रक्सौल से दिल्ली रवाना हुई सत्याग्रह एक्सप्रेस स्पेशल ,68 दिनों बाद गुलजार हुआ रक्सौल स्टेशन!
रक्सौल।( vor desk )।1 जून को अनलॉक 1 शुरू होने के बाद रक्सौल से आनन्द विहार को खुलने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के पहिये का ब्रेक भी खत्म हुआ।और सोमवार की सुबह 132 यात्रियों के साथ रक्सौल जंक्शन के प्लेटफॉर्म 1 से अपने नियत समय 8.30 बजे यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली को प्रस्थान की।स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने यात्रियों को हाथ हिला कर अभिवादन करते हुए मंगलमय यात्रा की शुभकामना के साथ रवाना किया।बिहार में शुरू हुए 24 ट्रेनों में सत्याग्रह एक्सप्रेस -05273 भी शामिल है।जिसका आंशिक परिचालन बहाल किया गया है।यह फिलहाल स्पेशल ट्रेन के रूप में प्रतिदिन चलेगी।
लॉक डाउन के कारण 68 दिनों बाद इस ट्रेन परिचालन के कारण रक्सौल स्टेशन फिर से गुलजार हुआ।सुबह पांच बजे से ही यात्रियो को स्टेशन पर इंट्री मिलनी शुरू हो गई।कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को रक्सौल स्टेशन पर इंट्री मिली।सभी यात्रियों की इंफ्र...









