Thursday, July 30

ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल पोल्ट्री संकट: बर्ड फ्लू की चपेट में 10 जिले, सरकार ने पांच लाख से अधिक मुर्गियां कीं नष्ट

नेपाल पोल्ट्री संकट: बर्ड फ्लू की चपेट में 10 जिले, सरकार ने पांच लाख से अधिक मुर्गियां कीं नष्ट

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (VOR desk): पड़ोसी देश नेपाल में एवियन इन्फ्लुएंजा, जिसे आमतौर पर बर्ड फ्लू के नाम से जाना जाता है, ने एक गंभीर स्वास्थ्य और आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। तेजी से फैलते इस संक्रमण ने देश के 10 प्रमुख जिलों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है, जिससे पोल्ट्री उद्योग पूरी तरह से चरमरा गया है। पशु सेवा विभाग के महानिदेशक डॉ. उमेश दाहाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संक्रमण की शुरुआत झापा, मोरंग और सुनसरी जैसे जिलों से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते यह बारा, चितवन, महोत्तरी, काठमांडू घाटी और नवलपरासी तक पहुँच गया है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में 'आपातकालीन नियंत्रण अभियान' शुरू करना पड़ा है। अब तक 72 अलग-अलग फार्मों में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 5 लाख 15 हजार से अधिक पक्षियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नष्ट किया ...
कानून के लंबे हाथ: अपहरण कांड का वांटेड फरार अभियुक्त नकरदेई पुलिस की गिरफ्त में, भेजा गया जेल

कानून के लंबे हाथ: अपहरण कांड का वांटेड फरार अभियुक्त नकरदेई पुलिस की गिरफ्त में, भेजा गया जेल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नकरदेई ।(Vor desk)। नकरदेई थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पकड़े गए अभियुक्त की पहचान भवानीपुर मोजे गांव निवासी अजय यादव (पिता बाबूलाल यादव) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अजय यादव नकरदेई थाने में दर्ज अपहरण कांड का नामजद आरोपी था और घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। उसकी धरपकड़ के लिए स्थानीय अदालत से गिरफ्तारी वारंट भी निर्गत किया गया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।फरार अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान: थानाध्यक्षनकरदेई थानाध्यक्ष भरत कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज द...
आदापुर में नशा विरोधी अभियान को सफलता: 400 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

आदापुर में नशा विरोधी अभियान को सफलता: 400 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(Vor desk)। आदापुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 ग्राम गांजा के साथ दो लोगों को दबोच लिया है। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दोनों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अंधरा पंचायत सरकार भवन के समीप घेराबंदी कर इन दोनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दरपा थाना क्षेत्र के बैकुंठधाम गांव निवासी 50 वर्षीय अवध साह (पिता स्व. मथुरा साह) और 30 वर्षीय दीनानाथ साह (पिता स्व. किशुन साह) के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी ...
दर्पा थाना क्षेत्र में दुस्साहस: दुकान बंद कर लौट रहे सर्राफा व्यवसायी से लूटपाट की कोशिश, फायरिंग से दहला बाजार

दर्पा थाना क्षेत्र में दुस्साहस: दुकान बंद कर लौट रहे सर्राफा व्यवसायी से लूटपाट की कोशिश, फायरिंग से दहला बाजार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​आदापुर/दरपा ।(Vor desk)।सर्राफा व्यवसायी की सूझबूझ और अदम्य साहस ने बुधवार की देर शाम दरपा थाना क्षेत्र के गम्हरिया कला बाजार में एक बड़ी आपराधिक वारदात को नाकाम कर दिया। हथियारबंद अपराधियों ने व्यवसायी से बैग छीनने का प्रयास किया और विफल रहने पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि व्यवसायी समय रहते पास की एक दुकान में छुप गए, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। इस घटना के बाद से पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ​अपाचे सवार चार अपराधियों ने घेरा पुलिस के अनुसार, गम्हरिया कला बाजार निवासी सर्राफा व्यवसायी अनुज कुमार अपनी दुकान बंद कर देर शाम घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान दो सफेद अपाचे बाइकों पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। अपराधियों ने उनके हाथ में मौजूद झोला छीनने का प्रयास किया। जब अनुज ने झोले को मजबूती से जकड़े रखा, तो अपराधियों के ...
केसीटीसी कॉलेज रक्सौल में नेपाली विषय के नामांकन शुरू कराने को लेकर रालोमो महासचिव राम पुकार सिंहा ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

