एवं मानवबल को अवगत कराया।कनीय विधुत अभियंता ने बताया की रामगढ़वा सेक्शन के 2560 डिफाल्टर उपभोक्ताओ की सूची बनाई है। जिनके यहां विधुत विभाग का बिल करीब 1 करोड़ 97 लाख 83 हजार 9 सौ 60 रु बकाया है। जिन्हें रेड नोटिस भेजकर विधुत बिल जमा करने के लिए अवगत कराया जाएगा। जो उपभोक्ता पिछले छहः माह से विधुत बिल जमा नही किए है। अनपेड उपभोक्ता है । अगर वैसे उपभोक्ता अपना बिल जमा नही करते है तो उनका लाइट कटा जाएगा। स्मार्ट मिटर उपभोक्ता जिहोंने कई महीने से मिटर रिचार्ज नही कराया है ...
बैंक ऑफ इंडिया ने रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में लगाया बीमा कैम्प, बीमा योजना का बताया लाभ!

बैंक ऑफ इंडिया ने रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में लगाया बीमा कैम्प, बीमा योजना का बताया लाभ!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। बैंक ऑफ इंडिया शाखा रक्सौल के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल रक्सौल में बीमा योजना के बारे में जानकारी देने के लिए बीमा कैम्प का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक प्रिया गुप्ता ने बताया की सरकार के द्वारा अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा जैसे कई महत्पूर्ण योजना संचालित किया जा रहा है । लेकिन जानकारी के अभाव में लोग बीमा योजना का लाभ नही उठा पाते। इसलिए आज अनुमण्डलिए अस्पताल में सभी आशा दीदियों हेतु बीमा कैंप का आयोजन किया गया।सभी आशा दीदियों को बीमा योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई । साथ ही एक कैंप लगाकर कस्टमर सर्विस पॉइंट (सीएसपी ) के मदद से करीब 60 आशा दीदियों का इनरोलमेंट भी करवाया गया है। और जिन आशा दीदियों का खाता नही है उनका खाता बैंक ऑफ इंडिया में निःशुल्क खुलवाया गया है। इस मौके पर बैंक ऑफ इंडिया शाखा रक्सौल के कर्मचारी...
भारत विकास परिषद ने मनाई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128 वी जयंती

भारत विकास परिषद ने मनाई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128 वी जयंती

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
.. रक्सौल।(vor desk)। भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के तत्वावधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनायी गयी । शहर के कौड़िहार चौक स्थित परिषद के कार्यालय में परिषद के संरक्षक अवधेश सिंह की अध्यक्षता में जयंती समारोह मनायी गयी । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ भारत वन्दे मातरम् गीत के उपरांत भारत माता एवं नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के तैलचित्र पर पुष्पांजलि की गयी ।इस मौके पर अवधेश सिंह ने नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी का अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में समूचा देश पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है । सुभाषचन्द्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे अग्रणी नेता थे । द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़़ने के लिए उन्होंने आजाद हिन्द फौज का गठन किया ।उनके द्वारा दिया गया ज...
रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर रक्सौल  के सूर्य मंदिर में दीपोत्सव !

रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर रक्सौल के सूर्य मंदिर में दीपोत्सव !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। 22 जनवरी 2024 को राम जन्म भूमि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में प्रभु श्री राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में 2100 दीप प्रज्वलित किए गए। दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान संध्या आरती के उपरांत मंदिर के मुख्य पुजारी आमोद मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया ।इस मौके पर भजन गायक मुन्ना कुमार एवं महिला भजन मंडली ने राम भजन कर मंदिर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीपोत्सव कार्यक्रम में समिति के शंभू चौरसिया,राजू गुप्ता,आलोक श्रीवास्तव, रजनीश प्रियदर्शी आदि सक्रिय भूमिका में दिखे। ...
रामगढ़वा के आमोदेई गांव में तेंदुवा के घुस आने से मची खलबली,वन विभाग की टीम ने किया रेरक्यू!

रामगढ़वा के आमोदेई गांव में तेंदुवा के घुस आने से मची खलबली,वन विभाग की टीम ने किया रेरक्यू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा प्रखण्ड के अमोदेई में तेंदूआ का बच्चा मिलने से गाँव मे अफ़रातफ़री मच गई है। सुबह में गांव के लोग खेत की ओर जा रहे थे तभी अमोदेई बगीचे के पास तेंदुआ का बच्चा दिखाई दिया। जो कड़ाके की ठंड से कांप रहा था। ग्रामीणों ने तेंदुआ के बच्चें को पकड़ कर पिजड़े में डाल दिया जिसका वजन करीब 8 से 10 किलो का है। कुछ देर बाद तेंदुआ का बच्चा सामान्य हो गया तो ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दिया। मोतिहारी वन विभाग के टीम ने तेंदुआ के बच्चे को रेस्क्यू करके अपने साथ ले गया। लेकिन गाँव मे दहशत का माहौल बना हुआ है कि आसपास क्षेत्र में तेंदुआ का बच्चा और उसके माँ तो नही है। ...
आदापुर में स्मैक के साथ नेपाल के तीन तस्कर गिरफ्तार!

