चुनाव से पहले हवाला कारोबार पर पूर्वी चंपारण पुलिस की बड़ी सफलता, तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में छह लाख से अधिक नेपाली मुद्रा जब्त, तीन गिरफ्तार।
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को भयमुक्त और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए पूर्वी चंपारण पुलिस लगातार सक्रियता दिखा रही है। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले के भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में चलाए गए विशेष जांच अभियान के तहत, बुधवार को तीन अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में नेपाली मुद्रा बरामद की गई और तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले कर कानूनी करवाई शुरू किया गया। पुलिस को संदेह है कि यह रकम चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने या अवैध लेनदेन के लिए लाई जा रही थी।
1. : हवाला कारोबारी गिरफ्तार
रक्सौल अनुमंडल के आदापुर थाना क्षेत्र में एसडीपीओ मनीष आनंद के नेतृत्व में सीएपीएफ के साथ एक संयुक्त कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक को रोका गया। वाहन की डिक्की की तलाशी लेने पर उसके पास से...