केसीटीसी कॉलेज रक्सौल में नेपाली विषय के नामांकन शुरू कराने को लेकर रालोमो महासचिव राम पुकार सिंहा ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।(Vor desk)।राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को पत्र लिखकर पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल स्थित खेमचंद्र ताराचंद्र (केसीटिसी) महाविद्यालय में नेपाली विषय के छात्रों के नामांकन के लिए आवश्यक आदेश जारी करने की मांग की है।क्या है पूरा मामला? ज्ञापन (पत्र क्रमांक: 35/26, दिनांक: 09/06/2026) के माध्यम से बताया गया है कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) मुजफ्फरपुर के अंतर्गत आने वाले केसीटीसी कॉलेज, रक्सौल में नेपाली विषय पढ़ाने हेतु प्राध्यापक (प्रोफेसर) की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है। बावजूद इसके, अभी तक महाविद्यालय में छात्रों के नामांकन के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति (VC) द्वारा आदेश जारी नहीं किया गया है। छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता रालोमो प्रदेश महासचिव ने मांग...
नेपाल की राजनीति में बड़ा मोड़: पर्सा अदालत से रास्वपा अध्यक्ष रवि लामिछाने को बड़ी राहत, संगठित अपराध का आरोप हटा

नेपाल की राजनीति में बड़ा मोड़: पर्सा अदालत से रास्वपा अध्यक्ष रवि लामिछाने को बड़ी राहत, संगठित अपराध का आरोप हटा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति और पूर्व गृह मंत्री रवि लामिछाने को एक बड़े अदालती फैसले में बड़ी राहत मिली है। नेपाल की पर्सा जिला अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज मामले में 'संगठित अपराध' के अभियोग को संशोधित कर हटाने की अनुमति दे दी है। इस फैसले के बाद अब उन पर केवल 'सहकारी ठगी' का मामला ही चलेगा। अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक और राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है।जिला न्यायाधीश मोहन सुवेदी की अदालत ने मुलुकी फौजदारी कार्यविधि संहिता, 2074 की धारा 36 के तहत मंगलवार को यह आदेश पारित किया। अदालत ने माना कि महान्यायवादी कार्यालय की स्वीकृति के बाद दायर किया गया संशोधन आवेदन पूरी तरह से कानून सम्मत है।'सानो पाइला' सहकारी से जुड़ा है मामलाइससे पहले, जिला सरकारी वकील कार्यालय, पर्सा ने विशाल सहनी गोढ़ी सहित अन्य की शिकायत पर अभिय...
रक्सौल: महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ राजद का धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

रक्सौल: महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ राजद का धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रक्सौल प्रखंड इकाई ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ भी नारे लगाए गए।सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक चले इस धरना-प्रदर्शन के बाद राजद नेताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी जय प्रकाश को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार को घेरते हुए महंगाई, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, गरीबी, शिक्षा, एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर आवाज बुलंद की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि मूल्य वृद्धि पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित है...
प्रीपेरटरी कैबिनेट मीटिंग में रक्सौल लायंस क्लब का परचम लहराया,अध्यक्ष बिमल सर्राफ बने जोनल चेयरपर्सन, क्लब के पांच सदस्यों को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां!

