रक्सौल में कंटेनर ट्रक के ठोकर से महिला की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, रक्सौल प्रशासन ने समझा बुझा कर मामले को शांत कराया!
रक्सौल।(Vor desk)। काठमांडू दिल्ली सड़क खंड अंतर्गत आइसीपी बाइपास सड़क के पास स्थित आबकारी चेकपोस्ट के सामने रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।पति पत्नी बाइक पर सवार थे,इसी बीच तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी।हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्वजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क अवरुद्घ कर दिया और टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया।उनकी नाराजगी थी कि ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं है और भारी वाहनों के चालक लापरवाह हैं,जिस पर कोई नियंत्रण नहीं रहने से दुर्घटनाएं हो रही है।केवल बाइक चालक पर कड़ाई होती है और उनसे जुर्माना वसूला जाता है।मामले के उग्र होने की सूचना के बाद पहुंचे एसडीओ मनीष कुमार ने समझा बुझा कर मामले को शांत कराया।इस क्रम में कुछ देर के लिए सड़क जाम की स...