आदापुर में स्मैक के साथ नेपाल के तीन तस्कर गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर आदापुर पुलिस ने मादक पदार्थों के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तस्करों के पास से 54.37 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ है।मिली जानकारी के मुताबिक,पुलिस को इनपुट मिला था कि मादक पदार्थों के तस्कर भारतीय क्षेत्र के किसी सिंडिकेट से स्मैक की खेप लेकर नेपाल जानेवाले है।इस सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार चौधरी ने ग्रामीण पुलिस भरत कुमार पासवान,प्रमोद कुमार,सद्दाम,हरिशंकर कुमार,निरंजन कुमार के साथ सदल बल क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी।इस दौरान एक नेपाली बाईक पर सवार तीन युवकों को रोककर बेलदरवा कोरोना चौक पर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान तीनों युवकों के पास से पुड़ियों में स्मैक बरामद किया गया।बरामद स्मैक सहित तीन मोबाइल व बाइक को जबर कर तीनों तस्करों को जेल भेज दियाग्य है।तस्करों की पहचान नेपाल के फेटा गांव नि...
संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित,आराध्या कुमारी प्रथम !

संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित,आराध्या कुमारी प्रथम !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा संगठन जिला रक्सौल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा ज्योतिराज गुप्ता के नेतृत्व में निबंध प्रतियोगिता एवं डाक्टर भीमराव अंबेडकर चित्रकला प्रतियोगिता स्थानीय आर्य कन्या मध्य विद्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि संविधान निर्माता, भारत रत्न डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों को मूल रूप से भारत की धरती पर लागू करने के लिए सबका साथ, सबका विकास का नारा मोदीजी ने दिया। बाबा साहब को आजादी के 43 साल बाद 1990 में भाजपा के सहयोग से ही भारत रत्न मिला, बाबा साहब को सबसे अधिक सम्मान पीएम मोदी की सरकार ने दिया, उनके पंचतीर्थ जो क्रमशः महू, जन्मस्थल एवं लंदन जहाँ उन्होंने अध्ययन किया, मुम्बई, नागपुर एवं दिल्ली में स्थापित किया गया है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा बाबा साहब ने जो हमें नारा दिय...
रक्सौल के माहेर ममता निवास में लायंस क्लब द्वारा वाटर गीज़र स्थापित

रक्सौल के माहेर ममता निवास में लायंस क्लब द्वारा वाटर गीज़र स्थापित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल के आई सी पी बाईपास रोड में लायंस क्लब रक्सौल के द्वारा क्लब के अध्यक्ष लायन साइमन रेक्स के सौजन्य से माहेर ममता निवास में रहने वाले असहाय एवं बेसहारा लोगों के लिए इस कंपा देने वाली ठंड में गर्म पानी के लिए वाटर गीज़र प्रदान किया गया है। साथ ही संस्था की निदेशिका सिस्टर लूसी कुरियन,जर्मनी से आईं समाजसेविका बुके दे कर हौसलाफजाई की गई और शुभकामनाएं दी गई।इस दौरान माहेर ममता निवास के केयर टेकर बीरेंद्र कुमार,सुप्रिया बोदरा उपस्थित रहे।इस क्रम में क्लब के अध्यक्ष लायन साइमन ने बताया की लायंस क्लब सामाजिक सेवा की जो सोच है उसको पूरा करती है। साथ ही कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है।सिस्टर लूसी कुरियन ने भी लायंस क्लब के सामाजिक दायित्वों की सच्ची सेवा को दिल से सराहा।इस आयोजन में क्लब सचिव लायन बिमल सर्राफ, कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निजामुद्दीन,पूर्व अध्यक्ष लाय...
रक्सौल के इस्लामपुर में पुलिस छापेमारी में 10ग्राम स्मैक बरामद,तीन गिरफ्तार!

रक्सौल के इस्लामपुर में पुलिस छापेमारी में 10ग्राम स्मैक बरामद,तीन गिरफ्तार!

Uncategorized, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। पूर्वी चंपारण पुलिस नशा मुक्ति के साथ ही नशा के कारोबार पर लगाम में लगातार जुटी हुई है।इस बीच गुरुवार को पुलिस ने रक्सौल के इस्लामपुर से 10ग्राम स्मैक के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए लोगों की पहचान हिसामुद्दीन कुरैशी उर्फ जानू, ऊमरेश कुरैशी,और सज्जात कुरैशी के रूप में हुई।तीनो वार्ड 8 अंतर्गत इस्लामपुर के निवासी है।इसकी पुष्टि करते हुए रक्सौल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने जानू के घर पर छापेमारी कर स्मैक की बरामदगी की।उन्होंने बताया कि मामले में अग्रतर करवाई करते हुए तीनो को न्यायिक हिरासत भेजने की करवाई की जा रही है।बता दे कि स्मैक और नशीली दवाओं का कारोबार इस क्षेत्र में जोर शोर से चल रहा है,जिसको ले कर स्थानीय जन प्रतिनिधियों और नागरिकों ने मोर्चा खोलते हुए घर घर कारोबार की जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!