साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़: रामगढ़वा पुलिस ने सकरार बहुअरी में मारा छापा, चार गिरफ्तार
रामगढ़वा। (vor desk)। सीमावर्ती क्षेत्रों में पैर पसार रहे साइबर अपराधियों के विरुद्ध रामगढ़वा पुलिस ने एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सकरार बहुअरी गांव में छापेमारी कर अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, पासबुक और कंप्यूटर उपकरण बरामद किए हैं, जो इस गिरोह के अवैध नेटवर्क की पुष्टि करते हैं।इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में साइबर अपराधियों की सक्रियता की गुप्त सूचना मिली थी। कार्रवाई की शुरुआत में पुलिस ने जुनैद आलम को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ के बाद जुनैद की निशानदेही पर छापेमारी कर आशिफ, मुहम्मद हाफ़िज़ और वसीम को भी दबोच लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए अपराधियों ने खुलासा किया कि इस पूरे गिरोह क...









