नो-मेंस लैंड, आस्था और अंतरराष्ट्रीय नियमों के बीच फंसा भकुआ ब्रह्म बाबा स्थल का मामला, सहमति से समाधान की कोशिश तेज
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल के ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र भकुआ ब्रह्म बाबा स्थान से जुड़े नो-मेंस लैंड अतिक्रमण मामले को लेकर गुरुवार को प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षा मानकों, केंद्र सरकार के निर्देशों और स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं के बीच संतुलन स्थापित करने की चुनौती को देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस संवेदनशील मामले का समाधान आपसी सहमति और विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत ही निकाला जाएगा।
रक्सौल के तुमड़िया टोला स्थित भकुआ ब्रह्म बाबा स्थान परिसर में आयोजित बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मनीष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डा मनीष कुमार,हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार,सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारी तथा क्षेत्र के सामाजिक प्रतिनिधि एवं...