प्रीपेरटरी कैबिनेट मीटिंग में रक्सौल लायंस क्लब का परचम लहराया,अध्यक्ष बिमल सर्राफ बने जोनल चेयरपर्सन, क्लब के पांच सदस्यों को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।लायंस इंटरनेशनल जिला 322 ई की लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रीपेरटरी कैबिनेट मीटिंग एवं डिस्ट्रिक्ट स्कूलिंग कार्यक्रम में रक्सौल लायंस क्लब का परचम लहराया। पटना के चाणक्या होटल स्थित भव्य सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रक्सौल लायंस क्लब के पांच सदस्यों को जिला स्तरीय महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने से क्लब सदस्यों एवं नगरवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। निर्वाचित जिलापाल लायन संगीता नंदा के नेतृत्व में गठित नई कैबिनेट में रक्सौल लायंस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष लायन बिमल सर्राफ को जोनल चेयरपर्सन का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनके जोन में रक्सौल, सीतामढ़ी अम्बा, सीतामढ़ी यूथ एवं सीतामढ़ी सेंट्रल लायंस क्लब शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें इंडो-नेपाल मीट एंड रिलेशन का डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन भी मनोनीत किया गया है। वहीं क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन नाराय...
रक्सौल: युवा सहयोग दल की बैठक में गूँजा सामाजिक परिवर्तन का संकल्प

रक्सौल: युवा सहयोग दल की बैठक में गूँजा सामाजिक परिवर्तन का संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। पूर्वी चम्पारण के रक्सौल में 'युवा सहयोग दल' ने एक विशेष बैठक का आयोजन कर समाज सेवा और विकास की दिशा में अपनी भविष्य की रूपरेखा तैयार की है। इस बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई, जहाँ उपस्थित युवाओं ने निस्वार्थ सेवा भाव के साथ बदलाव लाने का दृढ़ संकल्प लिया।बैठक के दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने और क्षेत्र के हित में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर गहन विचार-विमर्श किया गया। युवाओं की एकजुटता को रेखांकित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक सुधार की दिशा में यह संगठित प्रयास आने वाले समय में एक सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनेगा। इस महत्वपूर्ण चर्चा और कार्ययोजना के दौरान रोहित कुमार, साजन सर, संजय सिन्हा, कृष्णा कुमार, सुमित पंडित, सैफ अली, दरवेश आलम, सुजीत कुशवाहा, विकाश, व...
वीरगंज के मेयर राजेशमान सिंह की मुश्किलें बढ़ीं: नागरिकता मामले में अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ने दायर किया  मुकदमा,मेयर ने आरोपों को नकारा!’

वीरगंज के मेयर राजेशमान सिंह की मुश्किलें बढ़ीं: नागरिकता मामले में अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ने दायर किया मुकदमा,मेयर ने आरोपों को नकारा!’

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज के मेयर राजेशमान सिंह की मुश्किलें बढ़ीं: नागरिकता जालसाजी मामले में अख्तियार ने दायर किया भ्रष्टाचार का मुकदमा वीरगंज।(Vor desk)। महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह के खिलाफ नागरिकता बनवाने के लिए झूठे दस्तावेजों का सहारा लेने का मामला अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच गया है। अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग (CIAA) ने इस विवादित प्रकरण में मेयर सिंह सहित कुल सात लोगों को प्रतिवादी बनाते हुए विशेष अदालत में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया है। आयोग के प्रवक्ता सुरेश न्यौपाने के अनुसार, यह मामला किसी अन्य की बेटी को अपनी संतान बताकर नागरिकता दिलाने से जुड़ा है, जिसे एक गंभीर कानूनी और भ्रष्टाचार का अपराध माना गया है।इस हाई-प्रोफाइल मामले में मेयर राजेशमान सिंह के अलावा मुख्य रूप से सिन्धुपाल्चोक की रिता भट्टराई को नामजद किया गया है, जिन पर मेयर की बेटी बनकर नागरिकता हासिल करने का आरोप...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!