रक्सौल में सीबीआई की छापेमारी :20हजार रुपए घुस लेने मामले में रक्सौल स्टेशन के कॉमर्शियल सुप्रिटेंडेंट और बुकिंग क्लर्क धराए,जांच जारी
रक्सौल(vor desk)।रक्सौल स्टेशन पर सीबीआइ ने रेड किया है। इस रेड में रक्सौल जंक्शन के वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद एवं पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार को गिरफ्तार किया है।बताया जाता है कि पार्सल बुकिंग में हेरफेर करने के लिए वाणिज्य अधीक्षक ने 90 हजार रुपया की डिमांड किया था। उस पैसे में से 20 हजार रुपया पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार के ले रहा था। उसी दौरान पहले से जाल बिछाई सीबीआई की टीम ने वीरेश को गिरफ़्तार कर लिया है। पूछताछ में वीरेश ने बताया की ये पैसा वाणिज्य अधीक्षक के कहने से ले रहा था। उस दौरान वाणिज्य अधीक्षक समस्तीपुर में गए थे।वहीं,उनका निवास स्थान है। सीबीआई की टीम ने समस्तीपुर से वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के टीम में 7 अधिकारी शामिल जिसमे महिला डीएसपी भी शामिल है।पटना सीबीआई टीम रक्सौल में कैंप कर रही है।जांच और अग्रतर कारवाई में जुटी है।
...









