रक्सौल नगर सरकार बिना बजट के ही हो रही संचालित,पिछले वित्तीय वर्ष में भी बोर्ड से पास नहीं हुआ था बजट
स्टैंडिंग कमेटी से पास हुए बजट को बोर्ड से अनुमोदन का इंतजार
आशा निराशा के बीच 10मई को बुलाई गई है विशेष बोर्ड बैठक,बजट पास कराने पर होगी चर्चा
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल की नगर सरकार बिना बजट के ही संचालित हो रही है।भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित रक्सौल एक अंतराष्ट्रीय शहर है।बजट पास नहीं होने से इसका असर यहां के विकास पर पड़ रहा है और अन्य नगरों महानगरों की तुलना में यह पिछड़ता जा रहा है।बजट पास नहीं होने का विपरीत हालात पिछले दो वित्तीय सत्र से कायम है।वर्ष 2022में चेयर मैन और डिप्टी चेयर मैन का डायरेक्ट चुनाव हुआ था,जिसके बाद वर्ष,2023-2024 के लिए बजट सदन से पारित हुआ था।इसके बाद पिछले वित्तीय वर्ष 2024-2025 का भी बजट बोर्ड से पारित नहीं हो सका था। हालांकि,स्टैंडिंग कमेटी से अंतरिम बजट पास हुआ और किसी तरह वित्तीय वर्ष बीत गया।दरअसल,सभापति और उप सभापति गुट की खेमेबाजी के कारण ...








